Responsive Scrollable Menu

चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक फ्रेंच ओपन से बाहर:यूक्रेन की कोस्त्युक ने हराया; महिला अंपायर पर कमेंट करने वाले खिलाड़ी पर जुर्माना

फ्रेंच ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। यूक्रेन की 15वीं वरीय मार्ता कोस्त्युक ने चार बार की चैंपियन और तीसरी वरीय इगा स्वियातेक को 7-5, 6-1 से हराकर बाहर कर दिया। मुकाबला 1 घंटा 39 मिनट चला। दूसरी ओर महिला अंपायर पर कमेंट करने वाले पैराग्वे के एडोल्फो डेनियल वायेहो पर जुर्माना लगाया गया है। कोस्त्युक का मैच स्वितोलिना होगा क्वार्टर फाइनल में कोस्त्युक का सामना यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से होगा। स्वितोलिना ने स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिच को हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। इस मुकाबले की विजेता ओपन एरा में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली यूक्रेनी महिला खिलाड़ी बनेगी। एक अन्य मैच में रोमानिया की सोराना सिर्स्तेआ ने चीन की वांग शियू को 6-3, 7-6 (4) से हराकर 17 साल बाद रोलां गैरो के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यह उनके करियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल है। अब उनका सामना रूस की मीरा एंड्रीवा से होगा। एंड्रीवा ने जिल टाइखमान को 6-3, 6-2 से हराया। पुरुषों में ज्वेरेव जीते, कैस्पर रूड बाहर पुरुष एकल वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जेस्पर डी जोंग को सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। ब्राजील के युवा खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका ने कैस्पर रूड को 7-5, 7-6 (6), 5-7, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वायेहो पर 65,000 यूरो का जुर्माना, महिला अंपायर पर टिप्पणी की पैराग्वे के एडोल्फो डेनियल वायेहो पर 65 हजार यूरो (करीब 76 हजार डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। यह राशि उनके टूर्नामेंट से मिली पुरस्कार राशि की लगभग आधी है। पिछले हफ्ते दूसरे दौर में हारने के बाद वायेहो ने कहा था कि इतने कठिन मुकाबले में पुरुष अंपायर होना चाहिए था और महिला अंपायर के लिए ऐसी स्थिति संभालना मुश्किल है। फ्रैंच ओपन की डायरेक्टर अमेली मौरेस्मो ने सोमवार को कहा कि ऐसी टिप्पणियां पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। --------------------------------------------

Continue reading on the app

दिल्ली ITO की आग पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्रालय बोला-हमारा ऑफिस वहां नहीं

शिक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि आग उसके कार्यालय में नहीं, बल्कि दिल्ली स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) परिसर में लगी थी. मंत्रालय ने कहा कि आग मामूली थी, जिस पर जल्द काबू पा लिया गया और किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. वहीं, कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्रालय में आग लगने की खबरों पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को लेकर निशाना साधा था.

Continue reading on the app

  Sports

दबाव में भुवी का कमाल, RCB मालामाल! कोच फ्लावर ने बताया कैसे भुवनेश्वर ने बदली टीम की किस्मत

Andy Flower on Bhuvneshwar Kumar: आरसीबी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के कोच एंडी फ्लावर ने कहा, 'भुवी पिछले दो सीजन में शानदार रहे हैं. अगर वह बार-बार दबाव में ऐसा प्रदर्शन नहीं करते, तो हमें पिछले दो सीजन में बिल्कुल भी सफलता नहीं मिलती.' Tue, 2 Jun 2026 01:00:53 +0530

  Videos
See all

Abusive passengers could be blacklisted from all airlines under new UK government proposal. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T21:00:33+00:00

US-Iran War Updates: IRGC की नई चेतावनी से मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | IRGC | Donald Trump | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T21:00:13+00:00

Infiltration In India: क्या देश में जनसांख्यिकीय बदलाव के पीछे घुसपैठ है? | India-Bangladesh Border #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T20:30:34+00:00

Viral Video: एक शव, दो बार अंतिम संस्कार ! पहले कब्र में दफनाया फिर जलाई चिता | Hathras | Hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T20:30:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers