Responsive Scrollable Menu

CM के अनुरोध पर राष्ट्रीय राजमार्गों के स्पर अनुमोदन, प्रस्तावों पर केंद्र सरकार करेगी विचार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर राज्य की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को राष्ट्रीय राजमार्गों के स्पर (सहायक शाखा मार्ग) के रूप में अनुमोदित किए जाने संबंधी प्रस्तावों पर केंद्र सरकार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया है कि राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्तावों को संबंधित अधिकारियों के पास विचार एवं आवश्यक परीक्षण हेतु प्रेषित कर दिया गया है.

परीक्षण एवं विचारार्थ प्रेषित कर दिया गया 

ज्ञातब्य है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 24 जुलाई, 2026 को भेजे गए अनुरोध के क्रम में  सिकुड़ा बैंड से एन.टी.डी. (अल्मोड़ा) तक सुरंग (टनल) सहित करीब 1 किलोमीटर मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग-309बी के स्पर के रूप में अनुमोदित किए जाने, सेराघाट–बाड़ेछीना मोटर मार्ग (45 किलोमीटर) को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने, मरचूला–भिकियासैंण मोटर मार्ग (72 किलोमीटर) को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने तथा कालसी–चकराता मोटर मार्ग (44 किलोमीटर) को राष्ट्रीय राजमार्ग-707ए एवं 507 के स्पर के रूप में किए जाने का अनुरोध केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री से किया गया था. केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि उक्त सभी प्रस्तावों को संबंधित अधिकारियों को परीक्षण एवं विचारार्थ प्रेषित कर दिया गया है.

प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय होगा 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना तथा राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़कर क्षेत्रीय विकास, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति देना है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सकारात्मक सहयोग से इन प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय होगा और राज्य के सड़क ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा. मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की विकास संबंधी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने तथा प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया.

Continue reading on the app

Independence Day Special: कौन बना बॉलीवुड का सबसे दमदार फौजी? इन किरदारों ने छोड़ी खास छाप

Independence Day Special: स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिलता है. इस खास दिन पर तिरंगा फहराने से लेकर देशभक्ति फिल्में देखने तक, हर कोई देश के वीर जवानों को याद करता है. बॉलीवुड ने भी अपनी फिल्मों के जरिए सेना के जवानों की बहादुरी, त्याग और जज्बे को पर्दे पर बखूबी दिखाया है. कई एक्टर्स ने ऐसे आर्मी ऑफिशर का रोल प्ले कया है, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं. तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस एक्टर का नाम शामिल है. 

1. विक्की कौशल (Vicky Kaushal)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लोगों के जेहन में आता है वो है विक्की कौशल का है. साल 2019 में आई एक्टर की सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में उन्होंने एक आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले किया थे. इस रोल के लिए एक्टर को काफी पसंद किया जाता है. वहीं, इसके अलावा विक्की  'राजी' में भी एक फौजी अफसर के रोल में नजर आए थे और उन्होंने सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का रोल भी प्ले किया था.

2. सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra)

सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है . एक्टर ने  'शेरशाह' में  परमवीर चक्र विजेता शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल प्ले किया था. भले ही ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी, लेकिन इसने देशभर में खूब सुर्खियां बटोरी थी. इसके अलावा सिद्धार्थ  फिल्म 'अय्यारी' में भी आर्मी ऑफिसर  के रोल में दिखे थे.

3. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)

इस लिस्ट में बॉलीवुड के सपुरस्टार ऋतिक रोशन का नाम भी शामिल हैं. उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म 'लक्ष्य' में कैप्टन करण शेरगिल का रोल प्ले किया था. इस किरदार के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है. बता दें, ये उन आइकॉनिक किरदारों में शामिल है, जिसके लिए लोग देशभक्ति फिल्में देखते हैं.

ये भी पढ़ें- Independence Day Special: देशभक्ति से लबरेज हैं ये टॉप 5 वेब सीरीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखें

4. शाहरुख खान (Shahrukh Khan)

बॉीलवुड के किंग खान यानी शाहरुख का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने टीवी सीरियल 'फौजी' से अपने कॅरियर की शुरुआत की थी. हालांकि उन्हें  'जब तक है जान' में सेना के अफसर का किरदार निभाने के लिए याद किया था. इसके अलावा शाहरुख ने फिल्म 'आर्मी', 'मैं हूं ना' में भी आर्मी अफसर का रोल प्ले किया था.

5. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

अमिताभ बच्चन ने भी कई फिल्मों में आर्मी ऑफिशर का रोल प्ले किया था. खासतौर पर उन्हें फिल्म  'मेजर साब' के रोल के लिए जाना जाता है. इस फिल्म में उन्हें मेजर जसबीर सिंह राणा के रोल में देखा गया. इसके अलावा एक्टर 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'लक्ष्य' जैसी फिल्मों में भी दमदार सैनिक के रोल में नजर आएंगे.

6. सनी देओल (Sunny Deol)

सनी देओल भी आर्मी ऑफिशर के रोल के लिए चर्चा में रहते हैं. उनके  'बॉर्डर' फिल्म के रोल को कोई कैसे भूल सकता है. इस फिल्म में सनी देओल का मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी के रोल में देखा गया था. इसके अलावा बॉर्डर 2 में भी उन्होंने पुलिस वाला का रोल प्ले किया था.

7. अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

आर्मी ऑफिशर की बात हो और अक्षय कुमार का नाम ना आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है. बॉलीवुड खिलाड़ अक्षय कुमार ने फिल्म 'फौजी' में पहली बार सेना की वर्दी पहनी थी. इस रोल में उनकी काफी तारीफ हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई और फिल्में में सेना की वर्दी पहनी. फिल्म हॉलीडे के लिए तो उन्हें आज भी याद किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Independence Day Special: पर्दे पर देश के लिए मर-मिटे ये 5 स्टार्स, मनोज कुमार और सनी देओल ने निभाए सबसे यादगार देशभक्ति किरदार

Continue reading on the app

  Sports

FIH Hockey World Cup 2026: नये फॉर्मेट से लेकर भारत-पाकिस्तान मैच तक, वर्ल्ड कप से जुड़े हर सवाल का जवाब

इस बार का हॉकी वर्ल्ड कप खास है क्योंकि इस बार एक साथ मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है. दोनों वर्ल्ड कप एक ही दिन शुरू होंगे और वेन्यू भी दोनों के लिए सेम हैं. Sat, 15 Aug 2026 02:16:59 +0530

  Videos
See all

Weather Update : पहाड़ से मैदान तक पानी का प्रहार, कहीं बादल फटा, बारिश से तांडव! | IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T22:00:31+00:00

Luigi Mangione admits killing healthcare boss - victim's family condemn 'heinous act' | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T21:44:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers