IGI Airport पर 10 करोड़ का गांजा जब्त, फुकेत से आए दो यात्री हिरासत में लिए गए
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने थाईलैंड के फुकेत से आए दो यात्रियों से करीब 10.5 किलोग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा को मिट्टी के बजाय पोषक तत्वों से भरे पानी में उगाया जाता है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विशेष सूचना पर अधिकारियों ने 12 अगस्त को फुकेत से पहुंचने के बाद ग्रीन चैनल पार कर चुके दोनों यात्रियों को रोक लिया। बयान में कहा गया कि यात्रियों के सामान की एक्स-रे जांच की गई, जिसमें संदेह पैदा हुआ और इसके बाद सामान की विस्तृत जांच की गई। इसमें कहा गया कि तलाशी के दौरान करीब 10.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया, जिसे सामान में छिपाकर रखा गया था।
इसमें कहा गया कि दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया और स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) की धाराओं के तहत जांच शुरू कर दी गयी है।
Sirohi में अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 2 बाइक सवारों की मौत हुई, दो लोग गंभीर रूप से घायल
सिरोही-कांडला राजमार्ग पर बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर के पास बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से पहले रेवदर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टेम्पो को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चला गया और सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को चपेट में ले लिया। रेवदर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश राम ने बताया कि हादसे में मोटरसाइकिल सवार करेली रेवदर निवासी लखमाराम कोली और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार हड़मतिया निवासी अशोक गिरि (31) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीथापुरा मंडार निवासी दशरथ कुमार (25) और टेम्पो चालक मंडार निवासी मोहम्मद अतीक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








.jpg)
