Gajlakshmi Rajyog 2026: कर्क राशि में गुरु-शुक्र की बनेगी युति, इन 4 राशियों का सोया भाग्य जगेगा!
Gajlakshmi Rajyog 2026: जून में कर्क राशि में गुरु और शुक्र की युति होने वाली है. यह खगोलिय घटना 8 जून को होगी, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह महासंयोग ग्रहों की स्थिति को अनुकूल परिस्थिति में परिवर्तित कर रहा है. ज्योतिषों की माने तो यह दोनों ग्रह ब्रह्माण्ड के सबसे बड़े ग्रह है. इनका अनोखा संगम बेहद शुभ होगा. इनका असर 12 राशियों पर पड़ने वाला है. मगर इन 4 राशियों को इससे सबसे ज्यादा लाभ होगा.
8 जून को होगा महासंयोग
द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 जून को सुख, वैभव, रोमांस और दौलत के गुरु शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश होगा. इस संयोग का मिलन खास इसलिए है क्योंकि देवगुरु बृहस्पति पहले से ही कर्क राशि में ही मौजूद होंगे. वे 2 जून को कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों के मिलन से शुभ गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है. दरअसल, कर्क गुरु की उच्च राशि है. ऐसे में जब गुरु और शुक्र एकसाथ आते हैं तो इससे धन के योग बनते हैं.
ये भी पढ़ें- क्या है 33 मालपुओं के दान का रहस्य? अधिकमास में क्यों बताया गया इसे सर्वश्रेष्ठ दान
गजलक्ष्मी राजयोग क्या होता है?
ज्योतिषियों के अनुसार, गजलक्ष्मी राजयोग को बेहद शुभ और प्रभावी माना जाता है. यह योग व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं, मान-सम्मान और भाग्य में वृद्धि का कारक बनता है. गज का अर्थ होता है हाथी और लक्ष्मी का संबंध देवी लक्ष्मी से होता है. इसलिए, इस शुभ योग को प्रतिष्ठा और आर्थिक उन्नति से भी जोड़ा जाता है. जब किसी जातक की कुंडली में यह शुभ संयोग बनता है तो उसे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता मिलती है.
गजलक्ष्मी राजयोग से इन 4 राशियों को सोया भाग्य जगेगा
1.वृषभ राशि (Taurus)
शुक्र वृषभ राशि के स्वामी होते हैं. गुरु-शुक्र के मिलन से इस राशि के जातकों को साहस में वृद्धि होती दिखेगी. साथ ही ये लोग पराक्रमी बनेंगे. इन लोगों को अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलने वाला है. जो लोग लेखन, पत्रकारिता, कला और मीडिया से जुड़े हुए हैं, उन्हें बड़ी सफलता मिलने वाली है.
2.कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लग्न भाव में गुरु-शुक्र की युति होने वाली है. इसके प्रभाव से कर्क राशि के लोगों के व्यक्तित्व में गजब का निखार आएगा. समाज में मान-सम्माव बढ़ेगा. मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी. करियर में तरक्की होगी और नए मार्ग खुलने वाले हैं, जो आपको सफल बनाएगा.
3.कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लोगों को भी इस महासंयोग से आय के भाव में लाभ देखने को मिलेगा. इसके परिणाम से कन्या राशि के लोगों की आमदनी बढ़ेगी. जिन लोगों का पैसा लंबे समय से अटका हुआ था, उन्हें भी धन वापस मिल सकता है. व्यापार में निवेश से बड़ा लाभ होगा. ये लोग विदेश से मुनाफा कमा सकते हैं.
4.मीन राशि (Pisces)
इस राशि के स्वामी गुरु है. मीन राशि में गुरु-शुक्र की युति पांचवे भाव में हो रही है. इससे शिक्षा, प्रेम और संतान की ओर से लाभ होगा. छात्रों को इस समय सफलता मिलेगी. संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं. अचानक धन लाभ कमाने के योग बन रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Tirth Sthal of India: बिना बुलावे कोई नहीं जा सकता इन पवित्र धामों में, जानें यहां की कहानी
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Ground Report: 9 हजार रुपये में एक हफ्ते पानी! दिल्ली में मचा हाहाकार, टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई
दिल्ली के हौजखास में पानी के संकट से हाहाकार मच गया है. नलों से गंदा पानी आने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और अब लोग 3-3 हजार रुपये खर्च कर पानी के टैंकर मंगा रहे हैं. लोगों को टैंकर के पानी पर हफ्ते में नौ हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18





















