रुई जैसी सॉफ्ट बनेगी रोटी! बेलते हुए करें ये 1 काम, बिना सब्जी के भी टेस्टी लगेगी
Soft Roti Hack: रोटी तभी टेस्टी लगती है, जब वो एकदम मुलायम बनी हो। इसके लिए आपको सिर्फ ये 1 ट्रिक फॉलो करनी है और आपकी रोटी हमेशा सॉफ्ट और इतनी टेस्टी बनेंगी कि घरवाले बिना सब्जी के भी खा जाएंगे।
लगातार चौथे दिन टूटा बैंक निफ्टी: 4 सेशन में करीब 3% गिरा; बैंकिंग शेयरों में बढ़ी बिकवाली
Bank Nifty Crash: शेयर बाजार में सोमवार को बैंकिंग सेक्टर पर दबाव साफ दिखाई दिया। बैंक निफ्टी लगातार चौथे कारोबारी सेशन में गिरावट के साथ बंद होने की ओर बढ़ा। दोपहर करीब 1 बजे बैंक निफ्टी 573 अंक यानी 1.06 फीसदी टूटकर 53666 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। पिछले चार ट्रेडिंग सेशन में यह सूचकांक करीब 2.9 फीसदी गिर चुका है, जिससे बैंकिंग शेयरों में निवेशकों की चिंता बढ़ गई।
बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, निजी और सरकारी दोनों तरह के बैंकों में लगातार बिकवाली देखने को मिल रही। यही वजह है कि बैंक निफ्टी पर दबाव बना हुआ। खास बात यह रही कि व्यापक बाजार में गिरावट सीमित रही, लेकिन बैंकिंग शेयरों में कमजोरी ज्यादा दिखाई दी।
सोमवार को यूनियन बैंक सबसे बड़ा नुकसान उठाने वाला शेयर रहा। इसमें 2.5 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक (PNB), केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर भी 1.6 से 2.1 फीसदी तक टूट गए।
निजी बैंकों की बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक 1.6 फीसदी से ज्यादा गिरकर निफ्टी-50 के प्रमुख नुकसान वाले शेयरों में शामिल रहा। एक्सिस बैंक में 1.4 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 1.1 फीसदी की कमजोरी देखी गई। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई का शेयर भी करीब 1 फीसदी फिसल गया। हालांकि एचडीएफसी बैंक लगभग सपाट कारोबार करता नजर आया।
बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी में ज्यादा गिरावट नहीं रही। निफ्टी-50 और बीएसई सेंसेक्स करीब 0.3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे थे। वहीं मिडकैप शेयरों पर भी दबाव रहा और निफ्टी मिडकैप-100 इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक गिर गया।
तकनीकी विश्लेषकों ने भी बैंक निफ्टी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि 54,513 का स्तर बैंक निफ्टी के लिए बेहद अहम है। यदि इंडेक्स इस स्तर से नीचे बना रहता है तो 53,800 से 53,400 तक और गिरावट देखने को मिल सकती है।
वहीं कोटक सिक्योरिटीज ने 54500 को प्रमुख ट्रेंड-डिसाइडिंग स्तर बताया है। ब्रोकरेज का मानना है कि इसके नीचे बने रहने पर बैंक निफ्टी 53500 से 53000 तक जा सकता है। दूसरी ओर, अगर यह फिर से 54500 के ऊपर निकलता है तो 55500 से 55700 तक रिकवरी की संभावना बन सकती है।
इस बीच फेडरल बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक और यस बैंक जैसे कुछ शेयरों में मामूली बढ़त देखने को मिली, लेकिन बैंकिंग पैक के अधिकांश शेयर लाल निशान में कारोबार करते रहे।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi



















