Responsive Scrollable Menu

Weather Update Today Hindi: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सहित देश के 19 राज्यों में अगले कुछ घंटों में होगी मूसलाधार बारिश, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Weather Update Today Hindi: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सहित देश के 19 राज्यों में आज होगी मूसलाधार बारिश, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Continue reading on the app

Uncha Lamba Kad Song: 'ऊंचा लंबा कद' का नया वर्जन बना 'बैंगर सॉन्ग'! लेकिन लोग कैटरीना कैफ को कर रहे मिस

Uncha Lamba Kad Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' रिलीज हो गया है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। यह ट्रैक साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म 'वेलकम' के आइकॉनिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का नया वर्जन है। जहां ओरिजनल गाने में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ नजर आई थीं, वहीं इस बार दिशा पाटनी उनके साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दे रही हैं।

पुराने गाने की यादों के साथ नया अंदाज
नए वर्जन में मेकर्स ने ओरिजिनल गाने की पहचान को बरकरार रखते हुए उसे मॉडर्न टच देने की कोशिश की है। गाने की रंगीन लोकेशन, एनर्जेटिक डांस मूव्स और ग्लैमरस विजुअल्स दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग इस गाने की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो के आखिर में अक्षय कुमार ने अपनी पूर्व को-एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को खास अंदाज में याद करते हुए कहलते हैं- वी मिस यू कैटरीना, जिसने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी।

गाना बना सॉन्ग ऑफ द ईयर, फैंस ने कैटरीना को किया मिस
गाना रिलीज होने के बाद अक्षय कुमार के सोशल मीडिया पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने इस ट्रैक को 'बेंगर' बताते हुए इसकी जमकर तारीफ की।

लोगों का कहना है कि यह गाना पुरानी यादों को ताजा कर देता है और साथ ही नई पीढ़ी के दर्शकों को भी आकर्षित करने में सफल है।

कैटरीना कैफ को भी किया गया याद
हालांकि कुछ फैंस ने यह भी कहा कि ओरिजिनल गाने में कैटरीना कैफ का अंदाज अलग ही था और उनकी कमी महसूस हुई। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा कि दिशा पाटनी ने शानदार काम किया है, लेकिन इस गाने की यादें कैटरीना से जुड़ी हुई हैं।

सोशल मीडिया पर कई प्रशंसकों ने कैटरीना कैफ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पुराने गाने की याद आ गई। कुछ फैंस ने लिखा कि अक्षय कुमार हमेशा उनके पसंदीदा अभिनेता रहेंगे, लेकिन इस गाने में कैटरीना को मिस किया गया। 

'वेलकम टू द जंगल' में दिखेगा सितारों का मेला
'वेलकम टू द जंगल' लोकप्रिय वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं और इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा समेत 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं।

'वेलकम टू द जंगल' 26 जून 2026 को रिलीज होगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Fair Play Award: फेयर प्ले अवॉर्ड जीती पंजाब किंग्स, सबसे घटिया बर्ताव इस टीम का रहा, जानिए पूरी रैंकिंग

आईपीएल 2026 पर आरसीबी ने कब्जा कर लिया है लेकिन फेयर प्ले अवॉर्ड को पंजाब किंग्स ने अपने नाम किया है. आरसीबी और गुजरात टाइटंस का इसमें कैसा प्रदर्शन रहा और सबसे खराब बर्ताव किस टीम ने किया, जानिए पूरी रैंकिंग. Mon, 01 Jun 2026 15:20:55 +0530

  Videos
See all

Iran Attack on America LIVE: कुवैत में अमेरिकी बेस पर हमला | Iran America War Update | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T10:35:27+00:00

CM Yogi News: Ghaziabad हत्याकांड पर भड़के CM Yogi, सुनिए क्या बोल गए ? | UP News | Latest Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T10:34:58+00:00

Gurugram Yoga Day Event 2026: हरियाणा में CM Nayab Singh Saini ने किया सामूहिक योग | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T10:44:33+00:00

Cockroach Janata Party News | कॉकरोच जनता पार्टी पर जगदगुरु रामभद्राचार्य ने कह दी बड़ी बात #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T10:36:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers