Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए 5 ऐसे रिकॉर्ड, जो अब सालों साल रहने वाले हैं उन्हीं के नाम

Vaibhav Sooryavanshi Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम का लोहा मनवाया. 15 साल के इस बल्लेबाज ने पूरे सीजन धमाकेदार बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए तमाम मैच विनिंग पारियां खेलीं. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. वैभव ने ऑरेंज कैप भी अपने नाम की और कई बड़े अवॉर्ड्स जीते. मगर, इस आर्टिकल में वैभव सूर्यवंशी के उन 5 रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जो उन्होंने इस सीजन बनाए हैं. लेकिन, अब कई सीजन तक ये रिकॉर्ड वैभव के नाम पर ही रह सकते हैं.

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 72 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही वह इंडियन प्रीमियर लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के IPL 2012 में बनाए गए 59 छक्कों के रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़ दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि क्या वैभव का ये रिकॉर्ड आगे टूटेगा और अगर टूटेगा, तो भला कौन तोड़ेगा?

रैंक खिलाड़ी टीम मैच पारियां छक्के रन औसत स्ट्राइक रेट 100/50
1 Vaibhav Suryavanshi राजस्थान रॉयल्स 16 16 72 776 48.50 237.30 1/5
2 Abhishek Sharma सनराइजर्स हैदराबाद 15 15 43 563 40.21 204.72 1/4
3 Rajat Patidar रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 14 41 501 41.75 192.69 0/5
4 Ryan Rickelton मुंबई इंडियंस 12 12 38 448 40.73 186.66 1/2
5 Mitchell Marsh लखनऊ सुपर जायंट्स 13 13 36 563 43.31 163.18 1/3

फास्टेस्ट 1000 IPL रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेज 1,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने महज 440 गेंदों में इस उपलब्धि को हासिल किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम था, जिन्होंने 545 गेंदों में 1,000 आईपीएल रन पूरे किए थे.

बतौर अनकैप्ड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बनने का कारनामा भी किया है. उन्होंने सीजन का समापन 776 रनों के साथ किया और यशस्वी जायसवाल के IPL 2023 में बनाए गए 625 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

रैंक खिलाड़ी टीम सीजन मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक/अर्धशतक
1 Vaibhav Suryavanshi राजस्थान रॉयल्स 2026 16 776 48.50 237.30 1/5
2 Yashasvi Jaiswal राजस्थान रॉयल्स 2023 14 625 48.07 163.61 1/5
3 Shaun Marsh किंग्स इलेवन पंजाब 2008 11 616 68.44 139.68 1/5
4 Riyan Parag राजस्थान रॉयल्स 2024 14 573 149.22 0/4
5 Prabhsimran Singh पंजाब किंग्स 2025 16 523 32.68 163.43 0/4
6 Ishan Kishan मुंबई इंडियंस 2020 14 516 57.33 145.76 0/4
7 Suryakumar Yadav मुंबई इंडियंस 2018 14 512 36.57 133.33 0/4
8 Devdutt Padikkal रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2020 15 473 31.53 124.80 0/5

पावरप्ले में 500+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

वैभव ने IPL 2026 में अपने 776 रनों में से 521 रन केवल पावरप्ले के दौरान बनाए. इसके साथ ही वह IPL इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने एक ही सीजन के पावरप्ले में 500 से ज्यादा रन बनाए. इससे पहले यह रिकॉर्ड David Warner के नाम था, जिन्होंने IPL 2016 में 467 पावरप्ले रन बनाए थे.

पहले ओवर में चार छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास के पहले और अब तक के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने किसी पारी के पहले ही ओवर में चार छक्के जड़े हैं. उन्होंने 25 अप्रैल 2026 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर चार छक्के लगाकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी.

ये भी पढ़ें: 8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे अब वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके खिलाफ खेलेंगे मैच, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Continue reading on the app

भारतीयों के लिए स्विट्जरलैंड के होटल ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर इन दिनों ‘सिविक सेंस’ यानी नागरिक शिष्टाचार को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. इसकी वजह उद्योगपति हर्ष गोयनका की एक पोस्ट है, जिसमें उन्होंने स्विट्जरलैंड के एक होटल में भारतीय मेहमानों व पर्यटकों  के लिए बनाए गए विशेष नियमों का जिक्र किया. यह पोस्ट सामने आने के बाद लोगों के बीच सार्वजनिक व्यवहार और विदेशों में भारतीयों की छवि को लेकर बहस शुरू हो गई है. तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

होटल में भारतीयों के लिए अलग निर्देश

हर्ष गोयनका ने बताया कि उन्होंने स्विट्जरलैंड के ग्स्टाड शहर स्थित एक होटल में भारतीय मेहमानों के लिए अलग से नियमों की सूची देखी थी. इस सूची में खाने-पीने के तरीके से लेकर बातचीत और शोर-शराबे तक के निर्देश दिए गए थे. उन्होंने कहा कि किसी एक देश के लोगों के लिए अलग नियम बनाना उन्हें हैरान करने वाला लगा.

खाने-पीने को लेकर क्या थे नियम?

होटल के नियमों के अनुसार, नाश्ते का बुफे केवल सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक उपलब्ध रहता है और मेहमानों से भोजन अपने साथ न ले जाने की अपील की गई थी. अगर किसी को लंच पैक चाहिए तो उसे अलग से ऑर्डर करना होगा और उसका भुगतान करना होगा. इसके अलावा मेहमानों को केवल उपलब्ध कराई गई कटलरी का इस्तेमाल करने और बुफे से जरूरत के अनुसार ही भोजन लेने की सलाह दी गई थी. होटल ने यह भी बताया कि अगर दो या उससे अधिक लोग एक ही भोजन साझा करते हैं तो अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है.

शांति बनाए रखने की सलाह

होटल ने मेहमानों से कॉरिडोर और बालकनी में धीमी आवाज में बात करने को कहा था. नियमों में लिखा गया था कि होटल में दुनिया भर से आए लोग ठहरते हैं और सभी शांति व आराम की उम्मीद करते हैं. इसलिए दूसरों की सुविधा का ध्यान रखना जरूरी है.

वायरल वीडियो पर भी जताई चिंता

हर्ष गोयनका ने कहा कि हाल के वर्षों में कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें लोग सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीन व्यवहार करते दिखाई देते हैं. उन्होंने रेस्तरां में गरबा करने, एयरपोर्ट पर तेज आवाज में बात करने और विमान के अंदर शोर-शराबा करने जैसी घटनाओं का उदाहरण दिया.

जापान से सीखने की जरूरत

गोयनका ने कहा कि जापान को पूरी दुनिया में उसके अनुशासन, विनम्रता और नागरिक शिष्टाचार के लिए सम्मान मिलता है. उनका मानना है कि अगर भारत को वैश्विक महाशक्ति बनना है, तो आर्थिक प्रगति के साथ-साथ नागरिक व्यवहार में भी सुधार जरूरी है. उन्होंने कहा कि भारतीयों को अपने ‘सिविक सेंस’ को बेहतर बनाने की जरूरत है, ताकि दुनिया में देश की सकारात्मक पहचान बने.

यह भी पढ़ें- Explainer: क्या है भारत-नेपाल सीमा विवाद? 1816 की संधि आज भी बन रही बाधा, बालेन शाह के बयान से फिर आया शुरू हुई चर्चा

Continue reading on the app

  Sports

भारत की विकास गाथा में IPL की लगातार सफलता का रोल, देश के सबसे सफल इंडस्ट्री में शुमार 19 साल पुराना स्टार्ट-अप

IPL अपने आप में एक इंडस्ट्री है, जो सालभर हजारों लोगों को रोजगार देती है.  भारत IPL की असफलता का जोखिम नहीं उठा सकता यही सच्चाई है.  Mon, 1 Jun 2026 17:05:14 +0530

  Videos
See all

‘हमें खुशी है असद का एनकाउंटर हो गया’ #shorts #yogiadityanath #asadencounter #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T11:40:22+00:00

Kotputli Firing: कोटपूतली में खनन माफियाओं ने धरने पर बैठे लोगों पर चलायी गोली ! #shorts #rajasthan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T11:41:12+00:00

CM Vishnu Deo Sai Bastar Visit: दो दिवसीय बस्तर दौरे पर CM साय | Chhattisgarh #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T11:41:34+00:00

TMC MLA Suspend : संदीपन और ऋतब्रत पर गिरी गाज, TMC से तत्काल निष्कासित | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T11:40:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers