West Bengal Cabinet Expansion: शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; देखें पूरी लिस्ट
West Bengal Cabinet Expansion Full List: पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव के बाद अब सरकार को प्रशासनिक गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने मंत्रिमंडल का व्यापक विस्तार किया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।
कोलकाता में आयोजित एक गरिमामय समारोह में इन सभी नए मंत्रियों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस महा-विस्तार के बाद अब पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल की कुल सदस्य संख्या मुख्यमंत्री को मिलाकर 41 हो गई है, जिससे राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों को सरकार में प्रतिनिधित्व मिला है।
तीन श्रेणियों में बांटे गए मंत्री पद
राजभवन में आयोजित हुए इस शपथ ग्रहण समारोह में मंत्रियों को उनके अनुभव और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर तीन अलग-अलग श्रेणियों में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस नए विस्तार में कुल 13 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा 3 विधायकों ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) यानी MoS (Independent Charge) के रूप में शपथ ली है, जबकि 19 अन्य विधायकों को राज्य मंत्री (MoS) का दायित्व सौंपा गया है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: BJP MLAs Deepak Barman, Arjun Singh, Shankar Ghosh, Gauri Shankar Ghosh, Tapas Roy and Manoj Kumar Oraon take oath as Cabinet Ministers in CM Suvendu Adhikari's led state government
— ANI (@ANI) June 1, 2026
(Source: PWD IT Dept) pic.twitter.com/477S6Agycr
मई में हुआ था मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण
आपको याद दिला दें कि इससे पहले, 9 मई को कोलकाता में आयोजित एक भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभाली थी। उस ऐतिहासिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के शीर्ष केंद्रीय नेताओं और एनडीए (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की थी।
मुख्यमंत्री अधिकारी के साथ उसी दिन भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और क्षुदिराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर सरकार की शुरुआत की थी।
पश्चिम बंगाल के नए कैबिनेट मंत्रियों की पूरी सूची (Cabinet Ministers)
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले 13 विधायकों में दीपक बर्मन, तापस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, सरद्वत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल और अनूप कुमार दास के नाम शामिल हैं।
Kolkata, West Bengal: BJP MLAs took oath as Cabinet Minister/ MoS /MoS (Independent Charge)
— ANI (@ANI) June 1, 2026
13 MLAs took oath as Cabinet ministers, 3 as MoS (Independent Charge) and 19 as MoS
Cabinet ministers WB Govt
1) Deepak Barman
2) Tapas Roy
3) Dr Shankar Ghosh
4) Manoj Kumar Oraon… pic.twitter.com/9AUH87UBsl
राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार (MoS - Independent Charge)
स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में तीन प्रमुख चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। इस सूची में डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय और राजेश महतो ने मंत्री पद की शपथ ली है।
नए राज्य मंत्रियों की सूची (Ministers of State)
मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में जिन 19 विधायकों को शामिल किया गया है, उनमें जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नादियार चंद बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता बिस्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी, अमिया किस्कु, कलिता माझी, गार्गी दास घोष, बिराज बिस्वास, दीपांकर जाना और सुमाना सरकार का नाम शामिल है।
Supreme Court New Judge: सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, अधिसूचना जारी
Supreme Court New Judge: सुप्रीम कोर्ट में आज 1 जून सोमवार को 5 नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि CJI की अगुवाई वाले कॉलेजियम ने 5 नामों की सिफारिश राष्ट्रपति को भेजी थी। इनमें से 4 अलग-अलग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शामिल हैं, वहीं एक सीनियर अधिवक्ता का नाम भी लिस्ट में शामिल है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसकी जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की ओर से दी गई है।
सुप्रीम कोर्ट किन जजों को नियुक्त किया ?
- शीर्ष अदालत में नियुक्त किए गए न्यायाधीशों में बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर का नाम शामिल है।
- पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू।
- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा।
- जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली शामिल हैं।
- वरिष्ठ अधिवक्ता वी. सुब्रमणि मोहना को भी सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बनाया गया है।
BREAKING: Centre clears appointment of four High Court Chief Justices and Senior Advocate V Mohana as Supreme Court judges. pic.twitter.com/DbnuOQZmI8
— Bar and Bench (@barandbench) June 1, 2026
अर्जुन मेघवाल ने क्या कहा ?
अर्जुन मेघवाल ने ट्वीट करके लिखा कि, 'भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद न्यायमूर्ति शील नागू (पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट), जस्टिस चंद्रशेखर (बॉम्बे हाईकोर्ट), जस्टिस संजीव सचदेवा (मध्य प्रदेश हाईकोर्ट), जस्टिस अरुण पल्ली (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट) और वरिष्ठ अधिवक्ता वी. सुब्रमणि मोहना को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं।'
In exercise of the power conferred by clause (2) of Article 124 of the Constitution of India, the President of India, after consultation with Chief Justice of India, is pleased to appoint the following as Judges of the Supreme Court of India. I convey my best wishes to them:- pic.twitter.com/WxHaRYWF6p
— Arjun Ram Meghwal (@arjunrammeghwal) June 1, 2026
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 37 हुई
बता दें कि 5 मई को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। सरकार संसद के अगले सत्र में इससे संबंधित विधेयक पेश करेगी। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद वर्ष 1956 के संबंधित कानून में संशोधन किया जाएगा। संविधान के अनुच्छेद 124(1) के तहत सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने का अधिकार संसद के पास है। कानून लागू होने के बाद रिक्त पदों को भरने के लिए कॉलेजियम नए नामों की सिफारिश कर सकेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















