Responsive Scrollable Menu

RCB की जीत पर फैंस ने काटा बबाल, सोशल मिला पर मचा धमाल, बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक जाने कैसा रहा जश्न का माहौल

RCB Fans Reaction : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की चैंपियन आरसीबी बनी है. रविवार को अहमदबादा के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर RCB ने ट्रॉफी अपने नाम की है. इसके बाद से ही देश और दुनिया में आरसीबी के फैंस उसकी लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने की खुशी मना रहे हैं. आरसीबी के फैंस ने अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से टीम की जीत का जश्न मनाया है. उनके जश्न के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

RCB फैंस ने जमकर मनाया जीत का जश्न

कर्नाटक के बेंगलुरु में आरसीबी की जीत का जश्न फैंस ने जमकर मनाया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल का टाइटल जैसे ही जीता वैसी ही बेंगलुरु में फैंस जश्न मना रहे हैं. उन्होंने डांस कर और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया.

आरसीबी की जीत का जश्न तेलंगाना के हैदराबाद में जोरदार तरीके से मनाया गया. इस दौरान फैंस भारी मात्र में रातों में सड़क पर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, उन्हें स्थानीय पुलिस के द्वारा उपद्रव फैलान के लिए लाठी से मारकर भगाया गया. पुलिस के द्वारा फैंस की जश्न मनाने के चलते जमकर पिटाई हुई. 

  

ये भी पढ़ें : नन्हें बेटे संग क्रुणाल पांड्या ने मनाया जश्न, मासूमियत से जीता विराट-अनुष्का का दिल, मजेदार डांस का वीडियो हुआ वायरल

Continue reading on the app

कौन हैं Callum Turner? जिनसे पॉप स्टार Dua Lipa ने की शादी, करोड़ों की नेटवर्थ के हैं मालिक

Who is Callum Turner: दुनियाभर में अपने गानों से लोगों को दिवाना बनाने वाली सिंगिंग सेंसेशन और पॉपस्टार दुआ लीपा (Dua Lipa) ने शादी कर ली है. वो कैलम टर्नर संग शादी के बंधन में बंधी है. एक तरफ जहां कपल की शादी की फोटोज ने इंटरटेनट पर धमाल मचाया हुआ है तो दूसरी ओर ये न्यूज सामने आने के बाद हर कोई दुआ के पति कैलुम के बारे में जानना चाहता है. आइए जानते हैं कि आखिर दुआ के पति कौन हैं और यह क्या करते हैं?

कौन हैं दुआ लीपा के पति?

दुआ लीपा के पति कैलम टर्नर 35 साल के हैं और ब्रिटेन के फेमस एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन बाद में फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली. कैलम कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. जिनमें से ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज फैंटास्टिक बीस्ट्स (Fantastic Beasts) में न्यूट स्कैमैंडर के भाई 'थिसियस स्कैमैंडर' का रोल प्ले करने से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. 

 कैलम टर्नर की फिल्में और सीरीज

फैंटास्टिक बीस्ट्स के अलावा  कैलम टर्नर को द बॉयज इन द बोट, एटरनिटी, रोज ऑफ नेवादा, रोजबुश प्रूनिंग, एम्मा, ग्रीन रूम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. एक्टर को हाल ही में एप्पल टीवी की मशहूर युद्ध सीरीज मास्टर्स ऑफ द एयर (Masters of the Air) में देखा गया था.बता दें, कि दुआ लीपा और कैलम टर्नर का अफेयर जनवरी 2024 में शुरू हुआ था, जिसके बाद जून 2025 में दोनों ने सगाई की थी. वहीं, अब ये कपल शादी के बंधन में बंध गए हैं. 

ये भी पढ़ें- 'मेरा बच्चा खोने के लिए विजय अन्ना जिम्मेदार', Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने थलपति पर लगाया आरोप, हैरेसमेंट का किया दावा

वेडिंग ड्रेस बनी चर्चा का विषय

दुआ लीपा की शादी की तस्वरें अब फैंस को काफी पसंद आ रही है. खास तौर पर सिंगर की ड्रेस, जो बहद यूनिक है. दुआ ने अपनी शादी में वेडिंग गाउन को छोड़कर एक 'स्कर्ट सूट' पहना था, जो अब फैशन स्टेटमेंट बन चुका है. फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, दुआ लीपा का ये लुक साल 1971 में रॉक स्टार मिक जैगर की शादी में उनकी पत्नी बियान्का जैगर (Bianca Jagger) द्वारा पहने गए ऐतिहासिक वाईएसएल (YSL) सूट ब्राइडल लुक से प्रेरित था, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था.

नेटवर्थ में है बड़ा फासला

ग्रैमी और ब्रिट अवॉर्ड जीत चुकीं इंटरनेशनल पॉप स्टार दुआ लीपा की कुल संपत्ति (Dua Lipa Net Worth) लगभग $12 करोड़ से $13 करोड़ (लगभग 1000 से 1150 करोड़ रुपये) बताई जाती है. उनकी कमाई  सुपरहिट म्यूजिक एल्बम, वर्ल्ड टूर और करोड़ों स्ट्रीम्स से आता है. इसके अलावा दुआ यवेस सेंट लॉरेंट, प्यूमा, वर्साचे और एवियन जैसे लग्जरी ब्रांड्स की एंबेसडर है. वहीं, उनकी पति की नेटवर्थ  (Callum Turner Net Worth) लगभग 31.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. जो सिंगर के मुकाबले बेहद कम है. 

ये भी पढ़ें- RCB की आफ्टर पार्टी में जमकर थिरके विराट-अनुष्का, क्रिकेटर की खास टी-शर्ट ने जीता फैंस का दिल

Continue reading on the app

  Sports

1 दिन, 2 खेल और दो ऐतिहासिक कारनामे, सुबह हाथ में बैट तो शाम में पांव में बूट, उस दिन कई रिकॉर्ड गए टूट

इंग्लैंड के महान फुटबॉलर गैरी लाइनकर की, जिन्होंने साबित किया कि प्रतिभा किसी एक खेल की सीमाओं में नहीं बंधती. गैरी लाइनकर को दुनिया आज एक महान फुटबॉल स्ट्राइकर और मशहूर प्रस्तोता के रूप में जानती है, लेकिन उनका शुरुआती सपना एक क्रिकेटर बनने का था.  Mon, 1 Jun 2026 14:07:43 +0530

  Videos
See all

Twisha Sharma Case Update: डमी के सामने गिरिबाला से पूछताछ | Bhopal Case | CBI | Giribala #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T08:36:47+00:00

Twisha Sharma Case Update: समर्थ के घर सीन रीक्रिएशन | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T08:32:01+00:00

Mukherjee Nagar Fire: भीषण आग में एक व्यक्ति की मौत, AC खराबी से हादसे की आशंका | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T08:36:00+00:00

Nakli Sharab Kand: नकली शराब का कहर ! Breaking News #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-01T08:35:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers