कौन हैं Callum Turner? जिनसे पॉप स्टार Dua Lipa ने की शादी, करोड़ों की नेटवर्थ के हैं मालिक
Who is Callum Turner: दुनियाभर में अपने गानों से लोगों को दिवाना बनाने वाली सिंगिंग सेंसेशन और पॉपस्टार दुआ लीपा (Dua Lipa) ने शादी कर ली है. वो कैलम टर्नर संग शादी के बंधन में बंधी है. एक तरफ जहां कपल की शादी की फोटोज ने इंटरटेनट पर धमाल मचाया हुआ है तो दूसरी ओर ये न्यूज सामने आने के बाद हर कोई दुआ के पति कैलुम के बारे में जानना चाहता है. आइए जानते हैं कि आखिर दुआ के पति कौन हैं और यह क्या करते हैं?
कौन हैं दुआ लीपा के पति?
दुआ लीपा के पति कैलम टर्नर 35 साल के हैं और ब्रिटेन के फेमस एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन बाद में फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली. कैलम कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. जिनमें से ब्लॉकबस्टर फिल्म सीरीज फैंटास्टिक बीस्ट्स (Fantastic Beasts) में न्यूट स्कैमैंडर के भाई 'थिसियस स्कैमैंडर' का रोल प्ले करने से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.
DUA LIPA IS OFFICIALLY MARRIED, OH MY GOD ????❤️ pic.twitter.com/Hcfe15llm7
— dua lipa crave (@addictionlipa) May 31, 2026
कैलम टर्नर की फिल्में और सीरीज
फैंटास्टिक बीस्ट्स के अलावा कैलम टर्नर को द बॉयज इन द बोट, एटरनिटी, रोज ऑफ नेवादा, रोजबुश प्रूनिंग, एम्मा, ग्रीन रूम जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. एक्टर को हाल ही में एप्पल टीवी की मशहूर युद्ध सीरीज मास्टर्स ऑफ द एयर (Masters of the Air) में देखा गया था.बता दें, कि दुआ लीपा और कैलम टर्नर का अफेयर जनवरी 2024 में शुरू हुआ था, जिसके बाद जून 2025 में दोनों ने सगाई की थी. वहीं, अब ये कपल शादी के बंधन में बंध गए हैं.
ये भी पढ़ें- 'मेरा बच्चा खोने के लिए विजय अन्ना जिम्मेदार', Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने थलपति पर लगाया आरोप, हैरेसमेंट का किया दावा
वेडिंग ड्रेस बनी चर्चा का विषय
दुआ लीपा की शादी की तस्वरें अब फैंस को काफी पसंद आ रही है. खास तौर पर सिंगर की ड्रेस, जो बहद यूनिक है. दुआ ने अपनी शादी में वेडिंग गाउन को छोड़कर एक 'स्कर्ट सूट' पहना था, जो अब फैशन स्टेटमेंट बन चुका है. फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, दुआ लीपा का ये लुक साल 1971 में रॉक स्टार मिक जैगर की शादी में उनकी पत्नी बियान्का जैगर (Bianca Jagger) द्वारा पहने गए ऐतिहासिक वाईएसएल (YSL) सूट ब्राइडल लुक से प्रेरित था, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया था.
Dua Lipa and Callum Turner are officially married ????????????????♂️ pic.twitter.com/3jGeoajqgT
— shadi_nabilx ???? (@ShadiNabilx) June 1, 2026
नेटवर्थ में है बड़ा फासला
ग्रैमी और ब्रिट अवॉर्ड जीत चुकीं इंटरनेशनल पॉप स्टार दुआ लीपा की कुल संपत्ति (Dua Lipa Net Worth) लगभग $12 करोड़ से $13 करोड़ (लगभग 1000 से 1150 करोड़ रुपये) बताई जाती है. उनकी कमाई सुपरहिट म्यूजिक एल्बम, वर्ल्ड टूर और करोड़ों स्ट्रीम्स से आता है. इसके अलावा दुआ यवेस सेंट लॉरेंट, प्यूमा, वर्साचे और एवियन जैसे लग्जरी ब्रांड्स की एंबेसडर है. वहीं, उनकी पति की नेटवर्थ (Callum Turner Net Worth) लगभग 31.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. जो सिंगर के मुकाबले बेहद कम है.
ये भी पढ़ें- RCB की आफ्टर पार्टी में जमकर थिरके विराट-अनुष्का, क्रिकेटर की खास टी-शर्ट ने जीता फैंस का दिल
‘अल्फा’ के सेट पर हुआ बॉबी देओल और आलिया भट्ट का झगड़ा? ‘बंदर’ एक्टर ने बताई सच्चाई
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बॉबी देओल को इन दिनों यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाई जा रही फिल्म अल्फा की तैयारी में लगे हुए हैं। इन दोनों को इस स्पाई थ्रिलर में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा जाने वाला है। हाल ही में खबर सामने आई थी कि दोनों के बीच सेट पर भयंकर झगड़ा हो गया है। अब इस पर बॉबी का रिएक्शन सामने आया है।
कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा था कि शूटिंग के दौरान इन दोनों कलाकारों के बीच बहस हो गई। अब एक्टर ने इन तमाम अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है। उन्होंने गलत खबर फैलाने वालों को करारा जवाब भी दिया है। चलिए जान लेते हैं उन्होंने क्या कहा है।
क्या बोले बॉबी देओल
अल्फा की शूटिंग करने के साथ-साथ बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बंदर की वजह से भी चर्चा में हैं। वह जमकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं। इसी बीच उन्हें आप की अदालत में देखा गया। यहां उन्हें फिल्मों के साथ कई मुद्दों पर खुलकर बात करते हुए देखा गया। जब उनसे अल्फा की शूटिंग के दौरान आलिया से हुई अनबन के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने इसे सिरे से नकार दिया और कहा कि इन बातों में एक पर्सेंट भी सच्चाई नहीं है। वह आलिया के प्रोफेशनल अंदाज और काम की तारीफ करते हुए दिखाई दिए।
लोगों को कहा वेल्ला
बॉबी देओल ने कहा कि मुझे एक दोस्त ने उस अफवाह का स्क्रीनशॉट भेजा, मैं हैरान रह गया। लोग इतने वेल्ले हैं कुछ भी लिखकर बना देते हैं। आलिया भट्ट बहुत अच्छी एक्ट्रेस है और बहुत प्रोफेशनल है। वह कड़ी मेहनत करती हैं और सभी फाइट सीन के लिए वो पूरी तरह तैयार थी। मुझे समझ नहीं आया किसने क्या सोचकर ये सब लिख दिया। मैं किसी के पास जाकर सफाई तो नहीं दे सकता इसलिए यह सच नहीं है। इंस्टाग्राम से बहुत जल्दी लोग इनफ्लुएंस हो जाते हैं लेकिन यहां 90 प्रतिशत कहानी सही नहीं होती।
कैसी है अल्फा
बात अगर फिल्म अल्फा की करें तो यह यशराज स्पाई यूनिवर्स की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के कमान पूरी तरह से फीमेल लीड के हाथों हैं। आलिया भट्ट के साथ शरवरी को मुख्य किरदार में देखा जाएगा। बॉबी देओल और अनिल कपूर भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।
फिल्म की रिलीज डेट में अब तक कई बार बदलाव देखने को मिले हैं। पहले इसे 2025 में रिलीज किया जाने वाला था। इसके बाद ये अप्रैल 2026 में सिनेमाघर में आने वाली थी। अब इसके 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने की बात कही जाती है। वहीं बॉबी देओल की बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News