जून में अनलॉक होंगे अरबों डॉलर के शेयर: Meesho, Vishal Mega Mart समेत इन नामों पर रखें खास नजर
Upcoming IPO Lock in Expiry: जून का महीना शेयर बाजार के लिए लॉक-इन एक्सपायरी के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है. नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, हाल ही में लिस्ट हुई 35 कंपनियों के शेयर इस महीने ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल/ उपलब्ध हो जाएंगे. हालांकि, नुवामा ने साफ किया है कि लॉक-अप अवधि समाप्त होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इन शेयरों का एक बड़ा हिस्सा प्रमोटरों और ग्रुप कंपनियों के पास है.
1 जून को ही 4 कंपनियों का लॉक-इन खुलेगा
ओम्नीटेक इंजीनियरिंग (Omnitech Engineering), बेलराइज इंडस्ट्रीज (Belrise Industries), एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers और श्लॉस बैंगलोर (लीला होटल्स की पैरेंट कंपनी) के शेयर आज से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे. बेलराइज के 470 मिलियन से अधिक शेयर अनलॉक किए जाएंगे, जिनकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से अधिक है. Schloss Bangalore के लगभग 811 मिलियन डॉलर और एनवायरो के लगभग 80 मिलियन डॉलर वैल्यू के शेयर अनलॉक किए जाएंगे. 1 जून से 23 जून के बीच 26 कंपनियों का लॉक-इन खत्म होगा. इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 26.5 बिलियन डॉलर है.
ये भी पढ़ें- Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन ग्रीन जोन में खुला शेयर बाजार सेंसेक्स में 293 अंकों का उछाल
अपकमिंग IPO Lock in Expiry की लिस्ट
| दिनांक | कंपनी का नाम | ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध शेयर | अनुमानित वैल्यू |
| 1 जून | बेलराइज इंडस्ट्रीज | 47 करोड़ से अधिक शेयर | > 1 बिलियन डॉलर |
| 1 जून | श्लॉस बैंगलोर | - | 811 मिलियन डॉलर |
| 1 जून | एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स | - | 80 मिलियन डॉलर |
| 1 जून | ओम्नीटेक इंजीनियरिंग | - | - |
| 3 जून | वेकफिट इनोवेशन्स (प्रथम चरण) | 40 लाख शेयर | 6 मिलियन डॉलर |
| 10 जून | मिशो | 30 करोड़ शेयर | 6.3 बिलियन डॉलर |
| 10 जून | ICICI Prudential AMC (प्रथम चरण) | 20 लाख शेयर | 80 मिलियन डॉलर |
| 12 जून | वेकफिट इनोवेशन्स (द्वितीय चरण) | 16.1 करोड़ शेयर | 231 मिलियन डॉलर |
| 17 जून | विशाल मेगा मार्ट | 9.2 करोड़ शेयर | 1.2 बिलियन डॉलर |
| 19 जून | ICICI Prudential AMC (द्वितीय चरण) | 3.4 करोड़ शेयर | 1.2 बिलियन डॉलर |
इन नामों पर रखें खास नजर
Meesho के लगभग 3 करोड़ शेयर 10 जून को ट्रेडिंग के लिए अनलॉक होंगे. इनकी कीमत लगभग 6.3 अरब डॉलर है. कंपनी ने दिसंबर में अपने IPO प्राइस से 46% अधिक कीमत पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कीमत IPO प्राइस से नीचे गिर गई है. ICICI Prudential AMC इस महीने दो बड़े ट्रेडिंग इवेंट आयोजित कर रही है. लगभग 2 करोड़ शेयर (8 करोड़ डॉलर) 10 जून को और 3 करोड़ शेयर (1.2 अरब डॉलर) 19 जून को ट्रेडिंग के लिए अनलॉक होंगे.
विशाल मेगा मार्ट समेत इन बड़ी कंपनियों में दिखेगी हलचल
विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के करीब 9.2 करोड़ शेयर 17 जून को उपलब्ध होंगे. इनकी वैल्यू 1.2 बिलियन डॉलर है. वेकफिट इनोवेशन्स (Wakefit Innovations) के दो अनलॉक इवेंट हैं. 3 जून को 40 लाख शेयर (6 मिलियन डॉलर) और 12 जून को 16.1 करोड़ शेयर (231 मिलियन डॉलर). इसके अलावा विद्या वायर्स, कोरोना रेमीडिज, IKIO Lighting, पार्क मेडी वर्ल्ड, नेफ्रो केयर हेल्थ सर्विसेस, साई लाइफ साइंसेस, Inventurus Knowledge Solutions, वन मोबिक्विक सिस्टम और GSP क्रॉप साइंस समेत कई अन्य कंपनियों का भी इस महीने लॉक-इन खत्म होने वाला है.
ये भी पढ़ें- Sensex-Nifty पर बिकवाली का साया, Bank Nifty में Shooting Star का अलर्ट, 1 जून को कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल?
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. निवेश से जुड़े किसी भी फैसले से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें.
RCB की जीत पर फैंस ने काटा बबाल, सोशल मिला पर मचा धमाल, बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक जाने कैसा रहा जश्न का माहौल
RCB Fans Reaction : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम कर लिया है. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की चैंपियन आरसीबी बनी है. रविवार को अहमदबादा के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर RCB ने ट्रॉफी अपने नाम की है. इसके बाद से ही देश और दुनिया में आरसीबी के फैंस उसकी लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने की खुशी मना रहे हैं. आरसीबी के फैंस ने अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीके से टीम की जीत का जश्न मनाया है. उनके जश्न के वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
RCB फैंस ने जमकर मनाया जीत का जश्न
कर्नाटक के बेंगलुरु में आरसीबी की जीत का जश्न फैंस ने जमकर मनाया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराकर आईपीएल का टाइटल जैसे ही जीता वैसी ही बेंगलुरु में फैंस जश्न मना रहे हैं. उन्होंने डांस कर और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया.
VIDEO | Karnataka: Fans in Bengaluru celebrate after Royal Challengers Bengaluru beat Gujarat Titans by 5 wickets to defend the IPL title.#RCBvsGT #IPL2026 pic.twitter.com/orFBNdyDNh
— Press Trust of India (@PTI_News) May 31, 2026
आरसीबी की जीत का जश्न तेलंगाना के हैदराबाद में जोरदार तरीके से मनाया गया. इस दौरान फैंस भारी मात्र में रातों में सड़क पर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, उन्हें स्थानीय पुलिस के द्वारा उपद्रव फैलान के लिए लाठी से मारकर भगाया गया. पुलिस के द्वारा फैंस की जश्न मनाने के चलते जमकर पिटाई हुई.
कल फाइनल में गुजरात को हराकर RCB यानी कि विराट कोहली ने ट्रॉफी जीत ली।
— ʀᴜᴅʜʀᴀ ʏᴀᴅᴀᴠ???????? (@Rudhrayadav001) June 1, 2026
लेकिन विराट कोहली के कुछ अंधभक्तों और इन छपरियो को देखिए,
बीच रोड पर ही हुड़दंग मचाने उतर पड़े,
तभी पुलिस ने तगड़ा सबक सिखा दिया।???????? pic.twitter.com/flXDddk2F2
RCB fan beaten by police for this behaviour ???? pic.twitter.com/kiPe4hCdFF
— Jeet (@JeetN25) June 1, 2026
ये भी पढ़ें : नन्हें बेटे संग क्रुणाल पांड्या ने मनाया जश्न, मासूमियत से जीता विराट-अनुष्का का दिल, मजेदार डांस का वीडियो हुआ वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)




