Upcoming IPO Lock in Expiry: जून का महीना शेयर बाजार के लिए लॉक-इन एक्सपायरी के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है. नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार, हाल ही में लिस्ट हुई 35 कंपनियों के शेयर इस महीने ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल/ उपलब्ध हो जाएंगे. हालांकि, नुवामा ने साफ किया है कि लॉक-अप अवधि समाप्त होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इन शेयरों का एक बड़ा हिस्सा प्रमोटरों और ग्रुप कंपनियों के पास है.
1 जून को ही 4 कंपनियों का लॉक-इन खुलेगा
ओम्नीटेक इंजीनियरिंग (Omnitech Engineering), बेलराइज इंडस्ट्रीज (Belrise Industries), एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स (Enviro Infra Engineers और श्लॉस बैंगलोर (लीला होटल्स की पैरेंट कंपनी) के शेयर आज से ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगे. बेलराइज के 470 मिलियन से अधिक शेयर अनलॉक किए जाएंगे, जिनकी वैल्यू 1 बिलियन डॉलर से अधिक है. Schloss Bangalore के लगभग 811 मिलियन डॉलर और एनवायरो के लगभग 80 मिलियन डॉलर वैल्यू के शेयर अनलॉक किए जाएंगे. 1 जून से 23 जून के बीच 26 कंपनियों का लॉक-इन खत्म होगा. इन शेयरों की कुल वैल्यू करीब 26.5 बिलियन डॉलर है.
Meesho के लगभग 3 करोड़ शेयर 10 जून को ट्रेडिंग के लिए अनलॉक होंगे. इनकी कीमत लगभग 6.3 अरब डॉलर है. कंपनी ने दिसंबर में अपने IPO प्राइस से 46% अधिक कीमत पर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन अब इसकी कीमत IPO प्राइस से नीचे गिर गई है. ICICI Prudential AMC इस महीने दो बड़े ट्रेडिंग इवेंट आयोजित कर रही है. लगभग 2 करोड़ शेयर (8 करोड़ डॉलर) 10 जून को और 3 करोड़ शेयर (1.2 अरब डॉलर) 19 जून को ट्रेडिंग के लिए अनलॉक होंगे.
विशाल मेगा मार्ट समेत इन बड़ी कंपनियों में दिखेगी हलचल
विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के करीब 9.2 करोड़ शेयर 17 जून को उपलब्ध होंगे. इनकी वैल्यू 1.2 बिलियन डॉलर है. वेकफिट इनोवेशन्स (Wakefit Innovations) के दो अनलॉक इवेंट हैं. 3 जून को 40 लाख शेयर (6 मिलियन डॉलर) और 12 जून को 16.1 करोड़ शेयर (231 मिलियन डॉलर). इसके अलावा विद्या वायर्स, कोरोना रेमीडिज, IKIO Lighting, पार्क मेडी वर्ल्ड, नेफ्रो केयर हेल्थ सर्विसेस, साई लाइफ साइंसेस, Inventurus Knowledge Solutions, वन मोबिक्विक सिस्टम और GSP क्रॉप साइंस समेत कई अन्य कंपनियों का भी इस महीने लॉक-इन खत्म होने वाला है.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है और इसे निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए. निवेश से जुड़े किसी भी फैसले से पहले किसी योग्य वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें.
Vaibhav Sooryavanshi Ravi Shastri: ऑरेंज कैप होल्डर वैभव सूर्यवंशी जब आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद स्टेज पर एक के बाद एक पांच ट्रॉफियां लेने पहुंचे तो वहां मौजूद मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री 15 साल के इस बच्चे के मजे लेने में जुट गए. शास्त्री ने वैभव से पूछा, 'आप कितना दूध पीते हो रोज?' इस सवाल को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े. Mon, 1 Jun 2026 12:49:49 +0530