Responsive Scrollable Menu

दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया. संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं तथा देहरादून में यातायात जाम की   समस्या के समाधान को लेकर सीएम से सवाल किए.

पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने से संबंधित सवाल पर सीएम ने कहा कि राज्य में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं सौर स्वरोजगार योजना सहित पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने को लेकर भी राज्य सरकार की ओर से निरंतर कार्य किया जा रहा है.

सुविधाओं के विस्तार पर खास ध्यान

उच्च शिक्षा को मजबूत करने के संंबंध में सीएम ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर खास ध्यान दे रही है. देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है, इससे प्रदेश में विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

नई तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास

विज्ञान, तकनीक एवं एआई के दौर में रोजगार की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी बदलावों के साथ रोजगार के स्वरूप में परिवर्तन हो रहा है और नई संभावनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं.  उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें बदलती तकनीक के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करते हुए ‘फ्यूचर रेडी’ बनना होगा. सरकार भी युवाओं को आधुनिक कौशल एवं नई तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.

जाम की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी

देहरादून में यातायात जाम की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसके स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है. बिंदाल और रिस्पना नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं. इन परियोजनाओं के पूरा होने से देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी.

Continue reading on the app

Uttarakhand: दून विश्वविद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ, युवाओं के लिए सीएम धामी ने की कई घोषणाएं

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दून विश्वविद्यालय में दीक्षारम्भ सत्र 2026-27 और युवा संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय का जीवन केवल पढ़ाई और परीक्षा तक सीमित नहीं होता. यह व्यक्तित्व विकास, नई सोच और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण समय है.

28 करोड़ से अधिक की सुविधाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने दून विश्वविद्यालय में 11 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बने बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन और 17 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बने केंद्रीय पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया. इसके साथ ही दून यूनिवर्सिटी कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 88.4 एफएम की शुरुआत भी की गई. उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से पढ़ाई, शोध और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को नई गति मिलेगी. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि विश्वविद्यालय का केंद्रीय पुस्तकालय अब बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से जाना जाएगा. रेडियो स्टेशन के संचालन के लिए कार्यक्रम समन्वयक और तकनीकी सहायक के दो पद बनाए जाएंगे. विद्यार्थियों के लिए दो इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था भी की जाएगी.

विदेशी भाषाओं की पढ़ाई को मिलेगा बढ़ावा

सीएम धामी ने कहा कि दून विश्वविद्यालय के विदेशी भाषा विभागों को मजबूत किया जाएगा. स्पेनिश, जर्मन, फ्रेंच, चीनी और जापानी भाषाओं के लिए जरूरी पदों का सृजन किया जाएगा. इससे राज्य के दूसरे शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी कौशल आधारित शिक्षा मिल सकेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति होती है. भारत की बड़ी युवा आबादी विकसित भारत की मजबूत नींव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं के जरिए युवाओं को नए अवसर मिल रहे हैं. अब युवा नौकरी खोजने के साथ रोजगार देने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज का दौर नई तकनीक और नवाचार का है. राज्य में शिक्षा को आधुनिक और रोजगार के हिसाब से तैयार किया जा रहा है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एआई, मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे विषयों को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसके अलावा साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसी परियोजनाओं पर भी काम हो रहा है.

शिक्षा और रोजगार के लिए सरकार की योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में नए कॉलेज, मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब और परीक्षा भवन जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए भर्तियां की जा रही हैं. मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना के तहत शिक्षकों को 18 लाख रुपये तक का शोध अनुदान दिया जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी सरकार मदद दे रही है. UPSC, NDA और CDS की लिखित परीक्षा पास करने वाले युवाओं को इंटरव्यू की तैयारी के लिए 50 हजार रुपये तक की सहायता दी जा रही है. उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के कारण पिछले पांच वर्षों में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है.

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल सरकारी नौकरी देना नहीं है. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, होम-स्टे, ऑर्गेनिक फार्मिंग, पर्यटन और स्थानीय उद्यमों के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. सरकार चाहती है कि रोजगार के लिए युवाओं को अपनी मिट्टी और परिवार से दूर न जाना पड़े. मुख्यमंत्री ने युवाओं से विश्वविद्यालय में मिलने वाले अवसरों का पूरा लाभ उठाने और अपनी प्रतिभा को पहचानकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेश का उल्लेख करते हुए युवाओं से लक्ष्य हासिल होने तक लगातार प्रयास करते रहने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार, महिला सशक्तिकरण की दिशा में देवभूमि ने रचा नया इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी ने की शादी, लेकिन लोग बदतमीजी पर क्यों उतरे?

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा ने लंदन में रचाई शादी, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस कर रहे हैं ट्रोल, जानिए क्यों? Thu, 13 Aug 2026 20:57:41 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: दिल्ली में झारखंड भवन के बाहर ABVP का जोरदार प्रदर्शन | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T15:42:45+00:00

Kishore Ajwani: तिरंगा यात्रा में भूख और प्यास से तड़पे बच्चे | Sau Baat Ki Ek Baat | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T15:40:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers