ATM चार्ज बढ़ा, UPI पर नाम, LPG का वाउचर... 1 जून से बदल रहे ये पांच महत्वपूर्ण नियम
Rules change from 1st June 2026: नए महीने की शुरुआत के साथ 1 जून 2026 से देश में कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपके घरेलू बजट और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा।
रसोई के खर्च, मोबाइल से डिजिटल पेमेंट, ट्रेन यात्रा और पेट्रोल-डीजल से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू होंगे। सरकार ने ईंधन को लेकर भी अहम फैसले लिए हैं। इसलिए इन नियमों को पहले ही समझ लें, ताकि आपकी दिनचर्या में कोई परेशानी न आए।
1. UPI में अब दिखेगा बैंक वाला असली नाम
ऑनलाइन फ्रॉड और गलत खाते में पैसे ट्रांसफर रोकने के लिए NPCI ने बड़ा फैसला लिया है। 1 जून 2026 से गूगल पे, फोनपे या Paytm से पेमेंट करते वक्त UPI PIN डालने से पहले स्क्रीन पर सामने वाले का बैंक में दर्ज असली नाम दिखाई देगा। इससे पैसा भेजने से पहले आप कन्फर्म कर पाएंगे कि रकम सही व्यक्ति को जा रही है।
यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में Bear Market क्या होता है और इससे कैसे निपटें?
2. ATM से पैसे निकालना महंगा, कैश जमा में राहत
1 जून 2026 से ATM और कैश जमा के नियमों में बदलाव हो रहा है। कई बड़े बैंकों ने महीने में मिलने वाले 3 से 5 फ्री ATM ट्रांजैक्शन के नियम सख्त कर दिए हैं। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद कैश निकालने, मिनी-स्टेटमेंट या बैलेंस चेक करने पर अब ज्यादा चार्ज लगेगा। राहत की बात ये है कि ₹50,000 तक कैश जमा करने पर पैन कार्ड की जरूरत में छूट दी गई है। हालांकि, ₹20 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी डील या फैमिली गिफ्ट के लिए वैध पैन कार्ड देना जरूरी रहेगा।
3. टैक्स में राहत: 15 जून तक एडवांस टैक्स जमा करें
जिन लोगों की अनुमानित टैक्स देनदारी ₹10,000 से ज्यादा है, उन्हें 15 जून तक कुल टैक्स का 15% एडवांस टैक्स देना होगा। देरी पर 1% महीने का जुर्माना लगेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। पुरानी टैक्स व्यवस्था में बच्चों का एजुकेशन अलाउंस ₹3,000/महीना और हॉस्टल अलाउंस ₹9,000/महीना तक टैक्स फ्री कर दिया गया है। साथ ही बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और अहमदाबाद जैसे शहरों को अब 50% HRA टैक्स छूट की लिस्ट में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: Mutual Fund चुनते समय लोग करते हैं ये बड़ी गलतियां, जिससे हो सकता है नुकसान
4. PNG वाले घरों में LPG सिलेंडर बंद होगा
अगर आपके घर में PNG का कनेक्शन चल रहा है तो 1 जून से 30 दिन में LPG सिलेंडर सरेंडर करना पड़ेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय का नया नियम। तेल कंपनियां वाउचर देंगी। PNG न होने वाले इलाके में जाने पर उसी से LPG कनेक्शन फिर मिल जाएगा। 1 जून को गैस के नए रेट भी आएंगे।
5. पेट्रोल-डीजल एक्सपोर्ट पर ड्यूटी घटी
केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाली ड्यूटी घटा दी है। 30 मई को जारी बयान के मुताबिक, 1 जून 2026 से यह बदलाव लागू होगा।पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर 1.5 रुपये/लीटर, डीजल पर 3 रुपये/लीटर की कटौती की गई है। वहीं एविएशन टरबाइन फ्यूल यानी ATF के एक्सपोर्ट पर टैक्स में 7 रुपये/लीटर की बड़ी राहत दी गई है।
IPL 2026 Final | 'विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है', कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को लगातार दूसरी बार आईपीएल का सरताज बनाने वाले कप्तान रजत पाटीदार इस ऐतिहासिक जीत के बाद बेहद भावुक और खुश नजर आए। गुजरात टाइटन्स को फाइनल में पटखनी देने के बाद कप्तान पाटीदार ने अपनी सफलता और टीम के शानदार सफर का श्रेय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और अपने गेंदबाजों को दिया है। इस सीजन में बल्ले से 500 से अधिक रन कूटने वाले पाटीदार ने कहा कि टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली जूनियर खिलाड़ियों और उनके लिए एक मजबूत स्तंभ की तरह खड़े रहे।
कोहली के बारे में बात करते हुए पाटीदार ने कहा, ‘‘मैं अपनी बल्लेबाजी को जिस नजरिए से देखता हूं, मैं हमेशा उन चीजों पर काम करने की कोशिश करता हूं जहां मैं सुधार कर सकता हूं, खासकर तेज गेंदबाज़ों के खिलाफ। मुझे कोहली भाई से बहुत मदद मिली। जब भी मैं उन्हें देखता हूं, वे हमेशा टीम और सभी खिलाड़ियों के लिए मौजूद रहते हैं। वे युवा खिलाड़ियों के पास खुद जाते हैं, भले ही वे उनके पास जाने में हिचकिचाते नहीं। ’’ कप्तान के तौर पर अपनी दूसरी जीत पर पाटीदार ने कहा कि जब वह नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दाखिल हुए तो पिछले साल की जीत की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं, लेकिन उन्होंने अपने मन को काबू में रखकर वर्तमान पर ध्यान केंद्रित किया।
पाटीदार ने कहा, ’’बहुत ही शानदार महसूस हो रहा है। पिछले साल की बहुत सारी यादें थीं, लेकिन हमें वर्तमान पर ही ध्यान देना था। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन बहुत अच्छा लग रहा है। द’’ पिच का अंदाजा होने के कारण, पाटीदार जानते थे कि लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना बिल्कुल साफ थी। लक्ष्य का पीछा करना आसान था। हम उनके शुरुआती तीन बल्लेबाज़ों को आउट करना चाहते थे। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। भुवी (भुवनेश्वर कुमार), (जोश) हेज़लवुड, सलीम रसिख (डार), कृणाल (पंड्या), शेपी (रोमारियो शेफर्ड) सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।’’
इसे भी पढ़ें: IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक
चार साल पहले, पाटीदार ने लवनीत सिसोदिया के चोटिल होने पर उनकी जगह टीम में बुलाए जाने के कारण अपनी शादी टाल दी थी और 2025 आते-आते, उन्हें एक बेहद सूझबूझ भरे फैसले के तहत टीम की कप्तानी सौंप दी गई। अगर कोई उन्हें उनकी जिंदगी की इस कहानी के बारे में पहले से बता देता, तो शायद पाटीदार को उस पर यकीन ही नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आरसीबी के लिए दो (आईपीएल खिताब) जीतूंगा। यह सब किस्मत में लिखा था। पिछले साल, बहुत ज्यादादबाव था। इस साल, हमें खुद पर भरोसा था। टूर्नामेंट से पहले की मेरी तैयारी भी बहुत अच्छी रही। ’’ आखिर में, पाटीदार ने कन्नड़ में खेल प्रेमियों को संबोधित किया, ‘ए सालानू कप नामडू’ (इस बार भी कप हमारा ही है)।
For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi















.jpg)







