Fact Check: क्या IRGC के बढ़ते दखल के कारण ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने इस्तीफा दे दिया? जानें वायरल दावे का सच
इसे भी पढ़ें: 'अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ', RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए 'चेज मास्टर' Virat Kohli
इसे भी पढ़ें: IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक
IPL फाइनल के बाद गुजरात की बस में शॉर्ट सर्किट:प्लेयर्स और स्टाफ को बाहर निकाला गया, सभी सुरक्षित
IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस शॉर्ट सर्किट हो गया। बस के अंदर धुआं फैलने लगा था। एहतियात के तौर पर सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ देर इंतजार के बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई और सभी को होटल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह घटना रविवार देर रात हुई। जब टीम फाइनल खेलने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी। बाद में फ्रेंचाइजी ने दूसरी बस का इंतजाम कर सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित होटल पहुंचाया। मोहम्मद सिराज ने इंस्ट्रा में यह फोटो पोस्ट की… बस की फोटो देखिए 5 विकेट से फाइनल हारी गुजरात हादसे से पहले गुजरात की टीम को फाइनल में बेंगलुरु के खिलाफ 5 विकेट की हार झेलनी पड़ी। गुजरात ने दूसरा फाइनल मैच गंवाया है। जबकि, बेंगलुरु की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी है। विराट कोहली 75 रन पर नाबाद लौटे। विराट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें पूरी खबर --------------------------------------------- IPL से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 2. रजत ने फाइनल जीतने के बाद ट्रॉफी चूम ली; कोहली को गले लगाया, सूर्यवंशी अवॉर्ड लेने पहुंचे RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने ट्रॉफी उठाने से पहले उसे चूमकर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं विराट कोहली ने कप्तान को गले लगाकर बधाई दी। दूसरी ओर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब अपना अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे, तब स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। फाइनल में जीत के बाद खिलाड़ियों का परिवार के साथ जश्न और ट्रॉफी के साथ यादगार तस्वीरें जैसे कई पल IPL 2026 को हमेशा के लिए खास बना गए। आइए नजर डालते हैं सीजन के ऐसे ही 26 सबसे यादगार मोमेंट्स पर…पढ़ें पूरी खबर 3. कोहली की फास्टेस्ट फिफ्टी, सूर्यवंशी ने सीजन में सबसे ज्यादा 72 सिक्स लगाए; टॉप-15 रिकॉर्ड्स IPL 2026 रिकॉर्ड्स वाला सीजन साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा। कप्तान रजत पाटीदार ने महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा के खास क्लब में जगह बना ली। वे लगातार दो ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे कप्तान बने। आइए नजर डालते हैं IPL 2026 के 15 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स पर…पढ़ें पूरी खबर 4. बेंगलुरु को दोबारा चैंपियन बनाने वाले टॉप-5 फैक्टर; टीम में 8 मैच विनर 18 साल तक ट्रॉफी का इंतजार... फिर लगातार दो खिताब। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL में अपनी कहानी ही बदल दी है। जिस टीम को कभी 'अंडरअचीवर' कहा जाता था, वही अब लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। RCB के टाइटल जीतने के 5 फैक्टर्स…पढ़ें पूरी खबर 4. चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़; गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रविवार को IPL का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम लगातार दूसरे सीजन चैंपियन बनी है। उसने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। चैंपियन बनने पर RCB को ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली, जबकि रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर



prabhasakshi















