LPG Cylinder Price Hike: महीने के पहले ही दिन महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानें आपके शहर में कितने बढ़े दाम?
LPG Cylinder Price Hike: जून के पहले ही दिन देशवासियों को महंगाई का एक और झटका लगा है. दरअसल, आज यानी सोमवार (1 जून) को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई. राहत की बात ये है कि गैस कंपनियों ने ये बढ़ोतरी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की है. 1 जून को दिल्ली-NCR में 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम में 42 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद यहां कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर 3113.50 रुपए हो गए हैं.
5 किग्रा वाला FTL सिलेंडर भी हुआ महंगा
उधर कोलकाता में 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके बाद यहां कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 3255.50 रुपए हो गए हैं. गैस कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के अलावा 5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडर की कीमतों में भी इजाफा किया है. एफटीएल सिलेंडर के दाम 11 रुपये बढ़कर 821.50 रुपए हो गए हैं. बता दें कि गैस सिलेंडर की नई कीमतें आज से ही देशभर में लागू हो गईं.
Prices of 19 kg commercial cylinders have been increased by Rs 42 in Delhi, bringing the price to Rs 3113.50, and by Rs 53.50 in Kolkata, bringing the price to Rs 3255.50. Prices of 5 kg FTL (Free Trade LPG) cylinders have been increased by Rs 11, and will cost Rs 821.50… pic.twitter.com/ZctIUOsvue
— ANI (@ANI) May 31, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है...
रिपोर्ट: ईरानी राष्ट्रपति पजशकियान ने सुप्रीम लीडर को इस्तीफा भेजा:इस्लामिक सेना के कंट्रोल से नाराज, कहा- बड़े फैसलों में शामिल नहीं किया जाता
ईरान में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इस्तीफा दे दिया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई को अपना इस्तीफा भेज दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पजशकियान ने अपनी चिट्ठी में लिखा है कि देश की सत्ता पर अब पूरी तरह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडरों का कंट्रोल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फरवरी में अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से उनकी सरकार को अहम फैसलों की प्रक्रिया से लगभग अलग कर दिया गया है। पजशकियान के मुताबिक, उनकी सरकार को बड़े फैसलों में शामिल नहीं किया जा रहा है और वास्तविक नियंत्रण सैन्य नेतृत्व के हाथों में चला गया है। अभी यह साफ नहीं है कि सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई उनका इस्तीफा स्वीकार करेंगे या नहीं। हालांकि, फर्स्टपोस्ट के मुताबिक ईरानी राष्ट्रपति कार्यालय में संचार और सूचना प्रसार विभाग के डिप्टी चीफ सैयद मेहदी तबातबाई ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















