Responsive Scrollable Menu

दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन:'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे गानों के लिए जानी गईं; मराठी, असमी, कन्नड़, बंगाली और उड़िया में भी गाने गाए

मशहूर और दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर का रविवार शाम को मुंबई में 89 की उम्र में अपने आवास पर निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके मौत की वजह उम्र से जुड़ी दिक्कतें हैं। उनकी करीबी दोस्त मंगला खाडिलकर ने बताया कि सुमन जी ने रात करीब 8 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से अपने ही गाए हुए गाने सुन रही थीं और उन्होंने बहुत शांति से दुनिया को अलविदा कहा। सोमवार सुबह करीब 11:30 से 12 बजे के बीच पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके परिवार में उनकी बेटी चारू हैं। 1960 और 1970 के दशक में खास पहचान बनाई सुमन कल्याणपुर ने 1960 और 1970 के दशक में अपनी सुरीली आवाज से संगीत जगत में एक खास पहचान बनाई थी। उस दौर में लता मंगेशकर जैसी महान गायिका के रहते हुए भी उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई। उनके गाए ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’, ‘ना ना करते प्यार तुम्हीं से’ और ‘तुमने पुकारा और हम चले आए’ जैसे गाने आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, असमी, कन्नड़, बंगाली और उड़िया सहित कई भाषाओं में गाने गाए। हालांकि लोग अक्सर उनकी आवाज की तुलना लता मंगेशकर से करते थे, लेकिन सुमन जी हमेशा इस तुलना को खारिज करती थीं। साल 2022 के एक इंटरव्यू में उन्होंने लता जी को अपनी बेहद करीबी दोस्त बताते हुए कहा था कि उनसे मिलना हमेशा एक सहेली से मिलने जैसा अहसास कराता था। --------------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 85 साल की थीं और लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

वायरल गर्ल बोली- सनोज मिश्रा ने मेरा शोषण किया:डायरेक्टर समेत 4 के खिलाफ केरल में FIR कराई; मिश्रा की सफाई- ये साजिश

वायरल गर्ल ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा और तीन अन्य के खिलाफ पॉक्सो एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) में FIR कराई है। केरल की एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा- 29 अप्रैल को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह नाबालिग थी, तब डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग के दौरान उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। मिश्रा ने उसे एक्टिंग के मौके देने का झांसा देकर उसका शोषण किया। अधिकारी ने बताया कि कथित घटना केरल के बाहर मध्य प्रदेश में हुई थी। यह मामला संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया है। आरोपियों में केरल के विहिप नेता और वकील अनिल विलायल भी शामिल हैं। पीड़िता ने उन पर सोशल मीडिया पर बदनामी करने का आरोप लगाया है। दो अन्य आरोपियों के नामों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। मिश्रा बोले- आरोप सोची-समझी साजिश उधर, फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सोची-समझी साजिश बताया है। दावा किया कि उन्हें 'लव जिहाद' जैसे मुद्दों पर आवाज उठाने के कारण निशाना बनाया जा रहा है। बोले- नाबालिग से फर्जी कागजों के आधार पर शादी की डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनकी फिल्म की अभिनेत्री को बहला-फुसलाकर केरल पहुंचाया गया। नाबालिग लड़की से फर्जी कागजों के आधार पर शादी की गई। अब मामले में आवाज उठाने पर उन्हें ही झूठे केस में फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा- जिन लोगों पर अपहरण, दुष्कर्म और गलत जानकारी देने जैसे आरोप हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। उल्टा मेरे खिलाफ ही पॉक्सो जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर दी गई। लड़की का परिवार मेरे साथ है। उसका दावा है कि लड़की से दबाव में बयान दिलवाए जा रहे हैं। सनोज ने कहा कि केरल पुलिस उन्हें तलाश रही है जबकि मुख्य आरोपी खुलेआम घूम रहा है। उसे शासन-प्रशासन का संरक्षण मिला हुआ है। कहा- मेरा परिवार परेशान, फिल्म का भविष्य भी संकट में सनोज मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि इस लड़ाई के कारण उनका परिवार परेशान है। वे भारी कर्ज में हैं और उनकी फिल्म का भविष्य भी संकट में पड़ गया है। उन्होंने कहा कि उनकी मां बीमार हैं और घर में निराशा का माहौल है। मिश्रा ने कहा, “मैं अकेला लड़ रहा हूं, लेकिन सच एक दिन सामने आएगा। मुझे साधु-संतों का आशीर्वाद और लोगों की दुआएं मिल रही हैं।” वायरल गर्ल प्रेग्नेंट, पति ने कहा- पुलिस के सामने पेश नहीं हो सकती बता दें कि पीड़िता इन दिनों प्रेग्नेट है। उसके पति फरमान खान ने दावा किया है ऐसी हालत में वह यात्रा नहीं कर सकती और पुलिस के सामने पेश नहीं हो सकती। कोच्चि पहुंची मध्य प्रदेश पुलिस से फरमान ने कहा- डॉक्टरों ने स्वास्थ्य और गर्भावस्था को देखते हुए बेड रेस्ट की सलाह दी है। फिलहाल पुलिस दावे की जांच कर रही है। पुष्टि के लिए स्थानीय प्रशासन से मेडिकल सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। इस बयान से साफ है कि वायरल गर्ल लापता नहीं है और पति के साथ रह रही है। एमपी पुलिस अब तक नाबालिग होने के मामले में दोनों से पूछताछ नहीं कर सकी है। जन्मतिथि के दो अलग-अलग प्रमाण पत्र मिले थे वायरल गर्ल की शादी शुरू से विवाद में है। पहले इसे ‘लव जिहाद’ बताया गया, फिर परिवार ने नाबालिग होने का दावा किया। जांच में महेश्वर नगर परिषद के जन्म प्रमाण पत्र में विसंगतियां मिली थीं। मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार उसका जन्म 30 दिसंबर 2009 को हुआ था। 11 मार्च 2026 को शादी के समय उसकी उम्र 16 साल, 2 महीने और 12 दिन थी। इसके बाद प्रशासन ने 1 जनवरी 2008 वाले पुराने प्रमाण पत्र को निरस्त करने के निर्देश दिए थे। परिजन ने कहा था- फरमान ने बहला-फुसलाकर शादी की वायरल गर्ल के माता-पिता की शिकायत है कि फरमान ने उसे बहला-फुसलाकर शादी के लिए राजी किया था। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) जांच में सामने आया कि शादी के समय वह नाबालिग थी। इसके बाद फरमान खान पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। इस मामले में बयान के लिए उसे पुलिस के सामने पेश होना था। फिलहाल, केरल हाई कोर्ट ने फरमान की गिरफ्तारी पर 20 मई तक रोक लगा रखी है। वायरल गर्ल ने माता-पिता पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे वायरल गर्ल ने केरल के थंपानूर पुलिस स्टेशन में बयान देकर माता-पिता पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उसने कहा था कि परिजन चाचा के लड़के से शादी का दबाव बना रहे थे, जबकि वह उसे भाई मानती है। मानसिक तनाव के दौरान फरमान ने उसका साथ दिया। नजदीकियां प्रेम में बदलीं तो दोनों ने केरल के एक मंदिर में स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शादी कर ली।

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ कोहली ही नहीं, ये 7 सूरमा भी हैं RCB की खिताबी जीत के असली हीरो, पूरे सीजन मचाया गदर

Heroes of RCB IPL 2026 Title Victory: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को रौंदकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को जीतकर आरसीबी लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रहे थे, लेकिन अब आरसीबी ने भी इस क्लब में अपना नाम जोड़ लिया है. वैसे तो आरसीबी की जीत का जिक्र होते ही सबसे पहला नाम किंग विराट कोहली का आता है, जिन्होंने इस सीजन में भी पिछली बार की तरह रनों का अंबार लगाया, लेकिन यह खिताबी जीत सिर्फ सिर्फ इसी एक खिलाड़ी के दम पर नहीं आई, बल्कि टीम के अन्य प्लेयर्स का भी इसमें अहम योगदान रहा. आइए जानते हैं आरसीबी की इस खिताबी जीत के 7 हीरोज के बारे में, जिन्होंने पूरे सीजन में गदर मचाया. Mon, 1 Jun 2026 00:00:20 +0530

  Videos
See all

Bengal News | Abhishek Banerjee पर हमले से गरमाई बंगाल की राजनीति, TMC की बड़े प्रदर्शन की तैयारी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T23:05:05+00:00

Iran America Peace Deal : ईरान-अमेरिका में हो गया समझौता? Peace Deal Done | N18G | Donald Trump |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T23:00:37+00:00

Political Party के रूप में लॉन्च हुई Cockroach Janata Party ! | #shortsfeed #shortsvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T22:47:11+00:00

Bengaluru Politics: कर्नाटक में सियासी हलचल, बेंगलुरु में लगे 'New CM' के बधाई पोस्टर्स! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T23:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers