Responsive Scrollable Menu

8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे अब वैभव सूर्यवंशी, जानिए किसके खिलाफ खेलेंगे मैच, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Vaibhav Sooryavanshi When Will Play Next Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी छाप छोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी की जितनी तारीफ की जाए कम होगी. इस सीजन 15 साल के इस सलामी बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया और लगभग हर मैच में ही उसे मजबूत शुरुआत दिलाई और प्लेऑफ तक पहुंचाया. भले ही राजस्थान की टीम फाइनल तक न पहुंच सकी हो, लेकिन युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से फैंस को खूब एंटरटेन किया. अब चूंकि, आईपीएल 2026 का सीजन खत्म हो चुका है. तो सवाल उठता है कि अब वैभव सूर्यवंशी अगली बार एक्शन में कब और कहां नजर आएंगे. तो आपको बता दें कि युवा बल्लेबाज को एक्शन में देखने के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि वह महज 5 दिन बाद दोबारा मैदान पर उतरेंगे. तो आइए आपको बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी कब और किसके खिलाफ एक्श में नजर आने वाले हैं...

वैभव सूर्यवंशी अगली बार कब मैदान पर उतरेंगे?

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सफर खत्म हो गया है. अब आप वैभव सूर्यवंशी को भारत की जर्सी में खेलते देखने वाले हैं. जी हां, वैभव अब इंडिया ए के साथ श्रीलंका में खेली जाने वाली ट्राई सीरीज में हिस्सा लेगी. इस सीरीज में भारत श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीमों की भिड़ंत होगी. इस सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है और तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. नतीजन, अब वैभव सूर्यवंशी 9 जून से एक्शन में नजर आएंगे.

ट्राई सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

इंडिया ए टीम जून में श्रीलंका जाने वाली है, जहां ODI फॉर्मेट में ट्राई सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारत, श्रीलंका के साथ अफगानिस्तान की टीम भी शामिल होगी. इंडिया ए इस सीरीज में पहला मैच 9 जून को खेला जाएगा. दूसरा मैच 11 जून को खेला जाएगा और तीसरा मैच 15 जून को खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का फाइनल 21 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी और उनके बल्ले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

वैभव सूर्यंवशी के नाम रहा IPL 2026

IPL 2026 पूरी तह से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा और उन्होंने अपने प्रदर्शन से न केवल फैंस के दिल जीते, बल्कि तमाम अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं. इस युवा खिलाड़ी ने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड अपने नाम किया है. ये कहना गलत नहीं होगा कि 15 वर्षीय खिलाड़ी को खूब ईनाम मिले हैं, जो उनकी मेहनत और प्रदर्शन का ईनाम है.

ऐसी है ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय.

यहां देखें ट्राई सीरीज में भारत का शेड्यूल

तारीख दिन मुकाबला वेन्यू समय (IST)
9 जून 2026 मंगलवार India A vs Sri Lanka A Rangiri Dambulla International Stadium, Dambulla सुबह 10:00 बजे
11 जून 2026 गुरुवार India A vs Afghanistan A Rangiri Dambulla International Stadium, Dambulla सुबह 10:00 बजे
15 जून 2026 सोमवार India A vs Sri Lanka A Rangiri Dambulla International Stadium, Dambulla सुबह 10:00 बजे
17 जून 2026 बुधवार India A vs Afghanistan A Rangiri Dambulla International Stadium, Dambulla सुबह 10:00 बजे

ये भी पढ़ें: सुपर स्ट्राइकर से लेकर ऑरेंज कैप तक... वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड

Continue reading on the app

Dainik Rashifal, 1st June 2026: वृष राशि वालों को धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे तो मीन वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें, इन 4 राशि वालों की बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं! पढ़ें दैनिक राशिफल और उपाय

Today Horoscope 1st June 2026: आज सोमवार के दिन चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि में संचार करेंगे और सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे. आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर विजय मुहूर्त के साथ सिद्ध योग रहेगा. मिथुन राशि वालों की धन लाभ की स्थितियां मिलेंगी. कर्क राशि वाले बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर आज कार्य करेंगे. सिंह राशि वाले तुरंत निर्णय लेने में सक्षम होंगे. कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. तुला राशि वालों के आर्थिक उन्नति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. धनु राशि वाले संतान पक्ष के लिए कोई सुखद अनुभव प्राप्त हो सकता है. मकर राशि वाले गर्मी के मौसम में सेहत का पूरा ध्यान रखें. मीन राशि वालों को तनाव और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना से जानें सभी राशियों का आज का दैनिक राशिफल और डेली टिप्स.

Continue reading on the app

  Sports

'कोच गाली देते हैं, बदलाव नहीं चाहते, 65 लाख दिए, फिर भी नहीं बनी बात'... सुमित अंतिल का सनसनीखेज खुलासा

Sumit Antil News: दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने भारतीय खेल तंत्र में कोचिंग संस्कृति पर गंभीर सवाल उठाए हैं. सुमित ने दावा किया कि करीब एक तिहाई कोच अहंकारी और पुराने तरीकों पर अड़े रहते हैं. उन्होंने अपने पूर्व कोच के साथ हुए विवाद का भी खुलासा किया. Mon, 1 Jun 2026 02:17:47 +0530

  Videos
See all

NKP | क्या Bengal बनेगा हिंदू-हिंदुत्व की राजनीति का नया केंद्र? बदलते समीकरणों का बड़ा विश्लेषण ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T21:45:37+00:00

Viral Video | पिता की हैवानियत से मचा हड़कंप | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T22:00:26+00:00

NKP | Abhishek के बाद अब Kalyan Banerjee पर हमला, TMC नेताओं पर फूट रहा जनता का गुस्सा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T22:15:26+00:00

Surya Chauhan Murder Case Live: असद को पुलिस ने कैसे मार गिराया? | Asad Encounter | Ghaziabad Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T22:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers