Responsive Scrollable Menu

Independence Day 2026: चेहरे पर तिरंगा बनाने का प्लान कर रहे हैं? जान लें पहले सही तरीका और जरूरी नियम

Flag Paint on Face on Independence Day: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग तिरंगे फहराते हैं. कुछ लोग तिरंगा अपने फेस पर भी बनवाते हैं. हालांकि, ऐसा करने पर कोई मनाही नहीं है लेकिन कुछ नियमो का पालन करना होता है. दरअसल, तिरंगा भारतवासियों के लिए सर्वोपरी होता है. इसका मान-सम्मान बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी होती है. तिरंगे को कभी भी शरीर के ऐसे हिस्से पर नहीं बनवाना चाहिए, जहां से उसके सम्मान पर आंच आए. वहीं, जो महिलाएं तिरंगे से मेकअप करने वाली हैं उन्हें भी रंगों और उसके क्रम का खास ध्यान देने की जरूरत है. कई बातों पर विशेष रूप से ध्यान रखना होता है. आइए जानते हैं 15 अगस्त के मौके पर फेस पर तिरंगा बनाने के सही तरीके और नियमों के बारे में.

क्या चेहरे पर तिरंगा बना सकते हैं?

चेहरे पर तिरंगे के रंगों से फेस पेंट करना और राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करना एक जैसी बात नहीं होती है. भारत के Flag Code of India, 2002 में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसके प्रदर्शन को लेकर नियम निर्धारित किए गए हैं. इसलिए, चेहरे पर रंग लगाते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि तिरंगे का अपमान या गलत प्रस्तुति न हो.

ये भी पढ़ें- Independence Day Speech in Hindi: 15 अगस्त पर देना है स्कूल में भाषण, यहां पढ़ें क्लास 1-5 के बच्चों के लिए 2 मिनट का आसान भाषण

फेस पर तिरंगा बनाने के नियम

  • फेस पर तिरंगा पेंट करते समय चेहरे पर केसरिया, सफेद और हरे रंगों का इस्तेमाल देशभक्ति की भावना व्यक्त करने के लिए किया जाता है, लेकिन इसे इस तरह नहीं बनाया जाना चाहिए कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा प्रभावित हो.
  • तिरंगे के रंग लगाते समय आपको रंगों के क्रम को सही रखना होता है. सबसे पहले केसरिया, फिर सफेद और अंत में हरा रंग लगाएं. इसके बीच में अशोक चक्र होता है. इस चिन्ह की गरिमा को बनाए रखना भी महत्वपूर्ण होता है. 
  • आमतौर पर जब चेहरे पर तिरंगा बनाया जाता है तो उसमें बीच में अशोक चक्र नहीं चिन्हित किया जाता है.

चेहरे या शरीर पर इस तरन न बनाएं तिरंगा

शरीर पर तिरंगा बनाने वाले हैं तो ध्यान रहे कि कमर से नीचे के शरीर में ध्वज नहीं बनवाते हैं.

चेहरे पर ध्वज बनाने वाले हैं तो आपको उसके बाद मुंह धोते हुए या पसीना आते समय भी ध्यान रखना चाहिए कि रंग निकलकर जमीन पर न आ जाए. ऐसी स्थिति में चेहरे को रूमाल से साफ कर सकते हैं. अंत में इसे सही तरीके से पानी और रूमाल या फेस वाइप्स की मदद से साफ करना चाहिए.

तिरंगा स्टिकर लगाने के नियम

आजकल तिरंगे के छोटे-छोटे स्टिकर्स भी मिलने लगे हैं. लोग इन्हें भी गालों पर चिपकाते हैं. अगर आप ऐसा कुछ करने वाले हैं तो ध्यान रहे कि फेस से निकलकर स्टिकर फर्श में या कुड़े में न जाएं. उसे फाड़ना नहीं चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि किसी के पैर के नीचे तिरंग न आ सके.

प्लास्टिक के तिरंगे लगाने से बचें

15 अगस्त के दौरान बाजार में छोटे-छोटे प्लास्टिक के तिरंगे भी बड़ी संख्या में मिलते हैं. राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखने के लिए लोगों को ऐसे तिरंगों को इस्तेमाल करने के बाद सड़क, कूड़ेदान या जमीन पर फेंकने से बचना चाहिए. यदि तिरंगा इस्तेमाल किया है तो उसका सम्मानपूर्वक निपटारा करें. मगर सलाह दी जाती है कि ऐसे ध्वज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

तिरंगा मेकअप करते समय इन बातों का ख्याल रखें

तिरंगा बनाने के लिए चेहरे पर पेंट का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपका स्किन कंसर्न क्या है? आप तिरंगा पेंट करने के लिए ऑयल पेंटिंग कलर, फैब्रिक पेंटिंग कलर या फिर पोस्टर कलर्स का यूज कर रहे हैं तो ये स्किन के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. इससे हमारी त्वचा खराब हो सकती है. इसलिए, आपको तिरंगा पेंट करने के लिए अच्छे मेकअप और कलरफुल शेड्स की जरूरत है. मेकअप करने से पहले स्किन पर पैच टेस्ट जरूर करें. अगर जलन, खुजली, लालिमा या सूजन जैसी समस्या महसूस हो तो उसे चेहरे पर इस्तेमाल न करें. आंखों में कलर न जाए, इस बात का खासतौर पर ध्यान दें. अगर फेस पर कहीं कट लगा है, चोट या खरोंच है तो वहां मेकअप अप्लाई न करें. कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स से उस जगह पर जलन बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Independence Day Rangoli Designs : आसान ट्रिक्स के साथ बनाए देशभक्ति से भरी खूबसूरत रंगोली, मदद के लिए देखें ये खास डिजाइन

Continue reading on the app

Jharkhand Protest LIVE Update: रांची में भयंकर बवाल! | Hemant Soren | Ranchi | Rahul Gandhi | GenZ

Jharkhand Protest LIVE Update: रांची में भयंकर बवाल! | Hemant Soren | Ranchi | Rahul Gandhi | GenZ | Latest News झारखंड में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी है. रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के आसपास भारी बैरिकेडिंग कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. छात्र भर्ती परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं. #JharkhandProtest #JharkhandNews #HemantSoren #Ranchi #RahulGandhi #GenZProtest #JharkhandPolitics #LiveUpdates #GovtCrisis #BreakingNews #JharkhandLive #RanchiNews #JharkhandSarkar #SorenGovt #PoliticalCrisis #IndianPolitics #JharkhandUpdates #RanchiProtest #GenZ #PoliticsNews #Jharkhand #JharkhandState #HemantSorenNews #RahulGandhiNews #PoliticalProtest #LatestNews #ProtestUpdate #GovtFall #JharkhandVidhanSabha #RanchiLive #YouthProtest #GenZPower #JharkhandYouth #PoliticalDrama #HindiNews #JharkhandHindiNews #StatePolitics #OppositionProtest #RanchiUpdates #CurrentAffairs #PoliticalNews #ProtestLIVE #HemantSorenLive #RahulGandhiLive #RanchiExpress #JharkhandVidhansabha #IndiaPolitics #TrendingNews #NewsAlert #LiveNews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

Ashwin की भविष्यवाणी: Rohit Sharma के लिए Mumbai Indians के पास होनी चाहिए Coach वाली Special Role

पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के एक बयान ने क्रिकेट जगत में नई चर्चा शुरू कर दी है। अश्विन से पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट के दो बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भविष्य में कोच की भूमिका निभा सकते हैं या नहीं। इस पर उन्होंने दोनों के लिए अलग-अलग संभावनाएं बताईं और मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा को टीम से जोड़े रखने की सलाह दी है।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि विराट कोहली शायद तुरंत कोच बनने के लिए तैयार नहीं होंगे। उनके मुताबिक विराट संभवत: क्रिकेट से अलग होने के बाद कुछ समय का ब्रेक लेना चाहेंगे। अश्विन ने साफ किया कि वह विराट के भविष्य को लेकर निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि विराट तुरंत किसी कोचिंग जिम्मेदारी में आ जाएंगे।

वहीं, रोहित शर्मा को लेकर अश्विन की राय काफी अलग रही। उन्होंने कहा कि अगर रोहित भविष्य में खेलना छोड़ने का फैसला करते हैं तो मुंबई इंडियंस को उन्हें तुरंत किसी भूमिका में अपने साथ जोड़ लेना चाहिए। अश्विन का मानना है कि रोहित की क्रिकेट समझ और रणनीति बनाने की क्षमता बेहद खास है और ऐसी प्रतिभा को क्रिकेट से दूर नहीं जाने देना चाहिए।

बता दें कि 39 वर्षीय रोहित शर्मा पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब उनके भविष्य को लेकर चर्चा मुख्य रूप से सीमित ओवरों के क्रिकेट के आसपास है। अगर वह आगे चलकर खेलना पूरी तरह छोड़ते हैं, तो उनके लिए कोच, सलाहकार या टीम प्रबंधन से जुड़ी किसी भूमिका की संभावना बन सकती है।

अश्विन ने रोहित की कप्तानी की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान और भारत को विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ी आसानी से नहीं मिलते। ऐसे खिलाड़ी की सोच और अनुभव किसी भी टीम के लिए बड़ी संपत्ति हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर रोहित मुख्य कोच की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते तो उन्हें तुरंत उस भूमिका में जाने की जरूरत नहीं है। वह एक-दो साल का ब्रेक लेकर बाद में किसी जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। अश्विन ने राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि द्रविड़ ने भी एक समय ब्रेक लिया था और फिर क्रिकेट से जुड़े काम में वापस आए थे।

गौरतलब है कि अश्विन खुद भी भविष्य में कोच बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसी वजह से उनका यह आकलन खास माना जा रहा है। उन्होंने आने वाले समय में घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट की भूमिका बढ़ने की संभावना भी जताई।

अश्विन के मुताबिक, अगले कुछ वर्षों में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का प्रभाव और बढ़ सकता है। ऐसे में सिर्फ मुख्य कोच ही नहीं, बल्कि सलाहकार, क्रिकेट निदेशक और उच्च प्रदर्शन निदेशक जैसे पद भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इन भूमिकाओं में पूर्व सफल खिलाड़ियों के अनुभव का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अश्विन का मानना है कि मुंबई इंडियंस जैसी टीम रोहित की क्रिकेट समझ को नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि रोहित जिस तरह खेल को पढ़ते हैं और परिस्थितियों के हिसाब से फैसले लेते हैं, वह क्षमता उन्हें भविष्य में भी उपयोगी बना सकती है।

फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों का भविष्य खिलाड़ी के तौर पर ही चर्चा में है, लेकिन अश्विन के बयान ने इस बहस को नई दिशा दे दी है। आने वाले वर्षों में अगर दोनों में से कोई कोचिंग या टीम प्रबंधन का रास्ता चुनता है, तो भारतीय क्रिकेट को दो बेहद अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव नई भूमिका में देखने को मिल सकता है।
Fri, 14 Aug 2026 21:33:49 +0530

  Videos
See all

Gorakhpur Murder Case: Shiv Tripathi के परिजनों से मिले BJP MLA Rajesh Tripathi और Pradeep Shukla #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T16:37:46+00:00

Assam Floods: Gaurav Gogoi का BJP पर बड़ा हमला, बोले- BJP को कोयला माफिया से पैसा मिलता है #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T16:39:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers