Responsive Scrollable Menu

रिपोर्ट- अमेरिकी नौसैनिकों ने जहाज से कूदने की कोशिश की:मानसिक तनाव से जूझ रहे; USS अब्राहम लिंकन वॉरशिप ईरान जंग में 9 महीने से तैनात

अमेरिकी वॉरशिप USS अब्राहम लिंकन पर तैनात अमेरिकी नौसैनिक भारी मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रहे हैं। नेवी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाज पर तैनात 6 अमेरिकी सैन्यकर्मियों ने इस लंबे मिशन के दौरान जहाज से समुद्र में कूदने की कोशिश की। USS अब्राहम लिंकन करीब 9 महीने से समुद्र में है। यह जहाज लगातार 250 से ज्यादा दिन तक बिना किसी पोर्ट पर रुके समूद्र में लगातार चल रहा है। इस पर करीब 5,000 अमेरिकी नौसैनिक और मरीन तैनात हैं। जहाज 21 नवंबर 2025 को सैन डिएगो से रवाना हुआ था। इसे पहले प्रशांत क्षेत्र में जाना था, लेकिन इजराइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद इसे पश्चिम एशिया भेज दिया गया। मई में लौटना था, लेकिन मिशन बार-बार बढ़ा इस तैनाती को पहले मई में खत्म होना था। लेकिन इसे कई बार आगे बढ़ाया गया। अब जहाज ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध में पांचवें महीने की लड़ाकू अभियान में है। लगातार बढ़ती तैनाती और लंबे समय तक समुद्र में रहने का असर जहाज पर तैनात लोगों की मानसिक और शारीरिक हालत पर पड़ रहा है। परिवारों ने नौसेना से मदद मांगी इससे पहले सैन डिएगो में करीब 200 परिवारों ने एक टाउन हॉल में कार्यवाहक नौसेना सेक्रेटरी हंग काओ के सामने अपनी चिंताएं रखीं। रिपोर्ट के मुताबिक, परिवारों ने बताया कि लंबे मिशन का उनके रिश्तेदारों पर गंभीर असर पड़ रहा है। एक महिला ने हंग काओ को बताया कि उसके पति ने उसे मैसेज किया था कि वह उम्मीद करता है कि अगली सुबह उसकी आंख न खुले। एक अन्य परिवार के सदस्य ने नौसेना के नेतृत्व पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पहले परिवारों को नौसेना के लीडरशिप पर भरोसा था, लेकिन अब वह भरोसा खत्म हो गया है। जहाज पर रहने की हालत को लेकर भी शिकायतें मानसिक तनाव के साथ-साथ जहाज पर रहने की खराब होती सुविधाओं को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं। कैलिफोर्निया के कांग्रेस सदस्य माइक लेविन ने X पर लिखा कि जहाज पर तैनात नौसैनिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जहाज पर शॉवर में फफूंद लगी है, कई टॉयलेट खराब हैं और लॉन्ड्री की सुविधा कई हफ्तों तक बंद रही। लंबे समय तक गर्म पानी भी नहीं मिला। लेविन के मुताबिक, खाने की हालत भी खराब थी। एक समय खाने में सिर्फ आधा कप चावल और दो टॉर्टिला दिए गए। इसके अलावा साबुन, डियोडरेंट और टूथपेस्ट जैसी जरूरी चीजों की भी कमी रही। रक्षा मंत्री ने रिपोर्टों को बताया था फेक न्यूज इन खराब हालात से जुड़ी पहले की रिपोर्टों को अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने खारिज करते हुए इन्हें "फेक न्यूज" बताया था। इसके जवाब में माइक लेविन ने रक्षा मंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पुरुष और महिलाएं अपने देश की सेवा करने के लिए सेना में शामिल हुए हैं। उनके मुताबिक, देश को कम से कम उन्हें गर्म पानी, काम करने वाला टॉयलेट और अच्छा खाना तो देना ही चाहिए। लेविन ने आरोप लगाया कि हेगसेथ ये बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पा रहे हैं और इसके बावजूद परिवारों के सामने खड़े होकर उन्हें झूठा कह रहे हैं। लंबी तैनाती, लगातार समुद्र में रहने, मिशन के बार-बार बढ़ने और जहाज पर सुविधाओं की कमी की शिकायतों के बीच USS अब्राहम लिंकन पर तैनात अमेरिकी नौसैनिकों की हालत को लेकर सवाल लगातार बढ़ रहे हैं।

Continue reading on the app

'राजकुमारी बनना बंद करो स्टीव स्मिथ...' बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल, तो चिल्लाने लगे फैंस

Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन मैदान पर आलोचना का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 13 अगस्त से पहला टेस्ट मैच डार्विन में खेला जा रहा है. इस मैच में बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ को साइट-स्क्रीन के पास कैमरामैन या मूवमेंट से परेशानी हो रही थी, जिसके कारण उन्होंने खेल को रोक दिया. ऐसे में देरी होने के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस नाराज होकर चिल्लाने लगे. दर्शकों ने स्टीव स्मिथ से कहा कि वह राजकुमारी बनना बंद करें और बल्लेबाजी करें.

स्टीव स्मिथ ने साइट-स्क्रीन के पास मूवमेंट की वजह से रोका था खेल

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही थी. ऑस्ट्रेलिया की हालत बहुत खराब थी. स्टीव स्मिथ जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो साइट-स्क्रीन के पास कोई कैमरामैन या मूवमेंट था, जिससे स्मिथ को परेशानी हो रही थी. उन्होंने खेल रोक दिया और ग्राउंड स्टाफ से उसे ठीक करने को कहा.

फैन ने स्टीव स्मिथ को किया स्लेज

खेल में देरी हो रही थी, जिससे फैंस भीड़ से चिल्लाने लगे. एक फैन ने कहा, "बस गेंद पर मारो यार, राजकुमारी बनना बंद करो. तुम खेल से बड़े नहीं हो, स्टीव, इससे निपटो." यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें स्मिथ की प्रतिक्रिया और फैन की सरेआम स्लेज साफ सुनाई दे रही है. दर्शकों ने भी इसके मजे लिए. 

यह भी पढ़ें:  'गेंद बल्ले पर लगी मैं मैदान से बाहर जाने वाला था, लेकिन अंपायर ने बचाया...', स्टीव स्मिथ के Not Out पर खड़ा हुआ विवाद

यह भी पढ़ें:  मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

Continue reading on the app

  Sports

स्वतंत्रता दिवस 2026, भारत का 600वां टेस्ट मैच, श्रीलंका में ऐतिहासिक पल पर क्या बोले गिल-गंभीर

2026 में स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में अपना 600वां टेस्ट मैच खेलेगी। कप्तान ने इसे खास बताया और देश के लिए खेलने के गर्व को साझा किया। यह ऐतिहासिक मील का पत्थर भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। Fri, 14 Aug 2026 19:13:03 +0530

  Videos
See all

Mahabharat: Caste Census 2027 की शुरूआत! | Amit Shah Vs Rahul Gandhi | PM Modi | NDA Vs INDI #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:45:03+00:00

Caste Census in India: आजादी के बाद देश में पहली बार जाति जनगणना ! #shorts #censusindia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T13:43:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers