Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के साकेत हादसे में अब तक 6 की मौंत, 7 घायल… 2 इंजीनियर सस्पेंड

दक्षिणी दिल्ली के सैदुलाजाब में एक इमारत ढहने से भीषण हादसा हुआ है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई और 7 घायल हैं. मृतकों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र भी शामिल हैं. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 क्रिकेटर, नंबर-1 पर है सबका फेवरेट बल्लेबाज

TOP 5 Batters With Most Sixes In IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 रोमांच से भरपूर रहा. इस सीजन अपने लंबे-लंबे छक्कों से बल्लेबाजों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. आईपीएल इतिहास में इसी सीजन सबसे अधिक छक्के लगे. लगभग हर मुकाबले में ही 200 से अधिक रन का स्कोर बोर्ड पर लगा. कुछ बल्लेबाजों ने तो मानो गेंदबाजों की बखिया ही उधेड़ दी. आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको उन टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं.

नंबर-1 पर वैभव सूर्यवंशी काबिज

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि पूरे सीजन छक्कों की झड़ी लगाने वाले बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं. 15 साल के इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में 16 मैच खेले, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 72 छक्के लगाए. उन्होंने 237.30 की स्ट्राइक रेट और 48.50 के औसत से 776 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आए. इन 5 अर्धशतकों में वह 3 बार 90s के स्कोर पर आउट हुए. इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के और 63 चौके भी लगाए.

दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं अभिषेक शर्मा. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक ने 15 मैच खेले, जिसकी 15 पारियों में 43 छक्के लगाए. अभिषेक ने 204.72 की स्ट्राइक रेट और 40.21 के औसत से 563 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 4 अर्धशतक लगाए.

तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार का नाम आता है. पाटीदार ने इस सीजन 15 मैच खेले, जिसकी 14 पारियों में उन्होंने 41 छक्के लगाए. पाटीदार ने 192.69 की स्ट्राइक रेट और 41.75 के औसत से 501 रन बनाए हैं. आरसीबी कैप्टन ने इस दौरान 5 फिफ्टी लगाईं. पाटीदार आईपीएल में लगातार 2 ट्रॉफी जीतने वाले महज तीसरे कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले एमएस धोनी और रोहित शर्मा ये कारनामा कर चुके हैं.

चौथे नंबर पर रयान रिकेल्टन काबिज

 इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर रयान रिकेल्टन का नाम आता है. रयान ने इस सीजन 12 मैच खेले, जिसकी 12 पारियों में 38 छक्के लगाए. रिकेल्टन ने 186.66 की स्ट्राइक रेट और 40.73 के औशत से 448 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए.

नंबर-5 पर मिचेल मार्श काबिज

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर मिचेल मार्श का नाम आता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में 13 मुकाबले खेले, जिसकी 13 पारियों में 36 छक्के लगाए. मार्श ने इस सीजन 163.18 की स्ट्राइक रेट और 43.31 के औसत से 563 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए.

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज:-

रैंक खिलाड़ी टीम मैच पारियां छक्के रन औसत स्ट्राइक रेट 100/50
1 Vaibhav Suryavanshi राजस्थान रॉयल्स 16 16 72 776 48.50 237.30 1/5
2 Abhishek Sharma सनराइजर्स हैदराबाद 15 15 43 563 40.21 204.72 1/4
3 Rajat Patidar रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 15 14 41 501 41.75 192.69 0/5
4 Ryan Rickelton मुंबई इंडियंस 12 12 38 448 40.73 186.66 1/2
5 Mitchell Marsh लखनऊ सुपर जायंट्स 13 13 36 563 43.31 163.18 1/3

ये भी पढ़ें: IPL ट्रॉफी में संस्कृत भाषा में क्या लिखा हुआ है? क्रिकेट फैन को जरूर होना चाहिए पता

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli Statement: हर बार मुझे ही... आरसीबी को खिताब जिताकर क्या बोले विराट कोहली? पहला रिएक्शन वायरल

Virat Kohli Statetement: विराट कोहली ने पहले आईपीएल फाइनल में दमदार बल्लेबाजी से आरसीबी को ट्रॉफी जिताई और फिर बयान से सुर्खियां बटोरीं. कोहली ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. कोहली ने कहा कि खुद उन्हें हर बार अकेले आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत नहीं पड़ती. Mon, 1 Jun 2026 01:04:32 +0530

  Videos
See all

Bengal News | Abhishek Banerjee पर हमले से गरमाई बंगाल की राजनीति, TMC की बड़े प्रदर्शन की तैयारी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T23:05:05+00:00

Iran America Peace Deal : ईरान-अमेरिका में हो गया समझौता? Peace Deal Done | N18G | Donald Trump |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T23:00:37+00:00

US Iran War : पुतिन-जिनपिंग का ऐलान, झुकेगा नहीं ख़ामेनेई?| Trump | Mojtaba Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T23:30:39+00:00

Sau baat ki ek baat | तिरपाल के नीचे पढ़ते दिखे बच्चे | #kishoreajwani #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T23:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers