विराट कोहली का आईपीएल फाइनल में महारिकॉर्ड, ठोका करियर का सबसे तेज पचासा, 8 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा
virat kohli hits fastest fifty of his ipl career: आईपीएल के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गजों ने इतिहास रच दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. वहीं, आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने की राह पर निकले कप्तान रजत पाटीदार ने इस सीजन में अपने 500 रन पूरे किए. वे कोहली के बाद एक सीजन में यह उपलब्धि हासिल करने वाले आरसीबी के दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं.
फाइनल में गरजा कोहली का बल्ला, आईपीएल इतिहास में लगाया अपना सबसे तेज अर्धशतक
अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ नाबाद 75 रन बनाए। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस पारी के दौरान विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो आईपीएल इतिहास में उनका सबसे तेज 'पचासा' भी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



