Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र देंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शोषित-वंचित समुदाय तथा विस्थापितों को निरंतर भूमिधरी अधिकार पत्र मिल रहा है. ऐसे लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़कर नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में सुरक्षा, सुविधा व सम्मान मिल रहा है. 

योजनाओं से स्थानीय लोगों को जोड़ेंगे

इसी क्रम में मुख्यमंत्री सोमवार को बड़े पैमाने पर पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को भी उनका अधिकार दिलाएंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर के आलमपुर गांवड़ी, अफजलगढ़, धामपुर में विकास की बड़ी योजनाओं से स्थानीय लोगों को जोड़ेंगे. वह पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों तथा 50 पूर्व सैनिकों/लीजधारकों को भूमिधरी अधिकार पत्र देंगे.

आवंटन पत्र व चेक वितरित करेंगे

सीए योगी यहां प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थियों को आवंटन पत्र व चेक वितरित करेंगे. साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित विदुर प्रेरणा कैफे का उद्घाटन भी करेंगे.

अधिकार पट्टों का आवंटन किया था

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने अप्रैल में लखीमपुर खीरी में भी बांग्लादेश से विस्थापित 331 परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र वितरित किया था. साथ ही चंदन चौकी (पलिया) में आयोजित कार्यक्रम में नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश के 2350 परिवारों व थारू जनजाति के 4356 परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों का आवंटन किया था.

118 लाभार्थियों को 15 लाख रुपए

सीएम योगी ने मार्च में भी बहराइच के ग्राम पंचायत सेमरहना में आयोजित कार्यक्रम में भरथापुर गांव के 118 लाभार्थियों को 15 लाख रुपए प्रति हितग्राही की दर से पुनर्वास धनराशि एवं कृषि भूमि आदि परिसंपत्तियों के समतुल्य 21.55 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया था. इसके साथ ही उन्होंने 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय और आवास के लिए भूमि के पट्टों का वितरण भी किया था.

स्रोत-आईएएनएस

Continue reading on the app

महेश बाबू की ‘वाराणसी’ के पोस्टर पर विराट कोहली, IPL Final में दिखा राजामौली की फिल्म का जलवा

Varanasi Film IPL Final: आईपीएल 2026 के फिनाले में क्रिकेट के साथ साथ सिनेमा का भी जबरदस्त रंग देखने को मिला. मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद कई फैंस महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' के पोस्टर लेकर नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा तेज हो गई.

Continue reading on the app

  Sports

RCB Vs GT: स्टेडियम में विराट की 'लेडी लक'... गले में तुलसी की माला पहनकर मैच देखने पहुंची अनुष्का, क्या RCB की दूसरी जीत पक्की?

IPL 2026 Final: अनुष्का स्टेडियम में मौजूद हैं और अगर आज विराट की टीम जीत का परचम लहराती है, तो फैंस को दोनों को एक साथ कप उठाते हुए देखने का शानदार नजारा मिल सकता है। Sun, 31 May 2026 22:53:21 +0530

  Videos
See all

Attack On Kalyan Banerjee : कल्याण बनर्जी की पिटाई या ड्रामा कर रहे थे? West Bengal News | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T17:31:08+00:00

Iran America War Update: 11 बजते ही अमेरिका ने Hormuz में मचाई तबाही! | War News | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T17:30:27+00:00

US Iran War : ईरान को मिलेगा 'रेडीमेड' ऐटम BOMB? | Trump | Mojtaba Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T17:32:06+00:00

Delhi Bulldozer action: दिल्ली में 300 घर ध्वस्त..AAP की पूर्व MLA का ऑफिस जमींदोज! Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T17:36:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers