महेश बाबू की ‘वाराणसी’ के पोस्टर पर विराट कोहली, IPL Final में दिखा राजामौली की फिल्म का जलवा
IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी फ्लॉप, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिला 156 रनों का लक्ष्य
RCB VS GT FINAL: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रैंड फिनाले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली और टीम ने 20 ओवर में 155 रन बोर्ड पर लगाए. अब यदि बोल्ड आर्मी को दूसरी ट्रॉफी जीतनी है, तो अब हर हाल में उन्हें 156 रन बनाने होंगे. वहीं, गुजरात टाइटंस के गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड करने के इरादे से उतरेंगे.
पावर प्ले में गुजरात टाइटंस ने गंवा दिए थे 2 विकेट
Innings Break!
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Washington Sundar fights back but an all-round effort from #RCB restricts #GT to 1️⃣5️⃣5️⃣
Scorecard ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/1nMfBYvg1D
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेले जा रहे फाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई. टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पावर प्ले में ही पवेलियन लौट गए. जी हां, चौथे ओवर में 26 के स्कोर पर ही जीटी ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया था.
शुभमन गिल के रूप में टीम को पहला झटका लगा, जो 8 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए. तो वहीं, साईं सुदर्शन 12 गेंद पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस तरह पावर प्ले में GT ने 45 रन बनाए और 2 विकेट गंवा दिए.
2️⃣ massive wickets. 1️⃣ dream start! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
What a start for #RCB in Ahmedabad ????
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT | @RCBTweets pic.twitter.com/loIvgOBVc4
गुजरात टाइटंस ने बनाया 155/8 स्कोर
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रैंड फिनाले में गुजरात टाइटंस की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां, शुभमन गिल 10 और साईं सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरा विकेट निशांत सिंधू के रूप में गिरा, जो 18 गेंद पर 20 रन की पारी खेलकर आउट हुए. जोस बटलर 23 गेंद पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. राहुल तेवतिया भी नहीं चले और 5 गेंद पर 7 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे.
जेसन होल्डर 65 गेंद पर 7 रन, राशिद खान 3 गेंद पर 7 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, तारीफ करनी होगी वॉशिंगटन सुंदर की जिन्होंने 37 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके लगाए और नाबाद ही वापस लौटे. इस तरह गुजरात की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बोर्ड पर लगाए.
The Man of Finals doing what he does best! ????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 31, 2026
Krunal Pandya outsmarts Jos Buttler and #RCB are roaring ????
Updates ▶️ https://t.co/Yz6K3q6w0X#TATAIPL | #Final | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/L3UkTRyhBg
RCB की ओर से हुई कमाल की गेंदबाजी
IPL 2026 के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. गुजरात टाइटंस के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पावर प्ले में ही आउट करके मानो गेंदबाजों ने सबसे बड़ी प्रॉब्लम सॉल्व कर दी थी. जोश हेजलवुड ने 2, रसिक सलाम डार ने 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2, क्रुणाल पांड्या ने एक विकेट झटका. इस तरह आरसीबी की धारदार गेंदबाजी के सामने गुजरात की टीम 155 रन ही बना पाई.
ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के नाम हुई IPL 2026 की ऑरेंज कैप, शुभमन और सुदर्शन OUT होने के बाद हुआ कंफर्म
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















