Responsive Scrollable Menu

26 अगस्त को लॉन्च होगी MG Hector Hawk EV? डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में होंगे बड़े बदलाव

MG Hector Hawk EV का 26 अगस्त को डेब्यू होगा. नई SUV में दमदार डिजाइन, 5 और 7-सीटर ऑप्शन, 360 डिग्री कैमरा, सनरूफ और ADAS जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके EV और PHEV वर्जन आने की उम्मीद है.

Continue reading on the app

Prahaar Clash: अक्टूबर में रजनीकांत की फिल्म से होगा राजकुमार राव का सामना, इस हॉलीवुड मूवी से भी दिखेगी टक्कर

राजकुमार राव की काबिलियत पर मेकर्स को काफी भरोसा है. तभी उन्हें बैक टू बैक बायोपिक मूवीज मिल रही हैं. अब एक्टर उज्जवल निकम बायोपिक में नजर आएंगे. इस फिल्म की रिलीज डेट आ गई है.

Continue reading on the app

  Sports

TNPL में PMOA प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के बल्लेबाज पर 1 लाख जुर्माना

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने हाल में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के एक मैच के दौरान ‘खिलाड़ी और मैच अधिकारियों के क्षेत्र’ (पीएमओए) प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर तमिलनाडु के एक युवा बल्लेबाज पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को पीटीआई से कहा, ‘‘जांच जारी होने के कारण टीएनसीए खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं करेगा। मैं सिर्फ इसकी पुष्टि कर सकता हूं कि वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है जिसने पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में तमिलनाडु के लिए दो अर्धशतक लगाए थे।

मैच के दौरान वह अपनी महिला मित्र को संदेश भेजते हुए पाए गए। उस पर भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन मैच के दौरान पीएमओए में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसलिए इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया है।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu के कोयंबटूर में छात्र की हत्या पर विधानसभा में तीखी बहस, 8 गिरफ्तार

’’ शुरुआत में 26 वर्षीय इस खिलाड़ी पर दो साल का प्रतिबंध लगाने पर विचार किया गया था, लेकिन चूंकि मामला गंभीर प्रकृति का नहीं था इसलिए अंततः उसे एक लाख रुपये के जुर्माने के साथ छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पिछले सत्र के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर और वैभव सूर्यवंशी के लिए फ्रेंचाइजी द्वारा नियुक्त अभिभावक रोमी भिंडर पर भी मैच के दौरान टीम डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के कारण एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

Sat, 15 Aug 2026 10:23:00 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech: हम 2036 में ओलंपिक के मजबूत दावेदार हैं: PM मोदी | 15 August | Red Fort | Olympics #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:38:35+00:00

LIVE: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने RSS मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया I Nagpur I Independence Day #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T05:39:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers