Responsive Scrollable Menu

बॉक्स ऑफिस का नया खेल, आखिर क्यों फिल्मों को बचाने के लिए देना पड़ रहा है ‘Buy 1 Get 1 Free’ ऑफर? विस्तार से जानिए

What is Bogo Offer: अगर आप मूवी लवर्स हैं तो आपने फिल्म की ऑनलाइन टिकट जरूर खरीदी होगी और टिकट बेचने वाली वेब साइट पर एक चीज नोटिस की होगी कि कई फिल्मों के साथ ‘Buy 1 Get 1 Free’ यानी BOGO ऑफर दिखाई देने लगा है. इसका मतलब होता है कि एक टिकट खरीदिए और दूसरी मुफ्त पाइए. हालांकि, सुनने में यह ऑफर ऑडियंस को शानदार लगता है, लेकिन इसके पीछे बॉलीवुड का एक बड़ा बिजनेस गेम छिपा हुआ है.

इस खेल को हम आपको उदारण के साथ समझाते हैं. हाल ही में अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) रिलीज हुई थी. अब कुछ ही दिनों में इस मूवी के साथ बोगो ऑफर मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस के आंकड़े के मुताबिक, इस फिल्म को सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला, जिसके बाद ऑडियंस को थिएटर तक लाने के लिए BOGO ऑफर शुरू किया गया. हालांकि इसके बावजूद फिल्म की शुरुआती कमाई में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया. ऐसे में सवाल उठने लगा कि आखिर बॉलीवुड को मुफ्त टिकट बांटने की जरूरत क्यों पड़ रही है? 

क्या होता है BOGO ऑफर?

BOGO का मतलब है Buy One Get One. यानी एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट मुफ्त मिलती है. इससे पहले आपने ऐसे ऑफर कपड़ों, जूतों, पिज्जा या सुपरमार्केट में देखे होंगे, लेकिन अब यह फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बिजनेस बन चुका है.

जब किसी फिल्म की एडवांस बुकिंग कमजोर होती है या शुरुआती दिनों में ऑडियंस की संख्या उम्मीद से कम रहती है, तब मेकर्स और थिएटर कंपनियां ऐसे ऑफर लेकर आते हैं. इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को थिएटर तक लाने का होता है.

बॉलीवुड को इसकी जरूरत क्यों पड़ रही है?

इसका सबसे बड़ा कारण ऑडियंस की बदलती हेबिट है. हालांकि पहले एक समय था जब नई फिल्म रिलीज होते ही लोग थिएटर पहुंच जाते थे. लेकिन लोगों की आदत पहले जैसे नहीं रही. अब ऑडियंस के पास OTT प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद मनोरंजन के कई ऑप्शन हैं. अगर किसी फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइमेंट नहीं है तो लोग कुछ हफ्ते इंतजार करना ज्यादा बेहतर समझते हैं.

इतना ही नहीं कोरोना वायरस के बाद यह बदलाव और तेज हो गया. लोगों ने ओटीटी पर कंटेंट देखने की आदत डाल ली. ऐसे में थिएटर तक ऑडियंस को लाना पहले की कंपेरिजन में कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया. ऐसे में  फिल्म के प्रोड्यूसर ऑडियंस को थिएटर लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म प्रोड्यूसर हर संभव तरीका अपनाने की कोशिश कर रहे हैं. BOGO ऑफर भी उसी कोशिश का हिस्सा है.

टिकट के साथ ऑडियंस को परसेप्शन भी बेचा जाता है

आपको बता दें कि फिल्म के बिजनेस के लिए सिर्फ कमाई ही मायने नहीं रखती. इसके साथ ही लोगों को यह भी दिखाना होता है कि थिएटर में फिल्म चल रही है और लोग उसे देखने के लिए एक्साइटेड भी हैं. इस बात को ऐसे समझे मान लीजिए किसी फिल्म के शो में आधी सीटें खाली हैं. अगर फिल्म को लेकर इस तरह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं तो फिल्म के फ्लॉप होने की चर्चा शुरू हो जाती है. इसके उलट अगर थिएटर भरे हुए दिखते हैं तो लोगों को लगता है कि फिल्म अच्छी है और उसे थिएटर में जाकर देखा जाना चाहिए.

वहीं, BOGO ऑफर इसी परसेप्शन को मजबूत पेश करता है यानी कम कीमत में दो टिकट मिलने के कारण लोग दोस्तों या फैमिली के साथ फिल्म देखने पहुंच जाते हैं. इससे फुटफॉल बढ़ता है और थिएटर में क्राउड दिखाई देता है. जिससे लोग कई बार यही क्राउड ऑडियंस को फिल्म के बारे में पॉजिटिव मैसेज देता है. 

फ्री टिकट का पैसा कौन देता है?

इसी के साथ आप सोच रहे होंगे कि अगर ऑनलाइन टिकट बेचने वाली कंपनी अगर फ्री या सस्ती टिकट बेचेंगे तो उन्हें फायदा कैसे होगा यानी फ्री टिकट का पैसा कौन देता है. हालांकि, ये मामला इतना सरल नहीं है. दरअसल, इस पूरी व्यवस्था के पीछे एक बिजनेस मॉडल होता है. कई मामलों में फ्री टिकट की भरपाई प्रोड्यूसर या फिल्म के मार्केटिंग बजट से एडजस्ट की जाती है. यानी ऑडियंस को मिलने वाला फायदा किसी न किसी रूप में फिल्म से जुड़े लोगों को पर पड़ता है.

थिएटर को क्या फायदा मिलता है?

आपको पहली बार इस मॉडल को देखने में लगता होगा कि फ्री या डिस्काउंट से थिएटर कंपनियों को नुकसान उठाना पड़ता होगा. लेकिन ऐसा नहीं होता है. थिएटर सिर्फ टिकट से नहीं बल्कि खाने-पीने की चीजों को बेचकर भी बड़ा मुनाफा कमाती हैं. ऐसे में जब ज्यादा बड़ी मात्रा में लोग फिल्म देखने के लिए थिएटर जाते हैं तो इससे उनकी कमाई बढ़ती है. इसलिए भी कंपनी चाहती है कि किसी तरह लोगों की संख्या बढ़े. आपको बता दें कि बोगो ऑफर सिर्फ फिल्म प्रोड्यूसर नहीं बल्कि थिएटर मालिकों के लिए भी फायदेमंद होता है. 

क्या BOGO ऑफर से फिल्म हिट हो सकती है?

इसी के साथ हमारे सामने आता है. सबसे बड़ा सवाल. क्या बोगो ऑफर से फिल्म हिट हो सकती है. तो इसका जवाब है नहीं. आपको बता दें कि बोगो ऑफिर ऑडियंस को थिएटर लाने में मदद कर सकता है लेकिन फिल्म को हिट नहीं बना सकता है. यानी अगर फिल्म अच्छी है तो उसे हिट होने से कोई नहीं रोक सकता है. लेकिन अगर फिल्म कंटेंट ही बढ़िया नहीं है तो उसकी एक्साइटमेंट कुछ दिनों के लिए बढ़ाई जा सकती है लेकिन ऑफर से फिर हिट नहीं हो सकती है. इसके लिए फिल्म की बड़ी मात्रा में टिकट सेल होने के साथ-साथ महीनों तक चलना भी जरूरी भी होता है. 

क्या यह बॉलीवुड के लिए खतरे की घंटी है?

कई ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ते BOGO ऑफर इंडस्ट्री के चैलेंज को दिखाता है. इस तरह के ऑफर तभी चलाए जाते हैं जब फिल्म देखने के लिए ऑडियंस थिएटर तक नहीं आ रही होती है. ऐसे में यह इस बात का इशारा है कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच हाइप कम है. दूसरी तरफ कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये एक नॉर्मल मार्केटिंग स्ट्रेटजी है. जैसे ई-कॉमर्स कंपनियां सेल लगाती हैं, वैसे ही फिल्म इंडस्ट्री भी ऑडियंस को लुभाने के लिए कुछ समय के लिए नए तरीके अपनाती है.

ये भी पढ़ें: Explainer: क्या आप भी Film और Movie को एक ही समझने की कर रहे हैं गलती? तो यहां जान लीजिए दोनों के बीच का फर्क

Continue reading on the app

IPS Transfer: इन 5 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, यहाँ देखें लिस्ट

मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा तीनों राज्यों के पुलिस विभाग (IPS Transfer) में बदलाव हुआ है। राजस्थान में दो जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) बदले गए हैं। वहीं ओडिशा में डीआईजी बदले गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में डॉ मोहन यादव की सरकार ने मनीष भारद्वाज का स्थानांतरण किया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शनिवार को जारी किया गया है।

बैच 2023 के आईएएस अधिकारी मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह एमपी नगर, नगरीय भोपाल में सहायक पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इसे संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी किया गया है।

Screenshot 2026-05-31 192808

राजस्थान आईपीएस तबादला 

राजस्थान सरकार ने आईपीएस अधिकारी ज्ञान चंद्र यादव को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय सिविल राइट्स जयपुर पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह डीडवाना-कुचामन एसपी पद पर कार्यरत थे। डॉ प्यारेलाल शिव रान को डीडवाना कुचामन का नया एसपी बनाया गया है। राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ धीरज कुमार सिंह द्वारा संबंधित आदेश जारी किया गया है।

202605300841157722924IPSorderdated30-05-2026

ओडिशा आईपीएस तबादला 

ओडिशा सरकार ने बैच 2009 के आईपीएस अधिकारी अखिलेश्वर सिंह, डीआईजी, एसआईडब्ल्यू भुवनेश्वर को डीआईजी पुलिस, SWR, कोरापुट पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ कंवर विशाल सिंह, डीआईजी पुलिस, SWR कोरापुट को तत्काल प्रभाव से डीआईजी पुलिस,एसटीएफ भुवनेश्वर पद पर तैनात किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इससे संबंधित आदेश पुलिस के AIG (हेडक्वाटर), ओडिशा कटक ने जारी किया है।

1780163305_Document31

Continue reading on the app

  Sports

एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी, आरसीबी ने बेईमानी से लपका कैच! दिया गया नॉटआउट तो अंपायर से भिड़े पाटीदार

washington sundar catch controversy: आरसीबी के फील्डर जॉर्डन कॉक्स ने वॉशिंगटन सुंदर का एक कैच लपका, जिस पर विवाद खड़ा हो गया. अंपायर ने रिप्ले में देखा तो पाया कि गेंद जमीन को छू रही है, जिसके बाद सुंदर को नॉटआउट करार दिया. इस फैसले से नाखुश आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार अंपायर से बहस करते नजर आए. Sun, 31 May 2026 20:46:04 +0530

  Videos
See all

KSI has announced he is leaving the YouTube collective Sidemen after 13 years. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T16:07:15+00:00

Breaking News: डिबेट में सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष की बोलती बंद कर दी! Sudhanshu Trivedi | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T16:05:11+00:00

Rashtra Sarvopari: Surya Murder पर Asad के पिता का खुलासा! | Ghaziabad Encounter | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T16:10:27+00:00

Bulldozer Action In Assam: अवैध निर्माणों पर Himanta Biswa का ताबड़तोड़ बुलडोजर एक्शन! #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T16:06:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers