Responsive Scrollable Menu

Bharat Tiwari Encounter Case: CM सम्राट का ऐलान, भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद के साथ एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में जांच के लिए बनाए गए जांच आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी. रिपोर्ट आने के बाद, बिहार सरकार ने पीड़ित परिवार के हित में एक अहम निर्णय लिया है. सरकार ने साफ किया कि जांच आयोग की ओर से पेश किए गए तथ्यों और सुझावों को लेकर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर ट्वीट पर ऐलान किया, “न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार की ओर से दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदन की जाएगी.” इससे पहले 24 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार वालों से मुलाकात की. उन्हें केस की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर भरत के परिजनों की एक तस्वीर को शेयर किया. उन्होंने लिखा था कि स्वर्गीय भरत तिवारी के परिवार को न्याय मिलेगा.

पुलिसकर्मी अक्षय को गिरफ्तार किया

बीती 31 जुलाई भरत तिवारी एनकाउंटर केस में एक पुलिसकर्मी को पकड़ा गया गया था। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए आरा के पुलिस अधीक्षक (SP) राज ने जानकारी दी कि इस मामले में शामिल पुलिसकर्मी अक्षय को गिरफ्तार किया गया है। SP ने बताया कि यह कार्रवाई आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त  टीम ने की है। अब आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया होगी। कानून के अनुसार जांच जारी है।

जानें कैसे हुई भरत तिवारी की मौत

बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून, 2026 को बिलौटी गांव में पुलिस ऑपरेशन के दौरान भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी। पुलिस का दावा था कि तिवारी ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर हमला किया था। इसके जवाब में आत्मरक्षा में उन्हें गोली चलाई। इस हमले को लेकर परिवर के साथ ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाए कि एक फेक एनकाउंटर था.

ये भी पढ़ें: पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला, निहंग ने कृपाण से किया वार; अस्पताल में भर्ती 

Continue reading on the app

'गेंद बल्ले पर लगी मैं मैदान से बाहर जाने वाला था, लेकिन अंपायर ने बचाया...', स्टीव स्मिथ के Not Out पर खड़ा हुआ विवाद

Steve Smith Not Out Controversy: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 13 अगस्त से हो गया है. पहले ही दिन एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 198 रनों पर ही सिमट गई. कंगारू टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टीम के लिए लड़ाई लड़ी और 71 रन बनाए, लेकिन स्टीव स्मिथ को नॉटआउट दिए जाने पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. दरअसल, उनके बल्ले का किनारा लेकर गेंद गई थी, लेकिन थर्ड अंपायर ने भी उन्हें नॉटआउट करार दिया. वहीं दिन का खेल खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ ने भी माना कि गेंद बल्ले पर लगी थी और वह मैदान से बाहर जाने वाले थे.

स्टीव स्मिथ को फील्ड अंपायर ने दिया 'नॉट आउट'

स्टीव स्मिथ जब बल्लेबाजी कर रहे थे, तब गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर या फील्डर के पास गई. फील्ड अंपायर ने स्टीव को नॉट आउट करार दिया, जिसके बाद बांग्लादेश ने DRS लिया, लेकिन तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से DRS में भी गेंद का बल्ले से संपर्क साफ दिखाई नहीं दिया और फील्ड अंपायर का 'नॉट आउट' का फैसला बरकरार रहा. इस तरह स्टीव स्मिथ आउट होने से बच गए.  

स्टीव स्मिथ ने कबूला की कि बल्ले के किनारे लगी थी गेंद

इसके बाद, स्टीव स्मिथ ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्होंने पूरी ईमानदारी दिखाते हुए इस बात का खुलासा किया और माना कि मैच के दौरान गेंद उनके बल्ले का किनारा (एज) लेकर गई थी. पत्रकार ने जब उनसे पूछा, "क्या गेंद बल्ले से छुई थी?", तो स्मिथ ने स्वीकार किया, "हां, मुझे ऐसा ही लगता है." स्टीव ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि उन्हें बल्ले पर गेंद का संपर्क महसूस हुआ था और वह क्रीज छोड़कर वापस जाने ही वाले थे. हालांकि, DRS के फैसले ने आज उनके पक्ष में काम किया और उन्हें बचा लिया, जिसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि आम तौर पर क्रिकेट में यह टेक्नोलॉजी काफी अच्छी साबित होती है. 

क्यों खड़ा हुआ विवाद ?

क्रिकेट जगत में स्टीव स्मिथ के इस बयान के बाद बहस छिड़ गई है. सभी का कहना है कि अगर बल्लेबाज खुद जानता था कि वह आउट है और क्रीज छोड़ने वाला था, तब DRS और अंपायर इस बड़े मैच में इतनी बड़ी गलती कैसे कर सकते हैं. फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स अब अंपायरिंग के  लेवल और DRS की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं. थर्ड अंपायर की काफी आलोचना हो रही है. 

198 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, हसन महमूद ने लिए 6 विकेट

इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रनों पर ही सिमट गई. बांग्लादेश के खिलाफ पहले बार ऑस्ट्रेलिया की टीम इतने रन पर ढेर हुई है. कंगारू टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 71 रनों पर पारी खेली. इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. वहीं बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने 6 विकेट लेकर इतिहास रचा. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में 6 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें:  मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

Continue reading on the app

  Sports

सफेद गाउन और बॉडी पर टैटू...पाकिस्तानी क्रिकेटर की बेटी ने UK में रचाई शादी, ब्राइडल लुक देखकर भड़क उठे मुस्लिम कट्टरपंथी

Aqib javed daughter wedding controversy: 1992 विश्व कप विजेता और पाकिस्तानी टीम के हेड कोच आकिब जावेद की बेटी उकबा की यूके में हुई शादी विवादों में घिर गई है. पारंपरिक पाकिस्तानी लिबास की जगह सफेद ब्राइडल गाउन, शरीर पर टैटू और चर्च स्टाइल वॉक देखकर पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क उठे हैं. उकबा और आकिब जावेद को इस्लामी मूल्यों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. Thu, 13 Aug 2026 23:12:47 +0530

  Videos
See all

Mithilesh Tiwari Exclusive Interview: बिहार के शिक्षा मंत्री का BPSC TRE4 पर बड़ा बयान | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T21:00:22+00:00

Election Express: देखिए यूपी चुनाव से जुड़ी बड़ी खबरें | Monsoon Session | CM Yogi | Akhilesh | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T20:30:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers