Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की आज खुलेगी किस्मत? पैसा, नौकरी और कारोबार में मिल सकता है बड़ा फायदा
Aaj Ka Tula Rashifal 14 August 2026 : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में सफलता और रिश्तों में मधुरता लाएगा. शेयर मार्केट व निवेश से लाभ के योग हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. माता लक्ष्मी को लाल गुलाब व सफेद मिठाई भेंट करें. इससे उनकी विशेष कृपा बनी रहेगी. व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी दिन विशेष लाभदायक रह सकता है. आज किसी पुरानी व्यावसायिक योजना, रुके हुए सौदे या पहले किए गए प्रयास से लाभ मिलने की संभावना है.
Bharat Tiwari Encounter Case: CM सम्राट का ऐलान, भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद के साथ एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में जांच के लिए बनाए गए जांच आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंप दी. रिपोर्ट आने के बाद, बिहार सरकार ने पीड़ित परिवार के हित में एक अहम निर्णय लिया है. सरकार ने साफ किया कि जांच आयोग की ओर से पेश किए गए तथ्यों और सुझावों को लेकर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है.
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर ट्वीट पर ऐलान किया, “न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार की ओर से दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदन की जाएगी.” इससे पहले 24 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार वालों से मुलाकात की. उन्हें केस की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर भरत के परिजनों की एक तस्वीर को शेयर किया. उन्होंने लिखा था कि स्वर्गीय भरत तिवारी के परिवार को न्याय मिलेगा.
पुलिसकर्मी अक्षय को गिरफ्तार किया
बीती 31 जुलाई भरत तिवारी एनकाउंटर केस में एक पुलिसकर्मी को पकड़ा गया गया था। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए आरा के पुलिस अधीक्षक (SP) राज ने जानकारी दी कि इस मामले में शामिल पुलिसकर्मी अक्षय को गिरफ्तार किया गया है। SP ने बताया कि यह कार्रवाई आरा पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने की है। अब आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया होगी। कानून के अनुसार जांच जारी है।
जानें कैसे हुई भरत तिवारी की मौत
बिहार के भोजपुर जिले में 17 जून, 2026 को बिलौटी गांव में पुलिस ऑपरेशन के दौरान भरत भूषण तिवारी की मौत हो गई थी। पुलिस का दावा था कि तिवारी ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर हमला किया था। इसके जवाब में आत्मरक्षा में उन्हें गोली चलाई। इस हमले को लेकर परिवर के साथ ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाए कि एक फेक एनकाउंटर था.
ये भी पढ़ें: पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला, निहंग ने कृपाण से किया वार; अस्पताल में भर्ती
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








