Responsive Scrollable Menu

मुक्केबाज हवा सिंह, जिन्होंने भिवानी को 'मिनी क्यूबा' बनाने में अहम योगदान दिया

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के महानतम मुक्केबाजों में शुमार हवा सिंह श्योराण ने अपनी आक्रामक शैली, दमदार पंच और शानदार तकनीक से देश का नाम रोशन किया है। खेल के प्रति उनका समर्पण और अनुशासन आज भी युवा मुक्केबाजों को प्रेरणा देता है।

Continue reading on the app

नांदेड़ साहिब गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर हमले की निंदा:मजीठिया ने कहा- CBI जांच होनी चाहिए, बिट्‌टू बोले- ऐसे लोगों को बढ़ावा देने वाले सोचें

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले की पंजाब समेत देशभर में निंदा हो रही है। सभी इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। जबकि, सिखों की सर्वोच्च धार्मिक पीठ अकाल तख्त के जत्थेदार ने तो यह भी कह दिया कि हमलावर सच्चा सिख नहीं। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि CBI जांच होनी चाहिए कि इसके पीछे कौन सी ताकतें हैं। सुखबीर बादल पर गुरुघर में दूसरी बार अटैक हो गया है। दो बार जान से मारने की कोशिश की गई है। कुछ लोग पंजाब का माहौल फिर से खराब करना चाहते हैं। नेताओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा और पवित्रता के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ, अकाली दल ने पंजाब में सुरक्षा चूक का हवाला देते हुए पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग तेज कर दी है। जानिए, हमले पर किसने क्या-कहा कहा… बिट्‌टू बोले- जो लोग इन्हें बढ़ावा दे रहे, वे सोचें पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू का कहना है कि सुखबीर सिंह बादल की जान लेने की यह कायरतापूर्ण कोशिश बेहद निंदनीय है और पंजाब की शांति व सुरक्षा के लिए सीधा खतरा है। हमारे पवित्र धर्मस्थलों में हिंसा और डराने-धमकाने की कोई जगह नहीं है। दोषियों को बेनकाब कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए, और सुरक्षा में हुई चूक के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सिख धर्म सेवा, साहस और शांति का प्रतीक है, हिंसा का नहीं। बिट्‌टू ने कहा जो लोग पंजाब में ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं, उनको सोचना होगा। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब के पूर्व डिप्टी-CM सुखबीर बादल पर गुरुद्वारे में हमला:नांदेड़ में निहंग ने कृपाण मारी; 2024 में भी गोल्डन टेंपल में सुखबीर पर हुई थी फायरिंग महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक, गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने उन पर कृपाण से हमला किया। बादल के हाथ में चोट लगी है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

बैटर्स को घंटो नेट्स पर बल्लेबाजी कराने के लिए थ्रो-डाउन करने वाले की कहानी उसकी जुबानी

बैटर्स को घंटो नेट्स पर बल्लेबाजी कराने के लिए थ्रो-डाउन करने वाले की कहानी उसकी जुबानी वह बताता है कि कैसे इस खेल ने उसकी जिंदगी बदल दी और वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के लिए खेलने में सक्षम हुआ. 2026 में टेस्ट क्रिकेट के रोमांच और एक खिलाड़ी के सफर को जानें. #TestCricket #CricketLife #खेलसमाचार #क्रिकेट Fri, 14 Aug 2026 20:07:08 +0530

  Videos
See all

Kanwar Yatra 2026: इस बार साढ़े चार करोड़ को पार किया कांवड़ यात्रा का आंकड़ा, क्या बोले DM? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T14:37:38+00:00

Aaj ki Taza Khabar: यूपी की दिनभर की बड़ी खबरें | CM Yogi | Akhilesh | Tiranga Yatra | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T14:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers