Responsive Scrollable Menu

यूपी में छात्र की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:दावा- आरोपी ने बकरीद के दिन स्टूडेंट को बुलाया, घेरकर चाकू से हमला कर दिया

गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। बकरीद के दिन (28 मई) 17 साल के सूर्या की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। वारदात से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था। एनकाउंटर पर सूर्या की मां ने कहा- असद की लाश की फोटो दिखाओ, तभी मानूंगी कि उसका एनकाउंटर हुआ है। बाकी आरोपियों का भी एनकाउंटर होना चाहिए। दो समुदायों से जुड़े होने के चलते मामले ने तूल पकड़ लिया। यूपी सरकार में मंत्री सुनील कुमार शर्मा सुबह 9 बजे सूर्या के परिवार से मिले। उन्होंने कहा- प्रदेश में किसी अपराधी के लिए कोई जगह नहीं है। परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलाएंगे। सूर्या के घर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी पहुंचे और नारेबाजी की। इसके चलते सूर्या के घर के बाहर RRF और पुलिस की तैनाती की गई है। बाजार बंद करा दिया गया है। वहीं, असद का शव पोस्टमॉर्टम हाउस में रखा गया है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है। परिवार के लोग फरार हैं। तस्वीरें देखिए- कल 10 घंटे चला था हंगामा, डिप्टी सीएम ने कहा था- हत्यारों को बख्शेंगे नहीं असद के एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक : गौतम अदाणी

अहमदाबाद, 31 मई (आईएएनएस)। आधुनिक इतिहास में हमेशा फिजिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे - सड़कें, पोर्ट्स, पावर प्लांट्स- पहला आया है और इसके बाद टेक्नोलॉजी का आगमन हुआ है, लेकिन आज के युग में इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंटेलिजेंस एक दूसरे के पूरक हैं और एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। यह बयान अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए दिए अपने वार्षिक संदेश में दिया।

Continue reading on the app

  Sports

PSG की तरह RCB भी रचेगी लगातार दूसरी बार इतिहास? चैंपियंस लीग के बाद अब IPL पर सभी की नजर

PSG Win UEFA Champions League 2026: पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने आर्सेनल को हराकर लगातार दूसरी बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया. अब आरसीबी के पास भी लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का मौका है. Sun, 31 May 2026 16:50:34 +0530

  Videos
See all

UP Full Time DGP Announce Live: स्थायी डीजीपी बने IPS राजीव कृष्णा | CM Yogi | Lucknow | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:34:20+00:00

Pune Crime News: पुणे में अवैध शराब माफिया पर कस गया शिकंजा! Pune Liquor Mafia | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:35:28+00:00

Bhiwandi Methanol Seized: ठाणे के भिवंडी में भारी मात्रा में मेथेनॉल जब्त! Bhiwandi Crime | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:45:34+00:00

MP News | सफाई कर्मी चढ़ा रही थी इंजेक्शन बोतल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:31:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers