Responsive Scrollable Menu

डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ फ्रेंच ओपन से बाहर:पोटापोवा ने हराया, कहा- अहम मौकों का फायदा नहीं उठा पाई; ओसाका जीतीं

फ्रेंच ओपन में शनिवार रात बड़ा उलटफेर हुआ। डिफेंडिंग चैंपियन कोको गॉफ तीसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। 30वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पोटापोवा ने उन्हें 4-6, 7-6 (1), 6-4 से हराया। हार के बाद अमेरिकी स्टार गॉफ ने माना कि वे अहम मौकों का फायदा नहीं उठा सकीं। ऑस्ट्रिया की पोटापोवा ने लंबी बेसलाइन रैलियों में बेहतर नियंत्रण दिखाया। उन्होंने निर्णायक मौकों पर अंक लेकर जीत हासिल की। दूसरी ओर, जापान की नाओमी ओसाका ने अपने करियर के 100वें ग्रैंड स्लैम मैच में जीत दर्ज की। ओसाका ने जोविच को हराया, अब सबालेंका से मैच ओसाका ने अमेरिका की इवा जोविच को 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका ने डारिया कसातकिना को 6-0, 7-5 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। अब दोनों आमने-सामने होंगी। ओसाका खेल के साथ-साथ अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहीं। वे सुनहरे रंग के विशेष आउटफिट में कोर्ट पर उतरीं। मैच के बाद जापानी खिलाड़ी ने कहा कि वह अब टेनिस को ज्यादा आनंद और उत्साह के साथ खेल रही हैं। सेरुंडोलो करीब 6 घंटे चले मैच में जीते, लैंडालुसे को हराया पुरुष एकल में जुआन मैनुएल सेरुंडोलो ने मार्टिन लैंडालुसे को 5 घंटे 58 मिनट चले मुकाबले में हराया। यह पिछले छह वर्षों में फ्रेंच ओपन का सबसे लंबा मैच रहा। दो दिन पहले विश्व नंबर-1 यानिक सिनर को हराने वाले सेरुंडोलो ने लगातार दूसरी पांच सेट की जीत दर्ज की। फेलिक्स ऑगर-अलियासिम, फ्रांसेस टियाफो, माटेओ बेरेटिनी और फ्लावियो कोबोली भी अगले दौर में पहुंच गए। ---------------------------------------------------- फ्रेंच ओपन की यह खबर भी पढ़िए… जोकोविच तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार, कैमरामैन पर भड़के 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में उलटफेर का शिकार हो गए। उन्हें शुक्रवार रात को 19 साल के ब्राजीली खिलाड़ी जोआओ फोन्सेका ने लगभग पांच घंटे चले मैच में दो सेट से पिछड़ने के बाद 4-6, 4-6, 6-3, 7-5, 7-5 से हराया। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

ट्रम्प की बेटी पति के साथ जैसलमेर पहुंचीं:2 लाख प्रतिदिन किराए वाले विला में रुकीं; एयरपोर्ट पर सुरक्षा में एयर डिफेंस सिस्टम 'आकाश' तैनात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ रविवार सुबह करीब 10:51 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचीं। वे विश्व प्रसिद्ध सोनार किला (जैसलमेर फोर्ट), पटवों की हवेली और खूबसूरत गड़ीसर लेक सहित जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल देखने जाएंगी। टिफनी ट्रम्प और उनके पति सूर्यगढ़ होटल में रुके हैं। जिस विला में वे रुके हैं, वह होटल का सबसे महंगा है। उसका किराया करीब 2 लाख रुपए प्रतिदिन बताया जा रहा है। इस विला में तीन कमरे और स्विमिंग पूल है। अब देखिए PHOTOS... एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम 'आकाश' तैनात टिफनी ट्रम्प दिल्ली से जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंचीं। जैसलमेर एयरपोर्ट पर पुलिस, विशेष सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात किए गए। एयरपोर्ट के बाहर एयर डिफेंस सिस्टम 'आकाश' भी तैनात किया गया था। इसे भारतीय सेना और वायुसेना की वायु रक्षा क्षमता का अहम हिस्सा माना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था में हाई-सिक्योरिटी वाहन, बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी शामिल रहीं। हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए अमेरिका की यूएस सीक्रेट सर्विस के साथ भारत की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा व्यवस्था में जुटी हुई हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला एयरपोर्ट से शहर की ओर रवाना हुआ। सोनार किला सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे दौरे के दौरान अलर्ट मोड पर है। होटल में राजस्थानी डांस से स्वागत टिफनी ट्रम्प के सूर्यगढ़ होटल पहुंचने पर लोक कलाकारों ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में घूमर सहित कई डांस परफॉर्मेंस दी। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर लोक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए ऊंटों को विशेष रूप से राजस्थानी अंदाज में सजाया गया था। रंग-बिरंगे कपड़ों, कढ़ाईदार सजावटी सामान और पारंपरिक ज्वेलरी से सजे ऊंट आकर्षण का केंद्र बने रहे। टिफनी ट्रम्प और उनके पति को जैसलमेर से लौटेंगे। ताजमहल की फोटो शेयर कर लिखा- 'The Stunning Taj Mahal' जैसलमेर पहुंचने से पहले टिफनी ट्रम्प और उनके पति ने शनिवार को आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखा। वहां वे करीब एक घंटा रहे। जैसलमेर पहुंचने से करीब 2 घंटे पहले टिफनी ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर ताजमहल की फोटो शेयर की। कैप्शन लिखा- "The Stunning Taj Mahal" ... यह खबर भी पढ़ें... डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी जैसलमेर आएंगी, बॉर्डर इलाकों में अलर्ट: पति के साथ चार्टर प्लेन से कल पहुंचेंगी, सोनार किला और पटवों की हवेली देखेंगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलोस के साथ रविवार को राजस्थान के जैसलमेर पहुंचेंगी। यह शाही जोड़ा चार्टर प्लेन से सीधे जैसलमेर पहुंचेगा। (पूरी खबर पढ़ें)

Continue reading on the app

  Sports

IPL से बाहर होते ही ईशान किशन को झटका, झारखंड के रॉबिन मिन्ज पर पैसों की बरसात, बने टी20 लीग से सबसे महंगे खिलाड़ी

झारखंड टी20 लीग के पहले एडिशन के लिए की गई पहली नीलामी में प्रदेश के हीरे ईशान किशन से ज्यादा बोली किसी और खिलाड़ी पर लगाई गई. रॉबिन मिन्ज को कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में जोड़ा. वहीं किशन पर 14.7 लाख रुपये की बोली लगी. Sun, 31 May 2026 16:24:53 +0530

  Videos
See all

MP News | सफाई कर्मी चढ़ा रही थी इंजेक्शन बोतल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:31:35+00:00

Bhiwandi Methanol Seized: ठाणे के भिवंडी में भारी मात्रा में मेथेनॉल जब्त! Bhiwandi Crime | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:45:34+00:00

Colaba की इमारत में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से ढका पूरा इलाका! | #Mumbai #Colaba #MumbaiFire #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:33:04+00:00

Pune Crime News: पुणे में अवैध शराब माफिया पर कस गया शिकंजा! Pune Liquor Mafia | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T11:35:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers