अभिषेक पर हुए हमले के बाद राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को किया था कॉल, दिया ये खास ऑफर
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सासंद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ, जिसके बाद से पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है. टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने खुद उनसे फोन पर बात की है. ममता बनर्जी ने शनिवार देर रात मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के इलाज के लिए मदद की पेशकश की. उन्होंने ममता को यह भी भरोसा दिलाया है कि वह जरूरत पड़ने पर पूरा साथ देंगे.
ममता ने कहा- हैदराबाद या कहीं भी करा सकते हैं इलाज
ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के साथ हुई बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने मुझे फोन किया और कहा कि अगर किसी भी जरूरत पड़े तो मैं उन्हें बता सकती हूं. उन्होंने यहां तक की अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या फिर किसी भी दूसरी जगह लेकर जा सकते हैं.
बता दें, एक दिन पहले अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा से पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए गए थे. इस दौरान उन पर अंडे से हमला हो गया था. उनके खिलाफ लोगों ने चोर-चोर के नारे भी लगाए. अभिषेक का आरोप है कि उनके साथ मौके पर मारपीट भी की गई है. उन पर जूते तक फेंके जाने का आरोप है. घटना से जुड़ी सामने आई वीडियोज में धक्का-मुक्की करते हुए भी साफ दिखाई दे रहा है. उनकी शर्ट तक फट गई थी. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी ने उन्हें सुरक्षित तरीके से उस भीड़ से बाहर निकाल लिया.
क्या बोले अभिषेक बनर्जी
अभिषेक ने कहा कि लोग मुझे मारना चाहते थे. ऐसे हमलों से हम डरने वाले नहीं है. हेलमेट की वजह से मेरा सिर बच गया. मौके पर एक भी पुलिसवाला मौजूद नहीं था. उन्होंने कहा कि कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है. मैं मामले को हाईकोर्ट लेकर जाऊंगा. राज्यपाल से भी मैं इसकी शिकायत करूंगा. जब तक पीड़ित के परिवार को पुलिस सुरक्षा नहीं मिल जाती है, मैं तब तक ये जगह नहीं छोड़ूंगा.
हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद एकजुट हुआ पूरा विपक्ष, ममता से लेकर खरगे तक ने की आलोचना
अस्पतालों और डॉक्टरों पर दबाव का आरोप
पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद अभिषेक बनर्जी ने इलाज को लेकर अस्पतालों और डॉक्टरों पर दबाव बनाया है. ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पतालों और बड़े अधिकारियों को धमकाया जा रहा है कि अभिषेक को भर्ती न करवाया जाए. वे नहीं चाहते हैं कि अभिषेक का इलाज हो सके. उन्होंने कहा कि मैं जब अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटर के साथ बैठी थी. उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें पुलिस से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. डॉक्टर दबाव के कारण दुखी हैं.
हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- TMC नेता अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में फेंके गए अंडे...हुई मारपीट, लगे 'चोर-चोर' के नारे
विपक्षी नेता ने लगाए ये आरोप
बता दें, एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से लेकर राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राहुल गांधी ने कड़े शब्दों में हमले की आलोचना की थी. हर विपक्षी नेता ने पुलिस के मौके पर उपस्थित न रहने पर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने सरकार ने ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात की थी. विपक्षी नेता ने इसे बदले की राजनीति बताया था.
हो गई भविष्यवाणी! कौन जीतेगा आईपीएल 2026 फाइनल, जानें मनोज तिवारी ने आरसीबी या गुजरात किसे बताया चैंपियन?
RCB vs GT IPL 2026 Final : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल खेला जाने वाला है. ये मैच आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवार ने चैंपियन टीम का नाम बता दिया है. उन्होंने RCB या GT किसे चैंपियन बताया है. आइए जानते हैं.
मनोज तिवारी ने किसे बनाया आईपीएल 2026 का चैंपियन
मनोज तिवारी ने कहा कि, 'गुजरात टाइसंट के गेंदबाज कर सकते हैं क्योंकि जिस तरह से उनकी बॉलिंग चल रही है. वो बेहतरीन है. हमने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनकी बैटिंग भी देखी. क्वालिफायर 2 से पहले स्टैट्स से पता चलता था कि उन्होंने अपने पिछले सात मैचों में टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा नहीं किया था. लेकिन उस दिन उन्होंने वह रिकॉर्ड तोड़ दिया. अगर वो इसी तरह खेलते हैं, तो वो फेवरेट हैं क्योंकि उन्हें होम क्राउड से सपोर्ट मिलेगा, जिससे उन्हें एक्स्ट्रा बूस्ट मिलेगा. मुझे लगता है कि यह एक अच्छा मैच होने वाला है, लेकिन गुजरात टाइटंस जीतने वाली है'.
Q: Since the final is being played in Ahmedabad, does Gujarat have a advantage?
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) May 31, 2026
Manoj Tiwary: "They do. Because of the way their bowling is clicking, and we saw their batting against RR as well. Before Qualifier 2, the stats showed that they hadn't successfully chased a target… pic.twitter.com/jcXPdGkvh7
गुजरात के खिलाफ आरसीबी 2-1 से आगे
इस सीजन आरसीबी और गुजरात की टक्कर 3 बार हुई है. इस सीजन के पहले मैच में आरसीबी ने गुजरात को हराया था. इसके बाद दूसरे मुकाबले में गुजरात ने आरसीबी को हराया. इसके बाद ये दोनों टीमें क्वालीफायर 1 में टकराईं, जहां पर गुजरात को आरसीबी ने फिर से हरा दिया.
And then there were 2️⃣...
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 29, 2026
????????????????????????????: ???????????????????????????? ????❤️????????#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 pic.twitter.com/maIm7O1QnS
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग-11
RCB - वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, रोमारियो शेफर्ड.
GT - साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अरशद खान/आर साई किशोर.
ये भी पढ़ें : मालामाल होंगे खिलाड़ी! जानिए किस अवार्ड को जीतने पर मिलेगा कितना पैसा? ऑरेंज और पर्पल विनर्स की लगेगी बंपर लॉटरी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)


