बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर केस ने लिया नया मोड़, सरकार ने परिवार के लिए खोला खजाना
बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के बाद सरकार ने परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। मामले में 31 जुलाई को एक पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी भी हुई थी।
Friday OTT Releases: वीकेंड से पहले ओटीटी पर लगा एंटरटेनमेंट का तड़का, ये फिल्में और सीरीज हो रहीं रिलीज
Friday OTT Releases: हर हफ्ते की तरह इस शुक्रवार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. अगर आप थिएटर जाने के बजाय घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस वीकेंड आपके पास कई ऑप्शन हैं. इस बार एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर से लेकर मनोरंजन से भरपूर कहानियां ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. तो चलिए जानते हैं,
क्या-क्या नया रिलीज हो रहा है और इन्हें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.
भारत भाग्य विधाता ( Bharat Bhhagya Viddhaata)
कंगना रनौत (Kanagana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता इस साल 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 26/11 मुंबई टेरर अटैक पर बनी ये मेडिकल ड्रामा फिल्म में अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों स्टाफ के साहस और लड़ाई को दिखाया गया है कि कैसे उस मुश्किल घड़ी में उन्होंने लोगों की जान बचाई थी. ये फिल्म 14 अगस्त 2026 से डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी.
कॉकटेल 2 (Cocktail 2)
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सैनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर कॉकटेल 2 फिल्म भी इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 19 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. वहीं, अब ये 14 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. अगर आप इस विकेंड कुछ मजेदार एंजॉय करना चाहते हैं तो इस फिल्म को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
डोंट से गुडलक (Don't Say Good Luck)
टीनेज ड्रामा सीरीज डोंट से गुडलक भी इस हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. इसकी कहानी सोफी नाम की टीनेज लड़की की है जो 15 साल की है और फाइनली उसे उसका बड़ा ब्रेक मिलता है और स्कूल के म्यूजिकल ड्रामा में वो लीड रोल प्ले करती है. हालांकि, उसकी ये खुशी काफी छोटी होती है, क्योंकि उसे ये पता चलता है कि उसकी मां का कैंसर लौट आया है, जिसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है. ये सीरीज 14 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- 'धर्मेंद्र का हाथ फावड़े जैसा था....', आमिर खान ने 'ही-मैन' को लेकर कही ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो
आखिरी सवाल (Aakhri Sawal)
संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर बेस्ड है. ये फिल्म इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 14 अगस्त से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. इसे लायंसगेट प्ले पर देखा जा सकता है. फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती भी अहम रोल में हैं.
उमथेथो (Umthetho)
‘Umthetho’ एक साउथ अफ्रीकन क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो 14 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसकी कहानी मबाली डलामिनी की एक तेज-तर्रार सरकारी वकील के इर्द-गिर्द घूमती है. उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उसे पता चलता है कि उसका भाई जिंदा है. इतना ही नहीं उसे ये भी पता चलता है कि उसका भाई एक हिंसक जेल गिरोह चला रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले को वह अपने हाथों में ले लेती है.यह सीरीज ब्राजीलियन शो ‘Brotherhood’ का साउथ अफ्रीकन अडैप्टेशन है और इसके पहले सीजन में 8 एपिसोड होंगे.
'अरूपी' (Aroopi)
अगर आप हॉरर थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं तो इस वीकएंड 'अरूपी' देख सकते हैं. बता दें कि ये मलयालम भाषा की फिल्म है. इसे 14 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह फिल्म हिंदी, मलयालम और तमिल भाषाओं में उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Toxic’ में यश के साथ कौन-कौन? नयनतारा से कियारा तक सभी किरदारों के बारे में जानें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation











