Responsive Scrollable Menu

Friday OTT Releases: वीकेंड से पहले ओटीटी पर लगा एंटरटेनमेंट का तड़का, ये फिल्में और सीरीज हो रहीं रिलीज

Friday OTT Releases: हर हफ्ते की तरह इस शुक्रवार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं. अगर आप थिएटर जाने के बजाय घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इस वीकेंड आपके पास कई ऑप्शन हैं. इस बार एक्शन, ड्रामा, थ्रिलर से लेकर मनोरंजन से भरपूर कहानियां ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. तो चलिए जानते हैं,
क्या-क्या नया रिलीज हो रहा है और इन्हें किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

भारत भाग्य विधाता ( Bharat Bhhagya Viddhaata)

कंगना रनौत (Kanagana Ranaut) की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता इस साल 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 26/11 मुंबई टेरर अटैक पर बनी ये मेडिकल ड्रामा फिल्म में अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों स्टाफ के साहस और लड़ाई को दिखाया गया है कि कैसे उस मुश्किल घड़ी में उन्होंने लोगों की जान बचाई थी. ये फिल्म 14 अगस्त 2026 से डिजिटल प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी.

कॉकटेल 2 (Cocktail 2)

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor), कृति सैनन (Kriti Sanon) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर कॉकटेल 2  फिल्म भी इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 19 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है. वहीं, अब ये 14 अगस्त 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. अगर आप इस विकेंड कुछ मजेदार एंजॉय करना चाहते हैं तो इस फिल्म को लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

डोंट से गुडलक (Don't Say Good Luck)

टीनेज ड्रामा सीरीज डोंट से गुडलक भी इस हफ्ते ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है. इसकी कहानी सोफी नाम की टीनेज लड़की की है जो  15 साल की है और फाइनली उसे उसका बड़ा ब्रेक मिलता है और स्कूल के म्यूजिकल ड्रामा में वो लीड रोल प्ले करती है. हालांकि, उसकी ये खुशी काफी छोटी होती है, क्योंकि उसे ये पता चलता है कि उसकी मां का कैंसर लौट आया है, जिसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है. ये सीरीज 14 अगस्त से नेटफ्लिक्स  पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- 'धर्मेंद्र का हाथ फावड़े जैसा था....', आमिर खान ने 'ही-मैन' को लेकर कही ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो

आखिरी सवाल (Aakhri Sawal)

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर बेस्ड है. ये फिल्म इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब 14 अगस्त से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी. इसे लायंसगेट प्ले पर देखा जा सकता है. फिल्म में नमाशी चक्रवर्ती भी अहम रोल में हैं.

उमथेथो (Umthetho)

‘Umthetho’ एक साउथ अफ्रीकन क्राइम-थ्रिलर सीरीज है, जो 14 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसकी कहानी मबाली डलामिनी की एक तेज-तर्रार सरकारी वकील के इर्द-गिर्द घूमती है. उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उसे पता चलता है कि उसका भाई जिंदा है. इतना ही नहीं उसे ये भी पता चलता है कि उसका भाई एक हिंसक जेल गिरोह चला रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले को वह अपने हाथों में ले लेती है.यह सीरीज ब्राजीलियन शो ‘Brotherhood’ का साउथ अफ्रीकन अडैप्टेशन है और इसके पहले सीजन में 8 एपिसोड होंगे.

'अरूपी' (Aroopi)

अगर आप हॉरर थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं तो इस वीकएंड 'अरूपी' देख सकते हैं. बता दें कि ये मलयालम भाषा की फिल्म है. इसे 14 अगस्त 2026 से  प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. यह फिल्म हिंदी, मलयालम और तमिल भाषाओं में उपलब्ध होगी.

ये भी पढ़ें- Explainer: ‘Toxic’ में यश के साथ कौन-कौन? नयनतारा से कियारा तक सभी किरदारों के बारे में जानें

Continue reading on the app

फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में टर्बुलेंस की घटना के बाद एयर इंडिया का बड़ा कदम, सभी पायलटों के लिए शुरू की अनिवार्य ड्रग स्क्रीनिंग

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के उद्देश्य से समूह के सभी पायलटों के लिए अनिवार्य ड्रग और प्रतिबंधित दवाओं की जांच शुरू करने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, यह फैसला हाल ही में फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में गंभीर टर्बुलेंस और अचानक ऊंचाई में गिरावट की घटना के बाद लिया गया है।

आईएएनएस द्वारा देखे गए पायलटों को संबोधित पत्र में कहा गया है कि यह स्क्रीनिंग कार्यक्रम 13 अगस्त से लागू हो गया है और एयर इंडिया समूह के सभी पायलट इसके दायरे में आएंगे। कंपनी ने कहा है कि वर्षों से एयर इंडिया ने अपने पायलटों और कर्मचारियों की पेशेवर क्षमता, कौशल और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर अपनी पहचान बनाई है। ऐसे में यात्रियों का भरोसा बनाए रखना कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

एयर इंडिया ने अपने संचार में कहा कि हाल के दिनों में कई पायलटों ने भी सुरक्षा और पेशेवर मानकों को लेकर अपनी चिंताओं और सुझावों को साझा किया है। कंपनी ने बताया कि वह पहले से ही नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करती है, जो यूरोप और अमेरिका जैसे प्रमुख विमानन बाजारों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के अनुरूप हैं।

हालांकि एयरलाइन ने कहा कि उसने मौजूदा नियामकीय आवश्यकताओं से आगे बढ़कर अतिरिक्त कदम उठाने का फैसला किया है। इसी के तहत अब सभी पायलटों की व्यापक जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे किसी ऐसी दवा या पदार्थ का सेवन नहीं कर रहे हैं जो विमानन नियमों के तहत प्रतिबंधित है।

कंपनी के पत्र में कहा गया है, हमने यह निर्णय लिया है कि समूह के सभी पायलटों की उन दवाओं और पदार्थों के लिए पूर्ण स्क्रीनिंग की जाए, जिनकी अनुमति वर्तमान विमानन नियमों के अंतर्गत नहीं है।

एयर इंडिया ने स्पष्ट किया कि यह परीक्षण सभी पायलटों के लिए अनिवार्य होगा। स्क्रीनिंग का आयोजन गुरुग्राम स्थित प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण सत्रों के दौरान, उड़ानों के बाद फ्लाइट ब्रीफिंग सेंटरों और एयर इंडिया कार्यालयों में या विभिन्न परिचालन बेस पर निर्धारित स्थानों पर किया जाएगा।

एयरलाइन ने इस पहल को केवल नियामकीय अनुपालन तक सीमित नहीं बताया, बल्कि इसे सुरक्षा और पेशेवर उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम कहा। कंपनी का मानना है कि इससे यात्रियों, निवेशकों और अन्य हितधारकों के बीच विश्वास और मजबूत होगा।

एयर इंडिया ने पायलटों से यह भी कहा है कि यदि उन्हें इस स्क्रीनिंग कार्यक्रम से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण चाहिए, तो वे अपने चीफ पायलट या बेस मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि पिछले सप्ताह फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की उड़ान के पायलट-इन-कमांड के बारे में जानकारी मिली थी कि वह नींद संबंधी समस्या के लिए दवा ले रहे थे। उड़ान के दौरान विमान को अचानक ऊंचाई में गिरावट का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद इस मामले ने खासा ध्यान आकर्षित किया।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs BAN: तंजीद हसन तमीम का ऐतिहासिक शतक, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी

Australia vs Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश के ओपनर तंजीद हसन तमीम ने ऐतिहासिक टेस्ट शतक ठोका है. वो ऑस्ट्रेलिया में ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बने हैं. Fri, 14 Aug 2026 11:14:18 +0530

  Videos
See all

Jharkhand Protest News Update: Ranchi प्रदर्शन में नया मोड़, सरकार से बात करेंगे Students?| Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T05:57:52+00:00

Rubika Liyaquat Live | Garjana | Pawan Khera के बंदर वाले प्रदर्शन पर भड़क गईं रूबिका! |Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T05:51:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers