कर्नाटक को 3 जून को मिलेगा नया CM, राज्यपाल ने डीके शिवकुमार को भेजा शपथ लेने का न्योता
DK Shivakumar Karnataka: महीनों के इंतजार के बाद आखिर डीके शिवकुमार की इच्छा पूरी होने जा रही है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने डिप्टी सीएम शिवकुमार को सीएम पद की शपथ लेने का न्योता दे दिया है। 3 जून को डीके शिवकुमार कर्नाटक में नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए डीके शिवकुमार अब राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें 3 जून को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है। बता दें कि बीते गुरुवार को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे डीके शिवकुमार के लिए रास्ता साफ हो गया। शुक्रवार को राज्यपाल ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया और साथ ही मंत्रिमंडल भी भंग कर दिया। अब राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Explainer: कर्नाटक में कांग्रेस की नई सरकार पर खतरा? अंदरखाने क्यों बढ़ रही खींचतान...
Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot invites DK Shivakumar to take the oath as the Chief Minister of Karnataka on June 3. pic.twitter.com/1CwEwnaJpD
— ANI (@ANI) May 30, 2026
ढाई-ढाई साल का था फॉर्मूला
कर्नाटक में भले ही कांग्रेस की सरकार है, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर पिछले तीन साल से अंदरूनी खींचतान चल रही थी। अब तक सिद्धारमैया सीएम पद संभाल रहे थे। पार्टी के भीतर लंबे समय से सत्ता परिवर्तन के दावे किए जा रहे थे, जो अब सच होते दिख रहे हैं।
चुना गया विधायक दल का नेता
शनिवार को डीके शिवकुमार के नाम पर मुहर लगी। बेंगलुरु में CLP की बैठक केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला की देखरेख में हुई। नेता चुने जाने के बाद शिवकुमार ने राज्यपाल से मुलाकात की। पूर्व CM सिद्धारमैया समेत कई वरिष्ठ नेता साथ रहे।
सिद्धारमैया ने रखा CLP नेता का प्रस्ताव
CLP बैठक में सबसे पहले विधायकों के प्रस्ताव पास किए गए। दल के नेता का फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ने का प्रस्ताव सिद्धारमैया ने रखा। डॉ. जी परमेश्वर ने इसका समर्थन किया और सभी विधायकों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके बाद सिद्धारमैया ने खुद डीके शिवकुमार को CLP नेता के तौर पर पेश किया। नेता चुने जाने पर डी.के. शिवकुमार ने प्रस्ताव लाकर सिद्धारमैया का आभार जताया।
यह भी पढ़ें: Explainer: कर्नाटक की राजनीति में क्यों 'जातियों' का बोलबाला? हर 5 साल में बदलती है सत्ता...
कौन हैं नए सीएम डीके शिवकुमार?
शिवकुमार का पूरा नाम डोड्डालाहल्ली केम्पेगौड़ा शिवकुमार है। इनका जन्म 15 मई 1962 को हुआ। लोग इन्हें डीकेएस के नाम से भी जानते हैं। नेता के साथ ही बिजनेसमैन भी हैं। वर्तमान में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। डीके शिवकुमार कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं और 2020 से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष बने थे। पहले डीके साल 2008 से 2010 तक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और 2014 से 2019 तक कर्नाटक सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। विधान सभा क्षेत्र की बात करें तो 2008 से शिवकुमार विधानसभा में कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
Chhattisgarh Weather Today: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, कई हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
Chhattisgarh Weather Today: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, कई हिस्सों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24


















