Responsive Scrollable Menu

भोपाल के बड़े तालाब में तिरंगा यात्रा पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, मुकेश नायक ने NGT के आदेश का दिया हवाला

कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने भोपाल के बड़े तालाब में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान मोटर बोट के इस्तेमाल को लेकर सरकार से सवाल किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगा यात्रा के नाम पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश की अनदेखी की गई। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या इस आयोजन के लिए NGT के आदेश से कोई वैधानिक अनुमति या छूट ली गई थी।

मुकेश नायक ने कहा कि तिरंगे का सम्मान हर भारतीय के दिल में है लेकिन यात्रा के दौरान मोटर बोट का इस्तेमाल गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नाव के अलावा सुरक्षा में तैनात जवानों की मोटर बोट भी बड़े तालाब में चलती दिखाई दीं। उन्होंने सवाल किया कि क्या NGT का आदेश मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पर लागू नहीं होता है।

NGT ने दिए है ये निर्देश

बता दें कि सितंबर 2023 में NGT की भोपाल स्थित सेंट्रल जोन बेंच ने भोपाल के अपर लेक यानी बड़े तालाब में क्रूज और मोटर से संचालित अन्य नावों के संचालन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। आदेश में अधिकारियों को भोपाल झील और अन्य अधिसूचित वेटलैंड में मोटर से चलने वाली नावें संचालित करने से रोका गया था। NGT ने यह भी कहा था कि मध्यप्रदेश के जल निकाय जनता के हित में हैं और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि उनका संरक्षण किया जाए तथा उन्हें प्रदूषण और नुकसान से बचाया जाए। हालांकि आदेश में गैर-मोटर चालित नावों और क्रूज को प्रतिबंध से अलग रखा गया था बशर्ते वे शोर या अन्य गतिविधियों से जुड़े संबंधित पर्यावरणीय नियमों का पालन करें।

कांग्रेस ने किए सवाल

स्वतंत्रता दिवस से पहले मध्यप्रदेश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भोपाल के बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर नौका तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बीजेपी को घेरा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि यदि तिरंगा यात्रा के दौरान मोटर बोट चलाने के लिए NGT के आदेश से कोई विशेष अनुमति, वैधानिक छूट या अन्य कानूनी प्रावधान मौजूद था, तो उसे सार्वजनिक किया जाए। यदि ऐसी कोई अनुमति नहीं थी तो उन्होंने पूछा कि NGT के आदेश के बावजूद मोटर बोट चलाने का निर्णय किसके निर्देश पर लिया गया। मुकेश नायक ने आरोप लगाया कि आम नागरिकों के लिए नियम-कानून लागू होते हैं लेकिन सत्ता से जुड़े आयोजनों में उन्हीं नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि मध्यप्रदेश में कानून सर्वोपरि है या सत्ता।

Continue reading on the app

Independence Day 2026: देशभक्ति से जुड़ी हुई 5 कविताएं, स्कूल में बोलने के लिए हैं बेस्ट!

15 अगस्त पर स्कूल या कॉलेज में बोलने के लिए देशभक्ति से भरी हुई कविताएं ढूंढ रहे हैं, तो यहां दी गई कविताएं आपके लिए बेस्ट रहेंगी। इनकी हर एक-एक लाइन देशप्रेम से भरी हुई है, जिन्हें सुनकर हर कोई तालियां बजाने के लिए मजबूर हो उठेगा।

Continue reading on the app

  Sports

39 साल के मेसी जब वर्ल्ड कप खेल सकते हैं सकते हैं, तो कोहली-रोहित क्यों नहीं? भज्जी बोले-फिटनेस हो तो उम्र से फर्क नहीं पड़ता

Harbhajan Singh on Virat Koli 2027 ODI World Cup: हरभजन सिंह ने विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का पुरजोर समर्थन किया है. भज्जी ने कहा कि 37 की उम्र में भी कोहली मैदान पर 20 साल के युवाओं को मात दे रहे हैं. लियोनल मेसी का उदाहरण देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि करियर का मापदंड उम्र नहीं, बल्कि फिटनेस और परफॉर्मेंस होना चाहिए. हरभजन के मुताबिक, कोहली ने ही 2014 में कप्तान बनकर भारतीय टीम में जीत की मानसिकता और बेहतरीन फिटनेस कल्चर की शुरुआत की थी. Thu, 13 Aug 2026 17:48:52 +0530

  Videos
See all

CJP Latest News : Jantar Mantar Season 2 पर क्या बोले Abhijeet Dipke ? Cockroach Janta Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T12:37:02+00:00

Viral Video: पंचायत घर में कुर्सी कांड! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-13T12:36:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers