Responsive Scrollable Menu

सतीशन ने मादक पदार्थ मामले में पकड़े गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता से जान पहचान होने की बात स्वीकारी

सतीशन ने मादक पदार्थ मामले में पकड़े गए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता से जान पहचान होने की बात स्वीकारी

Continue reading on the app

मसालों की खुशबू हो गई कम? नया पैकेट खरीदने से पहले करें ये काम

खाने का असली स्वाद उसके मसालों में छिपा होता है। लेकिन जब किचन में रखे मसाले कई बार महीनों तक डिब्बे में पड़े रहते हैं, तो उनकी महक कहीं गायब हो जाती है। हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर या गरम मसाला देखने में बिल्कुल ठीक लगता है, लेकिन सब्जी में डालने पर वह पहले जैसी खुशबू नहीं देता। ऐसे में अक्सर हम मान लेते हैं कि मसाला “खराब” हो गया है और नया पैकेट खरीद लेते हैं।

हालांकि, हर बार ऐसा करना जरूरी नहीं है। अगर मसाले में नमी, फफूंद, कीड़े या बासीपन की गंध नहीं है, तो उसकी बची हुई खुशबू को सही तरीका आजमाकर काफी हद तक उभारा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में- 

इसे भी पढ़ें: Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

हल्की आंच का लें सहारा

पुराने सूखे मसालों की खुशबू वापस लाने का सबसे आसान तरीका है हल्का ड्राई रोस्ट। इसके लिए एक छोटी और सूखी कड़ाही गर्म करें। आंच बिल्कुल धीमी रखें और उसमें 1-2 चम्मच मसाला डालें। इसे लगातार 20-30 सेकंड चलाते रहें। जैसे ही मसाले की खुशबू उठने लगे, गैस बंद कर दें। हमेशा याद रखें कि मसाला भूरा या काला नहीं होना चाहिए। इसके बाद मसाले को प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा करें और फिर एयरटाइट डिब्बे में रखें। 

किन मसालों में यह तरीका ज्यादा काम करता है?

जीरा पाउडर
धनिया पाउडर
सौंफ पाउडर
काली मिर्च पाउडर
गरम मसाला

घर का बनाया मसाला मिश्रण

आप हल्दी और लाल मिर्च पाउडर को ज्यादा भूनने से बचें, क्योंकि इनके रंग और स्वाद पर तेज गर्मी का असर पड़ सकता है।

साबुत मसालों की आसान ट्रिक  

अगर आपके पास पुराने जीरे, धनिया, काली मिर्च, इलायची या लौंग साबुत रूप में हैं, तो उनका इस्तेमाल करने का तरीका थोड़ा अलग रखें। इसके लिए आप साबुत मसालों को धीमी आंच पर हल्का गर्म करें और ठंडा होने के बाद जरूरत के अनुसार पीसें। यह तरीका इसलिए भी अच्छा माना जाता है, साबुत मसाले आमतौर पर पिसे मसालों की तुलना में अपनी सुगंध ज्यादा समय तक बनाए रखते हैं। आप एक बार में पूरे डिब्बे का मसाला पीसने के बजाय 5-7 दिन के इस्तेमाल जितनी मात्रा पीस सकते हैं। इससे हर बार ताजा पिसे मसाले जैसी खुशबू मिलेगी और मसाला महीनों तक रखने की वजह से खराब भी नहीं होगा।  

तड़के से वापस लाएं खुशबू

यह भी एक तरीका है, जिससे मसालों की महक को वापस पाया जा सकता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन कई बार पुराने मसाले को अलग से भूनने की जरूरत नहीं होती। सही समय पर तड़के में डालना ही काफी होता है। मसलन, जीरा पाउडर या धनिया पाउडर को तेल में बहुत देर तक भूनने की बजाय सब्जी या ग्रेवी में सही चरण पर डालें। गर्म तेल और नमी के संपर्क में आते ही मसाले की खुशबू खाने में अच्छी तरह फैलती है। याद रखें कि कभी भी मसाले को सीधे बहुत गर्म तेल में लंबे समय तक न छोड़ें। तेज आंच पर मसाला जल्दी जल सकता है और खुशबू बढ़ने के बजाय कड़वाहट आ सकती है।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

Ashwin की भविष्यवाणी: Rohit Sharma के लिए Mumbai Indians के पास होनी चाहिए Coach वाली Special Role

पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के एक बयान ने क्रिकेट जगत में नई चर्चा शुरू कर दी है। अश्विन से पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट के दो बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा भविष्य में कोच की भूमिका निभा सकते हैं या नहीं। इस पर उन्होंने दोनों के लिए अलग-अलग संभावनाएं बताईं और मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा को टीम से जोड़े रखने की सलाह दी है।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान कहा कि विराट कोहली शायद तुरंत कोच बनने के लिए तैयार नहीं होंगे। उनके मुताबिक विराट संभवत: क्रिकेट से अलग होने के बाद कुछ समय का ब्रेक लेना चाहेंगे। अश्विन ने साफ किया कि वह विराट के भविष्य को लेकर निश्चित तौर पर कुछ नहीं कह सकते, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि विराट तुरंत किसी कोचिंग जिम्मेदारी में आ जाएंगे।

वहीं, रोहित शर्मा को लेकर अश्विन की राय काफी अलग रही। उन्होंने कहा कि अगर रोहित भविष्य में खेलना छोड़ने का फैसला करते हैं तो मुंबई इंडियंस को उन्हें तुरंत किसी भूमिका में अपने साथ जोड़ लेना चाहिए। अश्विन का मानना है कि रोहित की क्रिकेट समझ और रणनीति बनाने की क्षमता बेहद खास है और ऐसी प्रतिभा को क्रिकेट से दूर नहीं जाने देना चाहिए।

बता दें कि 39 वर्षीय रोहित शर्मा पहले ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब उनके भविष्य को लेकर चर्चा मुख्य रूप से सीमित ओवरों के क्रिकेट के आसपास है। अगर वह आगे चलकर खेलना पूरी तरह छोड़ते हैं, तो उनके लिए कोच, सलाहकार या टीम प्रबंधन से जुड़ी किसी भूमिका की संभावना बन सकती है।

अश्विन ने रोहित की कप्तानी की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पांच बार आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान और भारत को विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ी आसानी से नहीं मिलते। ऐसे खिलाड़ी की सोच और अनुभव किसी भी टीम के लिए बड़ी संपत्ति हो सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर रोहित मुख्य कोच की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते तो उन्हें तुरंत उस भूमिका में जाने की जरूरत नहीं है। वह एक-दो साल का ब्रेक लेकर बाद में किसी जिम्मेदारी को संभाल सकते हैं। अश्विन ने राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए कहा कि द्रविड़ ने भी एक समय ब्रेक लिया था और फिर क्रिकेट से जुड़े काम में वापस आए थे।

गौरतलब है कि अश्विन खुद भी भविष्य में कोच बनने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसी वजह से उनका यह आकलन खास माना जा रहा है। उन्होंने आने वाले समय में घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट की भूमिका बढ़ने की संभावना भी जताई।

अश्विन के मुताबिक, अगले कुछ वर्षों में फ्रेंचाइजी क्रिकेट का प्रभाव और बढ़ सकता है। ऐसे में सिर्फ मुख्य कोच ही नहीं, बल्कि सलाहकार, क्रिकेट निदेशक और उच्च प्रदर्शन निदेशक जैसे पद भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकते हैं। इन भूमिकाओं में पूर्व सफल खिलाड़ियों के अनुभव का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अश्विन का मानना है कि मुंबई इंडियंस जैसी टीम रोहित की क्रिकेट समझ को नजरअंदाज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि रोहित जिस तरह खेल को पढ़ते हैं और परिस्थितियों के हिसाब से फैसले लेते हैं, वह क्षमता उन्हें भविष्य में भी उपयोगी बना सकती है।

फिलहाल विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों का भविष्य खिलाड़ी के तौर पर ही चर्चा में है, लेकिन अश्विन के बयान ने इस बहस को नई दिशा दे दी है। आने वाले वर्षों में अगर दोनों में से कोई कोचिंग या टीम प्रबंधन का रास्ता चुनता है, तो भारतीय क्रिकेट को दो बेहद अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव नई भूमिका में देखने को मिल सकता है।
Fri, 14 Aug 2026 21:33:49 +0530

  Videos
See all

Gorakhpur Murder Case: Shiv Tripathi के परिजनों से मिले BJP MLA Rajesh Tripathi और Pradeep Shukla #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T16:37:46+00:00

Assam Floods: Gaurav Gogoi का BJP पर बड़ा हमला, बोले- BJP को कोयला माफिया से पैसा मिलता है #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T16:39:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers