बॉबी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं और फैंस का एक्साइटमेंट भी बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म का एक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसी बीच अब बॉबी देओल का एक इंटरव्यू चर्चा में आ गया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने आलिया भट्ट के साथ काम करने का अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया और उनकी जमकर तारीफ भी की।
आलिया और रणबीर के साथ काम करने पर क्या बोले बॉबी देओल?
बॉबी देओल ने बातचीत के दौरान बताया कि वह हमेशा से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों के साथ काम करना चाहते थे। पिंकविला के साथ इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा, "मुझे रणबीर और आलिया दोनों बहुत पसंद हैं और मैं हमेशा से उनके साथ काम करना चाहता था। रणबीर के साथ मैंने ‘एनिमल’ की और अब आलिया के साथ 'अल्फा' कर रहा हूं। दोनों के साथ काम करने का मेरा एक्सपीरिएंस शानदार रहा।"
'अल्फा' को लेकर भी जताई खुशी
बॉबी देओल ने फिल्म अल्फा को लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह काफी शानदार बात है कि इंडिया में ऐसी एक्शन फिल्म बन रही है, जिसमें दो लड़कियां दमदार एक्शन करती नजर आएंगी। उनके मुताबिक, इस तरह की फिल्में बॉलीवुड में कम देखने को मिलती हैं और यही चीज ‘अल्फा’ को खास बनाती है।
आलिया भट्ट की मेहनत के हुए फैन
इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने आलिया भट्ट की मेहनत और तैयारी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "आलिया उन सबसे मेहनती और ईमानदार एक्टर्स में से एक हैं, जिनके साथ मैंने काम किया है। वो सेट पर पूरी तैयारी के साथ आती हैं और हर सीन में पूरी तरह डूबी रहती हैं।"
एक्शन करना आसान नहीं होता
बॉबी देओल ने आगे बताया कि आलिया ने इससे पहले इस तरह का एक्शन रोल नहीं किया था, लेकिन फिल्म के लिए उन्होंने जबरदस्त मेहनत की। उन्होंने कहा, "उन्होंने इससे पहले इस तरह का एक्शन कभी नहीं किया था, लेकिन शूट के लिए उनकी तैयारी देखकर मैं हैरान रह गया। सेट पर उन्होंने अपना पूरा दम लगा दिया, क्योंकि एक्शन करना आसान नहीं होता।" अब बॉबी देओल के इस बयान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म अल्फा को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई है।
Continue reading on the app
अब्दू रोजिक अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ‘बिग बॉस 16’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले अब्दू को उनकी क्यूटनेस और मजेदार अंदाज के लिए खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने अपने स्टाइल और पॉजिटिव नेचर से लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन इस बार अब्दू रोजिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अब्दू ने अप्रैल 2024 में एक एमिराती लड़की से सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि, कुछ ही महीनों बाद जुलाई 2024 में उनकी सगाई टूट गई। उस वक्त इस खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया था।
आखिर क्यों टूटी अब्दू रोजिक की सगाई?
हाल ही में एक पॉडकास्ट में अब्दू रोजिक ने पहली बार खुलकर बताया कि उनकी सगाई टूटने की असली वजह क्या थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और लोगों के तानों ने उनकी मंगेतर को बुरी तरह परेशान कर दिया था।
लोगों ने हाइट को लेकर बहुत बातें कीं
अब्दू रोजिक ने बताया कि लोगों ने उनकी एक्स-मंगेतर को लगातार मैसेज किए और कई तरह के सवाल पूछे। उन्होंने कहा, "मेरी सगाई हुई थी और हम शादी करने वाले थे। लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, मेरे बहुत दुश्मन हैं। लोगों ने हमारी जिंदगी में बहुत दखलअंदाजी की। मुझे नहीं पता कि लोगों को उसका नंबर कैसे मिल गया। वो उसे मैसेज करने लगे कि वो हाइट में बहुत छोटा है, तुम उससे शादी कैसे करोगी? तुम दोनों चीजें कैसे मैनेज करोगे? इस तरह की बहुत बातें कही गईं।" अब्दू ने बताया कि उनकी मंगेतर से ऐसे सवाल पूछे गए, जिनसे वह काफी परेशान हो गई थीं।
अब्दू ने कहा, वो ये सब सह नहीं पाई
अब्दू रोजिक ने आगे बताया कि लगातार मिल रहे ताने और बातें उनकी मंगेतर बर्दाश्त नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा, "इतनी सारी बातें सुनकर वो खुद को संभाल नहीं पाई। आखिर में उसने मुझसे कहा कि मैं माफी चाहती हूं। मुझे पता है कि तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो और ये सब झेल सकते हो, लेकिन मैं इतना नहीं सह सकती।" अब्दू ने बताया कि उन्होंने भी इस फैसले को समझा और बिना किसी लड़ाई-झगड़े के रिश्ते को खत्म कर दिया।
अब दोनों के बीच नहीं है कोई नाराजगी
अब्दू रोजिक ने यह भी साफ किया कि उनके और उनकी एक्स-मंगेतर के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब इस बात को काफी समय बीत चुका है और दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।
Continue reading on the app