Responsive Scrollable Menu

Abdu Rozik ने Engagement टूटने का खोला राज, बोले- Trolling के कारण मंगेतर ने छोड़ा साथ

अब्दू रोजिक अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ‘बिग बॉस 16’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले अब्दू को उनकी क्यूटनेस और मजेदार अंदाज के लिए खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने अपने स्टाइल और पॉजिटिव नेचर से लाखों लोगों का दिल जीता है। लेकिन इस बार अब्दू रोजिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, अब्दू ने अप्रैल 2024 में एक एमिराती लड़की से सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे। हालांकि, कुछ ही महीनों बाद जुलाई 2024 में उनकी सगाई टूट गई। उस वक्त इस खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया था।

आखिर क्यों टूटी अब्दू रोजिक की सगाई?

हाल ही में एक पॉडकास्ट में अब्दू रोजिक ने पहली बार खुलकर बताया कि उनकी सगाई टूटने की असली वजह क्या थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और लोगों के तानों ने उनकी मंगेतर को बुरी तरह परेशान कर दिया था।
 

इसे भी पढ़ें: Manoj Bajpayee ने Ranveer Singh पर लगे बैन को बताया 'बिल्कुल गलत', बोले- आपसी सहमति से सुलझे विवाद


लोगों ने हाइट को लेकर बहुत बातें कीं

अब्दू रोजिक ने बताया कि लोगों ने उनकी एक्स-मंगेतर को लगातार मैसेज किए और कई तरह के सवाल पूछे। उन्होंने कहा, "मेरी सगाई हुई थी और हम शादी करने वाले थे। लेकिन जैसा कि मैं हमेशा कहता हूं, मेरे बहुत दुश्मन हैं। लोगों ने हमारी जिंदगी में बहुत दखलअंदाजी की। मुझे नहीं पता कि लोगों को उसका नंबर कैसे मिल गया। वो उसे मैसेज करने लगे कि वो हाइट में बहुत छोटा है, तुम उससे शादी कैसे करोगी? तुम दोनों चीजें कैसे मैनेज करोगे? इस तरह की बहुत बातें कही गईं।" अब्दू ने बताया कि उनकी मंगेतर से ऐसे सवाल पूछे गए, जिनसे वह काफी परेशान हो गई थीं।

अब्दू ने कहा, वो ये सब सह नहीं पाई

अब्दू रोजिक ने आगे बताया कि लगातार मिल रहे ताने और बातें उनकी मंगेतर बर्दाश्त नहीं कर पाईं। उन्होंने कहा, "इतनी सारी बातें सुनकर वो खुद को संभाल नहीं पाई। आखिर में उसने मुझसे कहा कि मैं माफी चाहती हूं। मुझे पता है कि तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो और ये सब झेल सकते हो, लेकिन मैं इतना नहीं सह सकती।" अब्दू ने बताया कि उन्होंने भी इस फैसले को समझा और बिना किसी लड़ाई-झगड़े के रिश्ते को खत्म कर दिया।
 

इसे भी पढ़ें: आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की अनसुनी लव स्टोरी! नहीं करना चाहते थे शादी, फिर कैसे बीते हमसफर के रूप में 25 साल?


अब दोनों के बीच नहीं है कोई नाराजगी

अब्दू रोजिक ने यह भी साफ किया कि उनके और उनकी एक्स-मंगेतर के बीच कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि अब इस बात को काफी समय बीत चुका है और दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं।

Continue reading on the app

Bollywood Wrap Up | रणवीर सिंह बैन कंट्रोवर्सी के बीच FWICE ने दी सफाई, Chunnari Chunnari Remake देखकर लोग परेशान

आज के बॉलीवुड एक्सप्रेस बुलेटिन में: मनोरंजन जगत में आज हलचल और विवादों का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। एक तरफ जहां सुपरस्टार रणवीर सिंह पर फिल्म 'डॉन 3' को लेकर लगे 'असहयोग प्रतिबंध' (FWICE Ban) पर अशोक पंडित ने सफाई दी कि यह कोई स्थायी प्रतिबंध नहीं है, वहीं दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने इस कार्रवाई को 'अजीब' बताया। दूसरी ओर, वरुण धवन की आगामी फिल्म में शामिल आइकॉनिक गाने 'चुनरी चुनरी' के रीमेक पर ओरिजिनल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वरुण पर तंज कसा। इसी बीच, बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' पांच दिनों में 15 करोड़ की कमाई के साथ मजबूत पकड़ बनाए हुए है, तो वहीं स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग पूरी होने पर बॉबी देओल ने अपनी को-स्टार आलिया भट्ट के अभिनय और समर्पण की जमकर तारीफ की।
.................................................................................................................

रणवीर सिंह 'बैन' विवाद: FWICE ने दी सफाई, पूनम ढिल्लों ने बताया 'अजीब'
फिल्म 'डॉन 3' को अचानक छोड़ने के आरोप के बाद 
'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज' (FWICE) द्वारा 
रणवीर सिंह पर लगाए गए 'असहयोग निर्देश' पर घमासान जारी है
विवाद बढ़ता देख FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने सफाई दी है 
कि, "यह कोई परमानेंट बैन नहीं है, FWICE कोई कोर्ट नहीं है जो बैन लगाए।
.................................................................................................................

सेलेब्स का सपोर्ट: दिग्गज एक्ट्रेस और सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन की
अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने रणवीर पर की गई इस कार्रवाई को 'अजीब' बताया है
वहीं फिल्ममेकर संजय गुप्ता और मनोज बाजपेयी ने भी इस फैसले को गलत ठहराते
हुए कहा कि इससे रोजमर्रा के वर्कर्स की रोजी-रोटी प्रभावित होती है
इस बीच, रणवीर सिंह को मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया
.................................................................................................................

'चुनरी चुनरी' रीमेक पर भड़के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, वरुण धवन पर कसा तंज
वरुण धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में सलमान खान
 के आइकॉनिक गाने 'चुनरी चुनरी' का रीमेक वर्जन इस्तेमाल किया गया है
जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी है। अब इस पर गाने के 
ओरिजिनल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का गुस्सा फूटा है, उन्होंने सीधे शब्दों में 
कहा, "वरुण धवन इस गाने को रीमेक करके सलमान खान नहीं बन सकते।" 
उन्होंने वरुण पर हर बार पुराने हिट गानों के भरोसे रहने का भी तंज कसा
.................................................................................................................

खुशी कपूर और वेदांग रैना 2023 से ही रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे
लेकिन इस साल ऐसी चर्चाएं शुरू हो गईं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है
अब वेदांग रैना ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है 
कि उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से अपने ब्रेकअप का ऐलान कर दिया है
वेदांग रैना अपनी अपकमिंग फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर चर्चा में हैं
इम्तियाज अली की इस फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। 
वेदांग रैना ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बात करते हुए कहा- 'मैं किसी 
कपल से रिलेट नहीं कर सकता, क्योंकि मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं।' 
.................................................................................................................

'अल्फा' के सेट से बॉबी देओल ने की आलिया भट्ट की तारीफ
यशराज फिल्म्स की स्पाई-यूनिवर्स फिल्म 'ऑल्र्फा' की शूटिंग पूरी करने के 
बाद बॉबी देओल ने अपनी को-स्टार आलिया भट्ट की जमकर तारीफ की है
बॉबी ने एक इंटरव्यू में बताया कि आलिया के साथ काम करने का 
उनका अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने कहा कि आलिया जिस तरह
 अपने रोल के लिए तैयारी करती हैं, उसे देखना वाकई प्रेरणादायक है
.................................................................................................................

'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रमाकांत दायमा का निधन
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए आज एक बेहद दुखद खबर भी सामने आई
'चक दे इंडिया' और कई मशहूर टीवी सीरियल्स व फिल्मों में
 नजर आ चुके सीनियर एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया है।
फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं
.................................................................................................................
 

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 Final RCB vs GT: गुजरात और आरसीबी में कांटे की रही है टक्कर, IPL फाइनल से पहले जानें किसका पलड़ा भारी?

RCB vs GT Head to Head Record in IPL: आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 5 मुकाबलों में जीत आरसीबी को मिली है, जबकि 4 मैच गुजरात ने जीते हैं. यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है. पहले क्वालिफायर में आरसीबी, गुजरात पर हावी रही थी. ऐसे में गुजरात की नजरें इस हिसाब को चुकता करते हुए अपना दूसरा खिताब जीतने पर होंगी. Sat, 30 May 2026 23:32:24 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : ईरान-अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर! | Top News | Trump | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T21:30:31+00:00

US-Iran Ceasefire: ईरान समझौते पर जल्द फैसला संभव, लेकिन ट्रंप ने अभी नहीं दी मंजूरी | War | Aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T21:30:05+00:00

US-Iran Ceasefire: Donald Trump की ख़ुफ़िया मीटिंग, Iran के अलग सुर | Middle East Conflict | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T21:00:06+00:00

Weather Alert: कहां-कहां आने वाली है भयंकर आंधी-बारिश? | Top News | Breaking News | Heavy Rain | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T21:00:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers