Responsive Scrollable Menu

Export Income: अप्रैल में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 28.4 अरब डॉलर, एक्सपोर्ट में 10 साल की बड़ी छलांग

भारत का व्यापार घाटा अप्रैल महीने में बढ़कर 28.38 अरब डॉलर पहुंच गया। मार्च में यह आंकड़ा 20.67 अरब डॉलर था। आयात में तेज बढ़ोतरी के कारण व्यापार घाटा बढ़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि देश के निर्यात में शानदार उछाल देखने को मिला।

वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल 2026 में भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट 43.56 अरब डॉलर रहा जबकि मार्च में यह 38.92 अरब डॉलर था। दूसरी तरफ आयात बढ़कर 71.94 अरब डॉलर पहुंच गया, जो मार्च में 59.59 अरब डॉलर था।

भारत के एक्सपोर्ट में 13 फीसदी की बढ़ोतरी
सालाना आधार पर देखें तो अप्रैल में भारत के माल निर्यात में 13.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंत्रालय ने इसे पिछले 10 साल के सबसे बेहतर मासिक प्रदर्शन में से एक बताया है। वहीं मर्चेंडाइज इंपोर्ट में भी 10.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सर्विस सेक्टर में भी एक्सपोर्ट बढ़ा
सेवा क्षेत्र ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अप्रैल में सर्विस एक्सपोर्ट बढ़कर 37.24 अरब डॉलर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने 32.85 अरब डॉलर था। वहीं सर्विस इंपोर्ट 16.66 अरब डॉलर रहा।

अगर कुल व्यापार यानी सामान और सेवाओं को मिलाकर देखें तो अप्रैल में कुल निर्यात 80.80 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 13.59 प्रतिशत ज्यादा है। कुल आयात 88.61 अरब डॉलर रहा। हालांकि कुल व्यापार घाटा घटकर 7.81 अरब डॉलर पर आ गया, जो पिछले साल 11.16 अरब डॉलर था।

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, पेट्रोलियम और पोल्ट्री सेक्टर एक्सपोर्ट ग्रोथ के बड़े कारण रहे। पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 34.66 प्रतिशत बढ़कर 9.59 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात 40.31 प्रतिशत बढ़कर 5.18 अरब डॉलर रहा। इंजीनियरिंग गुड्स एक्सपोर्ट भी 8.76 प्रतिशत बढ़कर 10.35 अरब डॉलर पहुंच गया।

डेयरी उत्पादों के निर्यात में 48 फीसदी का इजाफा
मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पादों के निर्यात में 48 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी हुई, जबकि दवा और फार्मा एक्सपोर्ट 7.12 प्रतिशत बढ़कर 2.66 अरब डॉलर रहा। हालांकि पश्चिम एशिया के साथ व्यापार में गिरावट देखने को मिली। अप्रैल में इस क्षेत्र को निर्यात 28 प्रतिशत घटा जबकि वहां से आयात में 30 प्रतिशत की कमी आई।

सोना और चांदी पर बढ़ी आयात ड्यूटी का असर भी दिखने लगा है। अप्रैल में गोल्ड इंपोर्ट 5.63 अरब डॉलर रहा, जो पिछले महीने के मुकाबले 84 प्रतिशत ज्यादा है। सरकार का मानना है कि ऊंची ड्यूटी से सोने की खपत आधारित मांग में कमी आ सकती है। वहीं चीन, रूस, ओमान, पेरू और सऊदी अरब से आयात में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। दूसरी तरफ कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में 10 प्रतिशत की गिरावट आई।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

Petrol-Diesel Price: देशभर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां मिलता है? जानिए आज के लेटेस्ट रेट

देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कई शहरों में पेट्रोल करीब ₹3 प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। ऐसे में आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां मिलता है? अगर आप भी अपने शहर के फ्यूल रेट जानना चाहते हैं, तो यहां देखें देश के सबसे सस्ते और महंगे राज्यों के साथ प्रमुख शहरों की लेटेस्ट कीमतें।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल कहां मिलता है?
फिलहाल भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मिल रहा है। यहां कम VAT और टैक्स के कारण बाकी राज्यों के मुकाबले कीमतें काफी कम हैं।

सबसे सस्ते पेट्रोल-डीजल वाले राज्य/UT

रैंक        राज्य/UT   पेट्रोल (₹/L)    डीजल (₹/L)
1           अंडमान-निकोबार  85-88 78-82
2       अरुणाचल प्रदेश   ~92.57   ~80.50
3       दादरा-नगर हवेली   ~92.57    ~81+
4    दमन-दीव     ~93      ~82+
5   हिमाचल प्रदेश   ~94-95        ~82-84

आज के पेट्रोल-डीजल रेट (15 मई 2026)

शहर       पेट्रोल (₹/L)     डीजल (₹/L)
दिल्ली    97.77      90.67
मुंबई     106.68     93.14
कोलकाता     108.74    95.13
बेंगलुरु    106.21    94.10
भोपाल  109.71        ~95+
इंदौर   ~109-110     ~94-95
 
जयपुर      107.97-108.19   93.43
लखनऊ    97.55     ~90+
रायपुर      103.56   ~95+
पटना     108.55    94.63

क्यों अलग-अलग होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी, राज्य सरकारों के VAT, ट्रांसपोर्ट कॉस्ट और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। यही वजह है कि हर राज्य और शहर में ईंधन के दाम अलग-अलग होते हैं।

आम लोगों पर क्या असर?
पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट, सब्जियों, दूध और रोजमर्रा के सामान की कीमतों पर असर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

जरूरी सलाह
तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं। यात्रा या लंबी ड्राइव से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें।

Continue reading on the app

  Sports

IPL Final GT vs RCB: गुजरात के वो 5 धुरंधर खिलाड़ी, जिनसे आरसीबी की टीम को रहना होगा सावधान, एक तो पिच पर चट्टान बन जाता है

IPL 2026 Final GT vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला जाएगा. नॉकआउट स्टेज में ये दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से टकराएगी. इससे पहले क्वालिफायर-1 में आरसीबी ने गुजरात को हराया था. ऐसे में आइए जानते हैं फाइनल में गुजरात के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो आरसीबी के लिए मुश्किल बन सकते हैं. Sun, 31 May 2026 06:16:55 +0530

  Videos
See all

TMC MPs News : बंगाल में बिखर रहा TMC के साथ हो गया खेला! | West Bengal BJP | Mamata Banerjee | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T00:30:14+00:00

Bangladeshi infiltrators | Suvendu Adhikari:अब बांग्लादेश बॉर्डर पर भी स्मार्ट फेंसिंग? | #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T00:31:23+00:00

US Iran War : हॉर्मुज़ में 30 अड्डे ऐक्टिव, घिर गए 40 युद्धपोत? | Trump | Mojtaba Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T00:30:05+00:00

Weather News Update : झमाझम बारिश या भीषण गर्मी कैसा रहेगा मौसम का हाल ? Top News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-31T00:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers