Responsive Scrollable Menu

Elvish Yadav Movie: बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे यूट्यूबर एल्विश यादव, 'मालामाल वीकली 2' में मिला बड़ा मौका

Elvish Yadav Bollywood Debut: यूट्यूबर और रियलिटी शो स्टार एल्विश यादव अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बॉलीवुड डेब्यू की पुष्टि कर दी है। वह फिल्म 'मालामाल वीकली 2' में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी दिखाई दे सकते हैं।

एल्विश ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नए सफर की जानकारी दी और अपने फैंस को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके चाहने वालों के प्यार और समर्थन का सबसे बड़ा योगदान है।

एल्विश ने फैंस के नाम लिखा भावुक नोट
एल्विश यादव ने X पर अपनी नई फिल्म को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "नई फिल्म। नया सफर। मैं बाहर से आया हूं, बॉलीवुड में मेरा कोई नहीं था। मैं आप लोगों के बीच से ही आगे बढ़ा हूं और आपके प्यार ने ही मुझे बड़े पर्दे तक पहुंचाया है। आज मैं जो कुछ भी हूं, आपके प्यार की वजह से हूं। और इसी प्यार की वजह से मैं "मालामाल" हूं। बस अपना प्यार ऐसे ही बनाए रखें।"

'मालामाल वीकली 2' में दिखेगी नई स्टारकास्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'मालामाल वीकली 2' में एल्विश यादव की एंट्री बतौर नए कलाकार हुई है। फिल्म की कहानी पहली फिल्म से अलग होगी, हालांकि इसकी थीम में कॉमिक और मनोरंजक अंदाज बरकरार रखा जाएगा।

फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव की वापसी की बात कही जा रही है। वहीं, फीमेल लीड रोल के लिए परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर के नाम चर्चा में हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार रितेश देशमुख फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और उनकी तरफ से अंतिम तौर पर फिल्म साइन किए जाने की पुष्टि बाकी है।

कौन संभालेगा फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी?
'मालामाल वीकली 2' के निर्देशन की कमान अमित जोशी संभाल सकते हैं। अमित जोशी इससे पहले शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का सह-निर्देशन कर चुके हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेकर्स की योजना नवंबर 2026 के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू करने की है।

Continue reading on the app

Disproportionate Assets Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में SC पहुंचे राहुल गांधी, इलाहाबाद HC के आदेश को दी चुनौती

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा दिए गए निर्देशों के खिलाफ राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को उनके खिलाफ मिली शिकायतों का सत्यापन करने और प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

सुप्रीम कोर्ट की कॉज लिस्ट के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्या कांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ 17 अगस्त को इस मामले की सुनवाई कर सकती है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 17 अगस्त को सुनवाई संभव
राहुल गांधी ने अपनी याचिका में इलाहाबाद हाईकोर्ट के 20 जुलाई के आदेश को चुनौती दी है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो के जवाब पर असंतोष व्यक्त किया था और सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से नया हलफ़नामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।

शीर्ष अदालत की कॉज लिस्ट के अनुसार, सीजेआई सूर्या कांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ 17 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

सीबीआई के पुराने हलफनामे पर हाईकोर्ट ने जताई थी सख्त नाराजगी
दरअसल, इससे पहले सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया था कि सीबीआई द्वारा दाखिल किया गया जवाब कोर्ट के पिछले निर्देशों के अनुरूप नहीं था। अदालत ने टिप्पणी की थी कि सीबीआई के हलफनामे से यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि शिकायत पर अब तक क्या प्रगति हुई है।

इसके बाद कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीबीआई के भ्रष्टाचार निरोधक मुख्यालय के संयुक्त निदेशक या जोन प्रमुख को खुद नया हलफनामा दायर करने का आदेश दिया था।

कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता की याचिका पर शुरू हुआ था कानूनी विवाद
यह पूरा मामला कर्नाटक के निवासी और बीजेपी कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर की गई एक आपराधिक रिट याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के पास उनकी घोषित आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति मौजूद है। इस याचिका पर इन-कैमरा सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई और ईडी को कानून के मुताबिक जांच आगे बढ़ाने और साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई करने की छूट दी थी।

राहुल गांधी और कांग्रेस पक्ष की दलील, राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया
सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में राहुल गांधी के वकीलों ने तर्क दिया है कि हाईकोर्ट में दायर की गई जनहित याचिका याचिका कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है और यह पूरी तरह से राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है।

कांग्रेस लीगल सेल का कहना है कि चुनाव आयोग और अन्य वैधानिक अथॉरिटीज के समक्ष पहले ही आय और संपत्तियों का पूरा ब्योरा पेश किया जा चुका है, ऐसे में केंद्रीय एजेंसियों से जांच कराने का हाईकोर्ट का निर्देश अनुचित है।

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table में कहां पहुंच गया बांग्लादेश? ऑस्ट्रेलिया को हराने का मिला ये बंपर फायदा

ICC WTC Points Table update: ऑस्ट्रेलिया को हार से नुकसान हुआ तो बांग्लादेश को एक बड़ा फायदा मिला है. उसने पॉइंट्स टेबल में अपनी पकड़ को अब पहले से ज्यादा मजबूत कर लिया है. Sun, 16 Aug 2026 11:44:18 +0530

  Videos
See all

सुनीता के बयान से गोविंदा हुए आगबबूला #bollywood #entertainment #ytshorts #sunitaahuja #govinda #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:13:50+00:00

PM Modi Red Fort Speech: स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले PM मोदी? #pmmodi #independenceday #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T07:13:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers