'शासक हत्यारे बन गए, शर्म आनी चाहिए भाजपा', अभिषेक पर हमले के बाद भावुक ममता बनर्जी का मैसेज
Abhishek Banerjee Attacked: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भीड़ द्वारा हमला करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे भीड़ ने उन्हें चारो तरफ से घेर लिया है, उनके साथ भारी धक्का-मुक्की की जा रही है और उन पर अंडे भी फेंके गए हैं. सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों के बीच उन्हें वहां से सुरक्षित निकालने की भारी जद्दोजहद देखी जा सकती है. अपने भतीजे और पार्टी के शीर्ष नेता पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद भावुक और गुस्से में आ गईं. उन्होंने इस घटना के लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को जिम्मेदार ठहराते हुए एक कड़ा मैसेज जारी किया है. ममता ने हमला बोलते हुए कहा, 'शासक अब हत्यारे बन गए हैं, भाजपा को शर्म आनी चाहिए.' इस हमले के बाद से राज्य का सियासी पारा पूरी तरह से गरमा गया है.
चेहरे पर पहले क्या लगाएं, सेरामाइड, नियासिनामाइड या हायलूरोनिक एसिड? ग्लास स्किन के लिए जरूर करें ये काम
आजकल स्किन केयर में सेरामाइड, नियासिनामाइड और हायलूरोनिक एसिड का खूब इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन कई लोग यह नहीं जानते कि इन्हें कैसे लगाना चाहिए और क्या तीनों को एक साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. सही तरीके से उपयोग करने पर ये त्वचा को नमी देने, दाग-धब्बों को कम करने और स्किन बैरियर को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.






















