Responsive Scrollable Menu

'धर्मेंद्र का हाथ फावड़े जैसा था....', आमिर खान ने 'ही-मैन' को लेकर कही ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो

Aamir Khan on Dharmendra: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन में अपने करियर और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए. इस दौरान उन्होंने हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के साथ अपनी पहली मुलाकात को भी याद किया. आमिर ने बताया कि धर्मेंद्र से उनकी पहली मुलाकात उस समय हुई थी जब वो एक्टर बनने से पहले फिल्ममेकर नासिर हुसैन के ऑफिस में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया करते थे.

धर्मेंद्र के नेचर और उनकी दमदार पर्सनैलिटी का जिक्र करते हुए आमिर ने एक बेहद मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि पहली बार जब उन्होंने धर्मेंद्र से हाथ मिलाया तो उनके हाथ का आकार और खुरदुरापन देखकर वो कुछ पल के लिए हैरान रह गए थे. आमिर ने मजाकिया अंदाज में धर्मेंद्र के हाथ की तुलना ‘फावड़े’ से कर दी. ये किस्सा उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के दौरान सुनाया. बातचीत के दौरान आमिर ने बताया कि कैसे धर्मेंद्र के साथ पहली मुलाकात उनके जेहन में आज भी बिल्कुल ताजा है.

नासिर हुसैन के ऑफिस में काम करते थे आमिर

एक्टर बनने से पहले आमिर खान फिल्ममेकर नासिर हुसैन के साथ काम कर चुके हैं. नासिर हुसैन आमिर के परिवार के भी बेहद करीब थे. आमिर ने अपने शुरुआती दिनों में उनके ऑफिस में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था. आमिर के मुताबिक, नासिर हुसैन का ऑफिस मुंबई के मशहूर मेहबूब स्टूडियो के ठीक सामने था. उस समय धर्मेंद्र भी नासिर हुसैन के करीबी लोगों में शामिल थे. दोनों ने फिल्म ‘यादों की बारात’ में साथ काम किया था और उनके बीच अच्छे संबंध थे. चूंकि नासिर हुसैन का ऑफिस मेहबूब स्टूडियो के सामने था, इसलिए फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनसे मिलने अक्सर वहां आया करते थे. इसी वजह से आमिर को उस दौर में कई बड़े सितारों को करीब से देखने और उनसे मिलने का मौका मिला.

अचानक ऑफिस पहुंच गए थे धर्मेंद्र

आमिर ने बताया कि एक दिन धर्मेंद्र अचानक नासिर हुसैन के ऑफिस पहुंच गए. उस समय आमिर वहां बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर रहे थे. आमिर के मुताबिक, जैसे ही धर्मेंद्र ऑफिस में आए वो तुरंत सम्मान में खड़े हो गए. इसके बाद नासिर हुसैन ने आमिर का परिचय धर्मेंद्र से कराया. नासिर हुसैन ने कथित तौर पर धर्मेंद्र से कहा कि ये उनका भतीजा आमिर है. इसके बाद आमिर ने धर्मेंद्र से हाथ मिलाया. यही वो पल था जिसे आमिर आज भी याद करते हैं.

‘धरम जी का हाथ फावड़े जैसा था’

आमिर खान ने इस मुलाकात को याद करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि धर्मेंद्र का हाथ इतना बड़ा और मजबूत था कि उन्हें पहली बार हाथ मिलाते हुए थोड़ी घबराहट महसूस हुई. आमिर ने बताया कि धर्मेंद्र का हाथ उन्हें ‘फावड़े’ जैसा लगा. उन्होंने ये भी कहा कि हाथ काफी खुरदरा था और उसका आकार देखकर वो कुछ पल के लिए डर गए थे. आमिर ने मजाक करते हुए कहा कि उनके मन में तुरंत ख्याल आया कि आखिर किसी इंसान का हाथ इतना बड़ा कैसे हो सकता है. ये किस्सा सुनाते हुए आमिर ने धर्मेंद्र की शारीरिक ताकत और उनकी दमदार पर्सनैलिटी की ओर भी इशारा किया. धर्मेंद्र को उनके मजबूत शरीर और एक्शन हीरो वाली छवि के कारण बॉलीवुड में ‘ही-मैन’ कहा जाता रहा है.

हाथ मिलाते ही सनी और बॉबी का आया ख्याल

आमिर ने इस किस्से में धर्मेंद्र के बेटों सनी देओल और बॉबी देओल का भी जिक्र किया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि धर्मेंद्र का हाथ देखकर उनके मन में तुरंत सनी और बॉबी का ख्याल आया. दरअसल, सनी देओल भी अपनी दमदार आवाज, मजबूत कद-काठी और एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. वहीं बॉबी देओल ने भी अपने करियर के अलग-अलग दौर में एक्शन और इंटेंस भूमिकाओं से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है. आमिर की बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े. 

ये भी पढ़ें: मेघना गुलजार की फिल्मों में दिखा एक्टर्स का अनदेखा अंदाज, ‘राजी’ से ‘सैम बहादुर’ तक इन परफॉर्मेंस ने जीता दिल

Continue reading on the app

Kolkata News: NRS हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिला नर्स का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाली लाश

 

Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल कुछ समय पहले आरजीकर कॉलेज में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद अब NRS हॉस्पिटल से दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां के टॉयलेट में एक नर्स का शव बरामद हुआ है. जी हां पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली उन्होंने दरवाजा तोड़कर टॉयलेट खोला तो हर कोई सन्न रह गया. जानकारी के मुताबिक टॉयले में एक नर्स का डेडबॉडी बरामद की गई. नर्स का नाम रूपाली बर्मन बताया जा रहा है. 

क्या है मामला?

नर्स के साथियों यानी सहकर्मियों की मानें तो नर्स रात की ड्यूटी कर रही थी. इसके लिए वह हॉस्पिटल पहुंची लेकिन कुछ देर बाद ही वह टॉयलेट का कहकर गई तो काफी देर तक वापस ही नहीं आई. जब जरूरत से काफी ज्यादा वक्त हो गया तो सहकर्मियों को शंका हुई. हालांकि उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि टॉयलेट में रूपाली का शव पड़ा मिलेगा. 

इसके बाद सहकर्मियों ने टॉयलेट में जाकर उसे आवाज देकर बुलाने की कोशिश की, लेकिन दूसरी ओर से कोई जवाब न मिलने पर साथियों ने इसको लेकर पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ने का फैसला लिया. इसके बाद तुरंत दरवाजा तोड़ा गया है तो हर कोई हक्का-बक्का रह गया. अंदर रूपाली का शव पड़ा था. 

यह भी पढ़ें - Explainer: नींद से उठकर फ्लाइट उड़ाने नहीं चले जाते पायलट्स, जानें उनकी चेकिंग और सिक्योरिटी के नियम

9 से 10 के बीच गई थी टॉयलेट

अस्पताल स्टाफ की मानें तो रूपाली अपनी नाइट ड्यूटी के लिए रात 8 बजे अस्पताल पहुंची थी. इसके एक घंटे बाद यानी 9 से 10 से बीच रूपाली टॉयलेट का कहकर चली गई थी. लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी जिसके बाद सहकर्मियों ने पुलिस को बुलाने का फैसला किया. 

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

वहीं पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम जांच के लिए भेज दिया है. लेकिन इस घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के बीच चर्चा और बेचैनी का माहौल बन गया. अधिकारियों की मानें तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही रूपाली की मौत की असली वजह सामने आएगी. फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता कि नर्स की मौत कैसे हुई है. 

जांच में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी तरफ पुलिस रूपाली की मौत की जांच में भी जुट गई . फॉरेंसिक की टीम इस मामले में सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है कि ये आत्महत्या या फिर हत्या. पुलिस हॉस्पिटल के परिसर में मौजूद लोगों के बयान और पूछताछ कर रही है. हो सकता है इससे रूपाली मौत से जुड़ा कोई अहम सुराग मिल जाए. फिलहाल एंटाली थाना पुलिस मामले की सघन जांच में जुट गई है. 

यह भी पढ़ें - 

 

Continue reading on the app

  Sports

कभी था दुनिया का नंबर-1 गेंदबाज, अब DJ बनकर कमा रहा पैसे, कैसे बर्बाद हुआ करियर?

Lonwabo Tsotsobe: साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज लोनवाबो सोतसोबे अब डीजे (DJ) बनकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं. एक समय वो दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज थे. लेकिन एक गलती ने उनके करियर को खत्म कर दिया. Fri, 14 Aug 2026 13:19:46 +0530

  Videos
See all

CM Yogi: 'हम बंटे थे, इसलिए कटे थे', अयोध्या से क्या बोले CM योगी? | Ayodhya | Ram Mandir | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-14T09:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers