Responsive Scrollable Menu

मोबाइल में फिर से आया सरकार का अलर्ट, खराब मौसम की दी चेतावनी

शनिवार शाम करीब 5.15 बजे नोएडा सहित कई जिलों में हजारों लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक एक इमरजेंसी अलर्ट का मैसेज आया है. तेज आवाज में आलार्म और वाइब्रेशन के साथ आए इस अलर्ट को देखर लोग घबरा गए. बहुत सारे लोगों ने इसे तकनीकी गड़बड़ी या फिर साइबर हमला समझ लिया. वहीं कुछ लोग इसे नेशनल इमरजेंसी भी बता रहे हैं. हालांकि, ये ऐसा कुछ भी नहीं है. मौसम विभाग ने खराब मौसम, तेज आंधी और बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया है. 

लोगों को हिंदी में आया ये मैसेज

कुछ लोगों के फोन में हिंदी में मैसेज आया है तो कुछ लोगों के फोन में इंग्लिश में. हिंदी में आए अलर्ट में का टाइटल इंग्लिश Presidential Alert लिखा हुआ था. इसके बाद हिंदी में लिखा था कि ‘अगले 3 घंटे के दौरान, आपके जनपद के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान (हवा की गति 60-80 किमी प्रति घंटा, जो बढ़कर 90 किमी प्रति घंटा) और माध्यम से तेज बारिश व ओलावृष्टि होने की संभावना है. OK’

इंग्लिश में आया ये अलर्ट

इसके अलावा, मौसम विभाग द्वारा इंग्लिश में आए मैसेज का टाइटल Extreme Severe Alerts. ‘Severe Thunderstorm (wind speed 60-80 KMph, Gusting to 90 Kmph) with Lightning and Moderate to Intense Spell of Rain and Hail is very likely to occur at a few places over Aligarh, Baghpat, Bulandshahr, Gautambuddha Nagar, Ghaziabad, Hapur, Mathura, Meerut in next 3 hours.’

हिंदी में इसका मतलब है- 

अगले 3 घंटों के दौरान अलीगढ़, बागपत, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मथुरा और मेरठ के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज आंधी-तूफान (हवा की गति 60-80 किमी/घंटा, जो बढ़कर 90 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है) और मध्यम से तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है.

 

 

Continue reading on the app

Import Duty On Cotton : सरकार ने कपास के आयात पर 30 अक्टूबर तक सीमा शुल्क से दी पूरी छूट, जानिए इसका असर

Import Duty On Cotton : कपड़ा उद्योग को सरकार का बड़ा तोहफा! कपास के आयात पर कस्टम ड्यूटी (सीमा शुल्क) से मिली 5 महीने की पूरी छूट। जानिए कब से लागू होगा नया नियम.

The post Import Duty On Cotton : सरकार ने कपास के आयात पर 30 अक्टूबर तक सीमा शुल्क से दी पूरी छूट, जानिए इसका असर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Rajat Patidar: टीम इंडिया में 2 साल से नहीं मिला मौका, फिर रजत पाटीदार का ध्यान सेलेक्शन पर क्यों नहीं?

रजत पाटीदार ने 2023 में ODI और फिर 2024 में टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू किया था लेकिन ये कुछ खास नहीं रहा था. इसके चलते ही वो बाहर हो गए थे. मगर IPL में लगातार दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टी20 में एक मौका दिए जाने की मांग हो रही है. Sat, 30 May 2026 20:04:10 +0530

  Videos
See all

राबड़ी देवी ने सरकार को दिया दो टूक जवाब #rabridevi #samratchoudhary #biharpolitics #patna #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T14:45:13+00:00

'पत्नी को टीचर बनाने के लिए दी मजदूरी' #BPSCTeacher #viral #HusbandWifeDispute #biharnews #hajipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T14:45:25+00:00

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी का एयरपोर्ट लुक हुआ वायरल #triptidimri #shorts #entertainment #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T14:45:20+00:00

अनियंत्रित ऑटो दुकान में घुसा, लाखों का नुकसान #cctv #viralvideo #churu #rajasthan #accident #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T14:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers