Arun Govil Ramayana: ‘रामायणम्’ में राजा दशरथ के रोल का ऑफर ठुकराना चाहते थे अरुण गोविल, डायरेक्टर की जिद पर भरी हामी
Mop Vastu Shastra: क्या घर में लगाते हैं पुराने या फटे हुए कपड़े से पोछा? कलह को दे रहे हैं न्योता
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट एशियाई खेलों के ट्रायल्स में हार के बाद गुस्सा हो गईं. विनेश ने पूरे सिस्टम पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह और उनकी टीम एक तरफ थी और सिस्टम के लोग एक ओर थे. उन्होंने ट्रायल्स में हार के बाद वादा किया कि वह फिर मैट पर लौटेंगी. विनेश फोगट ने कहा, पूरा सिस्टम एक ओर था और मैं व मेरी टीम एक तरफ बैठे थे... सभी लोग मिले हुए हैं और एकतरफा लड़ाई है... मुझे हार या जीत से कोई समस्या नहीं है. पहली बार मैं नहीं हार रही हूं और हम हार कर ही सीखते हैं लेकिन जब पूरा सिस्टम आपके खिलाफ खड़ा हो और फिर भी आप लड़ने की हिम्मत रखते हैं तो मैं खुद को विजेता के रूप में देखती हूं... मैं चाहती हूं कि जो मेरे लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने बहुत ही बड़ा फैसला लिया है, आने वाले अन्य पहलवानों के लिए ये नया रास्ता खुल गया है... आने वाले समय में उन्हें नया नियम बनाना पड़ेगा कि जो महिला पहलवान मां बनने के बाद वापसी करना चाहती हैं उन्हें उचित अवसर मिलना चाहिए... Sat, 30 May 2026 20:06:41 +0530