Responsive Scrollable Menu

क्यों कहलाती है Adhik Purnima 'सर्व सिद्धिदायिनी'? जानें Lord Vishnu से इसका Special Connection

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। अधिक मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को 'अधिक पूर्णिमा'  कहा जाता है। अधिक मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है क्योंकि अधिकमास 3 वर्ष में आता है, इस बार ज्येष्ठ का महीना अधिकमास है। अधिक मास की शुरुआत 17 मई को हुई और इसका समापन 15 जून को होगा। इस बार अधिक पूर्णिमा कल यानी 31 मई 2026, रविवार को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में माना जाता है कि यह पूर्णिमा आम पूर्णिमा से कई गुना ज्यादा शक्तिशाली और फलदायी मानी जाती है। 

क्या है अधिक पूर्णिमा?

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, सौर वर्ष और चंद्र वर्ष के बीच 11 दिनों का अंतर होता है। इसी संतुलन बनाए रखने के लिए हर तीसरे साल ( लगभग ढाई से तीन वर्ष के अंचराल पर) एक अतिरिक्त महीना होता है। इसको अधिक मास, मलमास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। इस महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को अधिक पूर्णिमा कहा जाता है।

भगवान विष्णु से है सीधा संबंध

धार्मिक ग्रंथों में भगवान विष्णु को पुरुषोत्तम नाम से भी संबोधित किया गया है, जिसका अर्थ है कि सभी पुरुषों में श्रेष्ठ। मान्यता है कि अधिमास या पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इसे विशेष रूप से पुरुषोत्तम मास कहा जाता है। जब पूर्णिमा तिथि इस पवित्र माह में आती है, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा-अर्चना से भक्तों को श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। इसी वजह से पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा को अत्यंत पुण्यदायी और विशेष फलदायी माना जाता है।

क्यों कहलाती है 'सर्व सिद्धिदायिनी पूर्णिमा'?

धार्मिक ग्रंथों जैसे कि स्कन्दपुराण, पद्मपुराण, नारदपुराण और भविष्यपुराण में अधिक मास की पूर्णिमा को 'सर्व सिद्धिदायिनी पूर्णिमा' के रूप में दर्शाया गया है। आम पूर्णिमा पर जहां चंद्र देव और लक्ष्मी जी की पूजा होती है, वहीं अधिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। यह पूर्णिमा आपके जीवन के सभी कष्टों को दूर करके सिद्धियों के द्वार खोलती है।

मिलते हैं ये लाभ
 - धार्मिक पुराणों के अनुसार, इस दिन दान, जप, व्रत और कथा श्रवण करने से 100 यज्ञों के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।

 - भगवान विष्णु की विशेष आराधना करने से जाने-अनजाने में हुए सभी पापों का शमन किया जा सकता है और व्यक्ति को मोक्ष की तरफ बढ़ता है।

 - धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन किए गए सभी कार्यों का फल कभी नष्ट नहीं होता, इसलिए अधिक पूर्णिमा को अक्षय पुण्य करने की तिथि कही जाती है। 

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam 31 May: इन 19+ राज्यों में भारी आंधी तूफान और हैवी बारिश का अलर्ट, IMD ने बताया कहां कहां आयेगा बवंडर

Weather Report 31 May: इसी वजह से 31 मई को देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान, ओले और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को फिलहाल गहरे समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है। अपने इलाके में आंधी या बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित जगहों (पक्के मकानों) के अंदर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें

Continue reading on the app

  Sports

विवाद, ड्रामा और मैट पर कड़ा संघर्ष... एशियाई खेल ट्रायल्स में हार के बाद छलका विनेश फोगाट का दर्द, बोलीं- मैं वापस आऊंगी

vinesh phogat angrilly: 'मैं असफल नहीं हुई, पूरी व्यवस्था से लड़ रही थी,' एशियाई खेल चयन ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत से 4-6 से हारने के बाद विनेश फोगाट का दर्द छलक उठा. पेरिस ओलंपिक के बाद वापसी की उम्मीद लेकर उतरीं विनेश को वजन-माप से लेकर मैट तक भारी ड्रामे और भेदभाव का सामना करना पड़ा. निशु कुमारी को कड़े मुकाबले में हराने के बाद सेमीफाइनल में उनकी ऊर्जा जवाब दे गई. हालांकि, इस हार के बावजूद विनेश ने दो साल और खेलने का संकल्प जताते हुए कहा 'मैं वापस आऊंगी.' Sat, 30 May 2026 19:55:44 +0530

  Videos
See all

राबड़ी देवी ने सरकार को दिया दो टूक जवाब #rabridevi #samratchoudhary #biharpolitics #patna #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T14:45:13+00:00

तेज प्रताप यादव का अलग अंदाज #tejpratapyadav #bansuri #vrindavan #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T14:45:05+00:00

'पत्नी को टीचर बनाने के लिए दी मजदूरी' #BPSCTeacher #viral #HusbandWifeDispute #biharnews #hajipur #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T14:45:25+00:00

Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी का एयरपोर्ट लुक हुआ वायरल #triptidimri #shorts #entertainment #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T14:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers