Responsive Scrollable Menu

हिमाचल में दो दिन बारिश की चेतावनी:बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट; किन्नौर में आसमानी बिजली गिरने से 200 भेड़-बकरियों की मौत

हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम खराब रहने और तेज बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज चंबा, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर के रूपी वैली के श्री कंडे में बीती रात करीब 11 बजे आसमानी बिजली गिरने से 200 से ज्यादा भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इससे भेड़ पालक गुमान सिंह को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। IMD के मुताबिक, कल वेस्टर्न डिस्टरबेंस के ज्यादा सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसे देखते हुए बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हमीरपुर, चंबा, मंडी, शिमला और सोलन में भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। IMD ने ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। लोगों को नदी-नालों के पास जाने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर भी बारिश के आसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दिन बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति में यलो अलर्ट रहेगा। 16 अगस्त को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। धूप खिलने से छह डिग्री चढ़ा औसत तापमान बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से औसत तापमान में करीब 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंडी में सबसे ज्यादा 10.2 डिग्री का उछाल आया और तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुंदरनगर में तापमान 9.2 डिग्री बढ़कर 35.1 डिग्री, कांगड़ा में 8.5 डिग्री बढ़कर 33.4 डिग्री, सोलन में 8 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री और शिमला में 7.5 डिग्री बढ़कर 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून में सामान्य से सात फीसदी कम बारिश हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 7 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। बिलासपुर में 6 फीसदी, हमीरपुर में 47 फीसदी, कांगड़ा में 15 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 51 फीसदी, मंडी में 23 फीसदी, सोलन में 8 फीसदी और ऊना में 2 फीसदी कम बारिश हुई है। वहीं, चंबा में सामान्य से 6 फीसदी, किन्नौर में 23 फीसदी, कुल्लू में 32 फीसदी, शिमला में 26 फीसदी और सिरमौर में 11 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

Continue reading on the app

Sukhbir Singh Badal Attacked: पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, नांदेड़ गुरुद्वारे के पास निहंग ने किया अटैक

Sukhbir Singh Badal Attacked: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार (13 अगस्त) को महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में तख्त श्री हजूर साहिब के पास माता साहिब गुरुद्वारे के नजदीक हमला हुआ। इसे जानलेवा हमला बताया जा रहा है। बादल पर एक निहंग ने हमला किया

Continue reading on the app

  Sports

स्विंग, पैनिक और कोलैप्स... बांग्लादेश के सामने ऐसे बेकनाब हुई ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी, दुनिया ने देखी कमजोर कड़ी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ ड्राविन में 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया की धरती पर उसके खिलाफ ये पहली जीत है. इस पूरे मैच में बांग्लादेश ने कमाल का दिखाया, जिसके आगे पूरी कंगारू टीम तहस-नहस हो गई. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही उन कमजोर कड़ी कड़े के बारे में जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को घुटने टेकने पड़े. Sun, 16 Aug 2026 12:52:38 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram: सोनिया गांधी ने वंदे मातरम् बीच में रोका, अमित शाह ने निशाने पर लिया | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T08:05:06+00:00

Bhojpuri Bulletin: रवि किशन ने हिला दिया मीम्स का सिस्टम, परेशान हुईं पत्नी |Ravi Kishan | Interview #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T08:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers