अमेरिका के इंडियाना में भारी बारिश और भीषण बाढ़ से तबाही, 4 साल के बच्चे समेत 6 लोगों की मौत
अमेरिकी राज्य इंडियाना में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने बड़े स्तर पर तबाही मचा दी है. अधिकारियों के अनुसार, राज्य में चार साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इसे पिछले तीन दशकों में राज्य की सबसे गंभीर बाढ़ की घटनाओं में से एक बताया जा रहा है. इंडियाना स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर ने कहा कि मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष भी शामिल हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डेलावेयर काउंटी में दो और जेनिंग्स, लेक, पोर्टर और लापोर्ट काउंटी में एक-एक मौत की खबर है.
बाढ़ से छह लोगों की मौत
एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने शुरू में पांच मौतों की खबर दी थी, जिसके बाद राज्य के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने शनिवार को बाद में छठी मौत की पुष्टि की. अधिकारियों ने कहा कि तूफान 11 अगस्त को इंडियाना से टकराना शुरू हुआ था. लगातार हुई मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया और कई सड़कें तथा रिहायशी इलाके पानी में डूब गए. आपातकालीन सेवाओं को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चलाना पड़ा. बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. इंडियाना के गवर्नर माइक ब्राउन ने शुक्रवार को प्रेसिडेंट इमरजेंसी की घोषणा की. शनिवार को, उन्होंने एक बयान जारी कर बताया कि संघीय सरकार ने मदद का वादा किया है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: वाराणसी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, 24 घंटे में 9 फीट आया उछाल
कुछ इलाकों दर्ज की गई 11 इंच बारिश
रिपब्लिकन ब्राउन ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैंने आज राष्ट्रपति ट्रंप से इंडियाना में आए भयंकर तूफान और बाढ़ के बारे में बात की, और उन्होंने कहा कि वह प्रेसिडेंशियल इमरजेंसी घोषणा के हमारे अनुरोध को मंजूर करते हैं. मैं राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मदद का वादा किया जिसकी हमें जरूरत है.” अधिकारियों के मुताबिक, कुछ इलाकों में दो दिनों के दौरान 11 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई. इससे व्हाइट रिवर समेत कई नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया. डेलावेयर काउंटी में ही सैकड़ों लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. इंडियानापोलिस में व्हाइट नदी उन पानी के रास्तों में से एक थी जो पिछले खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी, जिससे खतरनाक बाढ़ आ गई.
ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने शुरू की अनोखी योजना, पूर्वजों की याद में गांव होंगे विकास कार्य; लगेगी सम्मान पट्टिका
इंडियानापोलिस के मेयर जो हॉगसेट ने कहा कि यह इलाका 30 साल में सबसे बुरी बाढ़ का सामना कर रहा है. नेशनल वेदर सर्विस ने बताया है कि कुछ इलाकों में दो दिनों में 280 मिमी (11 इंच) से ज्यादा बारिश हुई. बाढ़ के कारण बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. हजारों घरों और प्रतिष्ठानों में बिजली गुल हो गई, जबकि कई जगहों पर सड़क संपर्क टूट गया. प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और बाढ़ के पानी में वाहन नहीं चलाने की अपील की है. बचाव दल नावों और अन्य उपकरणों की मदद से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों को निकासी संबंधी निर्देशों का पालन करने और आपातकालीन चेतावनियों पर नजर रखने को कहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में कुछ क्षेत्रों में और बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में अधिकारियों ने नदियों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है.
DISCLAIMER: हेडिंग के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.
ये भी पढ़ें: 'यह बड़ों के लिए एक फेयरी टेल है… हमने इसे बच्चों के लिए नहीं बनाया', ‘टॉक्सिक’ को लेकर रॉकिंग स्टार यश का बयान
ये भी पढ़ें: 'बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हो...कहीं लोग आपके के साथ ना करने लगें', गोविंदा ने सुनीता आहूजा पर किया पलटवार
'बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हो...कहीं लोग आपके के साथ ना करने लगें', गोविंदा ने सुनीता आहूजा पर किया पलटवार
Govinda Sunita-Ahuja Controversy: बॉलीवुड के हीरो नंबर.1 यानी गोविंदा और सुनीता आहूजा काफी लंबे समय सुर्खियों में बने हुए. सुनीता काफी टाइम से गोविंदा के खिलाफ बयानबाजी करती हुई नजर आ रही हैं. हाल ही में गोविंदा एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थे. इसको लेकर भी सुनीता ने टिप्पणी की थी. उन्होंने गोविंदा को लेकर कहा कि अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है. इतना ही नहीं उन्होंने गोविंदा को शुगर डैडी तक कह दिया था. अब गोविंदा ने सुनीता के इन्हीं बयानों का पलवटवार किया है. गोविंदा ने सुनीता को लेकर कहा कि आप बहुत गलियां देने लगी हो. ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि लोग आपसे प्रेरणा ले. आप जैसा व्यवहार करेंगी. वेसा ही लोग करेंगे.
'बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी हो...'
गोविंदा ने सुनीता पर बयानों को लेकर पलटवार करते हुए कहा,'सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि लोग आपसे प्रेरणा लें। अब लोग आपका आईना देखेंगे. युवा आपसे उम्मीद रखते हैं कि आप जैसा व्यवहार करेंगी, वैसा ही वो भी करेंगे। कहीं आपके साथ भी लोग मां-बहन की गाली देने लग जाएं तो हम सब बहुत शर्मिंदा हो जाएंगे. ये मत कीजिए। मां-बहन के नाम को सस्ता कर दिया है. आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती.'
'थोड़ा सा आप अपनी हद में रहिए'
वहीं, दूसरे वीडियो में गोविंदा ने सुनीता के गर्लफ्रेंड वाले बयान को लेकर कहा, 'देश के सभी बड़े कलाकारों ने उन सभी लड़कियों के साथ काम किया, जो यंगस्टर्स रहीं. आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि लोगों के दिल से उतर जाऊं, शोहरत, इज्जत, दौलत सब मिली हुई है, ऊपर वाले ने दी हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि जिसके पास नहीं है, उसे आप जलील करें. थोड़ा सा आप अपनी हद में रहिए.'
क्या है विवाद की वजह
दरअसल, गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म रूपा को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में उनके साथ कोमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी, दोनों फिल्म के प्रमोशन और अन्य वजहों से कई बार साथ में स्पॉट किए जाते रहे हैं. गोविंदा और कोमल को हाल ही में पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था. जिसको लेकर सुनीता ने कहा था, 'पिक्चर बनना भी तो चाहिए? प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद. क्या बोलने का...' इसके बाद उन्होंने गोविंदा पर निशाना साधते हुए कहा, 'बेटी उम्र की लड़की लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए.' सुनीता यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कोमल के कपड़ों को लेकर भी टिप्पणी की और कहा, 'तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, कम से कम कपड़ा तो ढंग का पहनो. हम लोग को देखो क्या स्टाइल में चलते हैं. बहुत बुरा है, दिमाग खराब हो चुका है.' सुनीता के इस बयान पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई.
गोविंदा ने कोमल नाम को लेकर भी दी थी सफाई
वहीं, सुनीता आहूजा ने एक पुराने इंटरव्यू में भी 'कोमल' नाम का जिक्र किया था. इसको लेकर गोविंदा ने न्यूज एजेंसी एएनआई संग बातचीत में कोमल को लेकर कहा था कि वह उनके बेहद आभारी हैं.बिना वजह विवादों में घसीटे जाने के बावजूद उन्होंने किसी के खिलाफ कोई गलत बात नहीं कही. ऐसे में जब गोविंदा के अफेयर की खबरें उड़ने लगी तो रानी स्वर्णकार का पूरा नाम कोमल रानी स्वर्णकार कहा जाने लगा. पैपराजी से बातचीत में एक्टर ने कहा था, 'मैम का नाम रानी स्वर्णकार (Rani Swarnkar) है. यही नाम से उन्हें बुलाया जाए.'
रानी स्वर्णकार बोलीं अपने नाम को लेकर
वहीं, रानी स्वर्णकार ने भी अपने नाम को लेकर साफ किया था. उन्होंने उसी वीडियो में कहा था, 'नमस्कार मैं हूं एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार, बहुत जल्द मेरी फिल्म रूपा आने वाली है, जिसमें में सुपरस्टार गोविंदा जी के साथ हीरोइन का किरदार निभा रही हूं.फिल्म इंडस्ट्री में मेरा इंट्रोडक्शन रानी स्वर्णकार के नाम से हुआ है, मुझे खुशी होगी, अगर आप लोग मुझे उसी नाम से बुलाएंगे.'
ये भी पढ़ें: 'पापा मम्मी को खूब पीटते थे...', हिमांशी खुराना ने सुनाया खौफनाक किस्सा, बोलीं- 'मैं रात में रोती थी'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










