भीषण गर्मी में घमौरियों के लिए काल है दादी मां का ये नुस्खा
Natural Mud Remedy for Rashes : गर्मी के मौसम में शरीर पर लाल दाने यानी घमौरियां होना बेहद आम है. इससे बचने के लिए आजकल लोग महंगी क्रीम और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन पुराने समय में लोग घर की चीजों से ही इसका पक्का इलाज कर लेते थे. 80 साल की गंगा देवी बताती हैं कि पहले के जमाने में लोग अनाज रखने वाली मिट्टी की कोठी (कोठबायर माइट) की अंदरुनी ठंडी मिट्टी को खुरचकर साफ पानी में मिलाते थे और इसका लेप घमौरी वाली जगह पर लगा लेते थे. यह लेप शरीर की पूरी गर्मी सोख लेता था और इसे लगाने के 20 मिनट बाद ठंडे पानी से नहाने पर दो-तीन दिन में ही घमौरी, खुजली और जलन से पूरी राहत मिल जाती थी. मिट्टी पूरी तरह प्राकृतिक और केमिकल फ्री होती है इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता था. आज के समय में अगर आपको अनाज की कोठी वाली मिट्टी न मिले तो आप इसकी जगह मुल्तानी मिट्टी या साफ दोमट मिट्टी को धूप में सुखाकर छान लें और फिर उसमें गुलाबजल या सादा पानी मिलाकर लेप तैयार कर सकते हैं. इस लेप को हफ्ते में तीन बार नहाने से पहले लगाने से घमौरी की छुट्टी हो जाएगी लेकिन इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें. इस वीडियो में इस विस्तार से समझें.
फ्रिज में रखते ही काले पड़ जाते हैं करी पत्ते? इस ट्रिक से करें स्टोर, हफ्तों नहीं महीनों तक रहेगा फ्रेश, जानिए स्मार्ट टिप्स
Curry Leaves Storage Hacks: करी पत्ते को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए आइस ट्रे, एयर फ्रायर और मसाला पाउडर जैसी आसान देसी ट्रिक्स बेहद असरदार साबित हो सकती हैं. सही तरीके से स्टोर करने पर करी पत्ता महीनों तक हरा, खुशबूदार और स्वाद से भरपूर बना रहता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















