Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है

पिछले साल पीएम नरेंद्र मोदी से एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला की मुलाकात हुई थी। हाल ही में इस बातचीत से जुड़ा एक किस्सा राम चरण ने बताया। गुरुवार को राम चरण और जाह्नवी कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राम चरण ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई मुलाकात को याद किया। राम चरण ने बताया, “पिछली बार जब मैं दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से मिला था, तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि ‘पेड्डी’ किस बारे में है। मैंने उन्हें बताया कि यह एक विकसित भारत और हमारे गांवों को सशक्त बनाने के बारे में है।” राम चरण ने कहा कि इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से जुड़ा एक किस्सा बताया था। एक्टर ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि दशकों पहले एक छोटे से गांव के एक फुटबॉलर ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था और आज उसी गांव के 85 से अधिक लोग फुटबॉल खेल रहे हैं। राम चरण ने कहा कि एक व्यक्ति भी बड़ा बदलाव ला सकता है। उन्होंने बताया कि फिल्म पेड्डी का मुख्य किरदार भी एक आदिवासी इलाके के छोटे से कस्बे से आता है और अपने समाज में बदलाव लाने का काम करता है। राम चरण ने पिछले साल PM मोदी से मुलाकात की थी पिछले साल राम चरण ने पत्नी उपासना के साथ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने अनिल कामिनेनी के नेतृत्व में शुरू की गई तीरंदाजी प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया था। मुलाकात के बाद राम चरण ने X अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की थीं और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया था। राम चरण ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अनिल कामिनेनी गारू के नेतृत्व में विश्व की पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग की सफलता के लिए बधाई।' उन्होंने आगे लिखा था, 'तीरंदाजी की विरासत को संरक्षित करने और इसे वर्ल्ड लेवल पर बढ़ावा देने की दिशा में यह हमारा एक छोटा सा कदम है। सभी खिलाड़ियों को बधाई। हमें उम्मीद है कि और भी कई लोग इस अद्भुत खेल से जुड़ेंगे।' मोदी ने इस पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा था, 'आपसे मिलकर खुशी हुई, उपासना और अनिल कामिनेनी गारू। तीरंदाजी को लोकप्रिय बनाने के आपके सामूहिक प्रयास सराहनीय हैं और इससे अनगिनत युवाओं को लाभ होगा।' फिल्म पेड्डी के बारे में जानिए पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो खेल के माध्यम से अपनी पहचान तलाशने वाले एक व्यक्ति की कहानी पर आधारित है। फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसका प्रोडक्शन वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स प्रेजेंट कर रहे हैं। 4 जून को रिलीज होगी फिल्म फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू प्रमुख भूमिकाओं में हैं। पेड्डी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Continue reading on the app

Rahul Gandhi का PM Modi पर तीखा तंज: विश्वगुरु हैं, लेकिन एक भी परीक्षा ठीक से नहीं करा सकते!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार खुद को विश्वगुरु बताते हुए भी एक भी परीक्षा ठीक से आयोजित करने में असमर्थ रही है। उनकी यह टिप्पणी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीईसीए) द्वारा यह बताए जाने के बाद आई है कि तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को कुछ केंद्रों पर स्नातक डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित सीयूईटी-यूजी 2026 परीक्षा में देरी हुई।
 

इसे भी पढ़ें: खुशबू सुंदर ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात, बेटी अवंतिका की शादी का दिया न्योता


X पर हिंदी में लिखे एक पोस्ट में गांधी ने कहा कि NEET, CBSE, SSC और आज CUET। चार परीक्षाएं। एक करोड़ छात्र। इनमें से एक भी परीक्षा ईमानदारी से नहीं कराई जा सकी। गांधी ने कहा कि खुद को 'विश्वगुरु' कहते हैं, लेकिन देश में एक भी परीक्षा कराने में असमर्थ हैं - मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं, वही पीढ़ी आपको जवाबदेह ठहराएगी।
 

इसे भी पढ़ें: पंजाब निकाय चुनाव में AAP की प्रचंड जीत, Congress-BJP पस्त, Bhagwant Mann बोले- यह विकास की जीत


गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि CBSE की विफलता पर मोदी की चुप्पी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई न करना यह दर्शाता है कि उन्हें केवल अपनी सरकार के अस्तित्व की चिंता है, लाखों छात्रों के भविष्य की नहीं। कांग्रेस नेता ने उन छात्रों के साथ अपनी पिछली बातचीत का एक वीडियो भी साझा किया था, जिन्होंने नीईटी परीक्षा दी थी और पेपर लीक के मद्देनजर परीक्षा प्रणाली को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।

Continue reading on the app

  Sports

एमपीएल टी20 सिंधिया कप: 'ग्वालियर चीताज' की टीम का ऐलान, आईपीएल विजेता कप्तान रजत पाटीदार भी शामिल

ग्वालियर, 30 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी20 सिंधिया कप के आगामी सीजन के लिए ग्वालियर चीताज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस खेमे में आईपीएल विजेता कप्तान रजत पाटीदार के साथ आकाश सिंह रघुवंशी और मंगेश यादव जैसे कुशल तेज गेंदबाज शामिल हैं। Sat, 30 May 2026 16:37:07 +0530

  Videos
See all

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Tiffany Trump अपने पति के साथ पहुंचीं आगरा #tejomahalaya #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:15:38+00:00

Surya Murder Case: किस पुरानी रंजिश में सूर्या को मारा? दोस्तों ने खोल दी पूरी सच्चाई! | Ghaziabad #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:15:06+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha | स्वेज नहर लॉक... भारत ने अमेरिका को चौंकाया था ! | Nato | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:15:30+00:00

Assam National Highway Jam: असम में आपत्तिजनक सामग्री मिलने से तनाव | Hojai | #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-30T11:16:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers